एआई चैटबॉट – Live Halchal

पीएम मोदी ने किया कुम्भ सहायक ‘एआई चैटबॉट’ का शुभारंभ!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल महाकुम्भ की संकल्पना को साकार करते हुए शुक्रवार को चैट बॉट कुम्भ सहायक लॉन्च कर दिया है। इस चैट बॉट का उद्देश्य महाकुम्भ में देश विदेश से आने वाले 45 करोड़ श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल और सुविधाजनक बनाना है।

चैट बॉट कुम्भ सहायक देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को महाकुम्भ से जुड़ी सभी जानकारियां पलक झपकते उपलब्ध करा देगा। यह कुम्भ सहायक 11 भाषाओं में श्रद्धालुओं का मददगार साबित होगा। यह श्रद्धालुओं को नेवीगेशन, पार्किंग व रुकने के स्थान समेत हर जानकारी सेकेंडों में उपलब्ध कराने में सक्षम है। इसे आसानी से अपने मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है। इससे बोलकर या लिखकर अपने सवाल पूछ सकते हैं। साथ ही जवाबों को अपनी भाषा में सुन भी सकते हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, उर्दू भाषा शामिल है।

जानिए, प्रमुख विशेषताएं
व्यक्तिगत कुम्भ तस्वीर को बना सकते हैं यादगारः श्रद्धालु अपनी तस्वीर अपलोड करके महाकुम्भ की पृष्ठभूमि के साथ एक व्यक्तिगत तस्वीर प्राप्त कर सकते हैं। जिसे वे कुम्भ मेले के यादगार के रूप में सहेज एवं शेयर सकते हैं।

आध्यात्मिक गुरुओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी ले सकते हैं: श्रद्धालु महाकुम्भ का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक महत्व, प्रमुख तिथियां भी इसकी मदद से जान सकते हैं। साथ ही आध्यात्मिक गुरुओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

डायग्राम-पीडीएफ भी तैयार करता है एआई चैटबॉट
इंटरनेट यूजर हैं और अभी तक एआई के एडवांस टूल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो करना चाहिए। एआई आपके काम को आसान बना सकता है। चैटजीपीटी का लेटेस्ट वर्जन GPT-4o है। इसमें o का मतलब ओमनी है। यानी इस वर्जन में वॉइस वीडियो और टेक्स्ट शामिल है। इस वर्जन में आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। यह वर्जन सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है।

एआई के साथ इंसानों का काम आसान हो रहा है। बहुत से इंटरनेट यूजर्स एआई का अपने कामों में इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह कि एआई के एडवांस फीचर्स के साथ इसका सही तरीके से कितने लोग इस्तेमाल कर पा रहे हैं? इस आर्टिकल में आपको चैटजीपीटी के कुछ एडवांस फीचर्स को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप इन फीचर्स के काम करने के तरीके को समझ कर इन्हें इस्तेमाल कर सकें-

GPT-4o के एडवांस फीचर्स
चैटजीपीटी का लेटेस्ट वर्जन GPT-4o है। इसमें o का मतलब ओमनी है। यानी इस वर्जन में वॉइस, वीडियो और टेक्स्ट शामिल है। अच्छी बात ये है कि यह वर्जन सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। हालांकि, इस वर्जन का यूजर्स को लिमिटेड एक्सेस ही मिलता है।

प्लगइन्स फीचर
GPT-4o की ही बात करें तो चैटजीपीटी के इस वर्जन में प्लगइन्स फीचर बेहद खास है। प्लगइन्स टूल्स के चैटजीटीपी मुश्किल से मुश्किल टास्क परफोर्म कर सकता है। प्लगइन्स में एआई डायग्राम और एआई पीडीएफ जैसे ऑप्शन मिलते हैं।

चैटजीपीटी मॉडल 4 में प्लगइन्स के ऑप्शन पर क्लिक करने पर 1032 प्लगइन्स मिलते हैं। इन 1032 प्लगइन्स का इस्तेमाल टास्क के हिसाब से किया जा सकता है। उदाहरण के लिए अगर आप डायग्राम तैयार करवाना चाहते हैं तो एआई डायग्राम प्लगइन आपके काम आ सकता है। डायग्राम के साथ आप किसी भी टॉपिक को लेकर बेसिक्स पर अच्छी पकड़ बना सकते हैं।

डेटा एनालिसिस
चैटजीपीटी का डेटा एनालिसिस फीचर भी आपके काम आ सकता है। इस फीचर के साथ किसी भी तरह की फाइल अपलोड की जा सकती है। चैटजीपीटी विजन में किसी भी फोटो का एनालिसिस कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आप एक टूटी-फूटी साइकिल की फोटो अपलोड करते हैं तो एआई टूल आपको यह बता देगा कि साइकिल में क्या परेशानी है। इसके साथ ही इस परेशानी का समाधान भी बता दिया जाएगा।

GPT-3.5 के फीचर्स
चैटजीपीटी के 3.5 वर्जन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इस वर्जन में कंपनी की ओर से कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इस वर्जन के साथ डेस्कटॉप स्क्रीनशॉट का एनालिसिस किया जा सकता है।

चैटजीपीटी का प्रोडक्टिव इस्तेमाल के लिए इसे कस्टमाइज किया जा सकता है। कस्टमाइजेशन के लिए प्रोफाइल पर क्लिक कर कस्टमाइज चैटजीपीटी पर क्लिक किया जा सकता है। यहां कस्टमाइजेशन के लिए दो सवालों के जवाब देना होता है। यहां चैटजीपीटी का बेहतर इस्तेमाल के लिए इसे आपके बारे में क्या पता होना चाहिए, इसका जवाब आप खुद दे सकते हैं।

DALL·E 3 फीचर का इस्तेमाल आप इमेज और आर्ट के लिए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप अपने सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए इमेज तैयार करवा सकते हैं। इसके लिए अपने आइडिया को टैक्स्ट के जरिए बता कर एआई से इमेज जनरेट करवा सकते हैं।

व्हाट्सएप में आ रहा है एआई चैटबॉट का सपोर्ट
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल आज हर जगह हो रहा है। ऐसे में मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp भी कहां पीछे रहने वाला है। WhatsApp भी अब अपने एप में एआई चैटबॉट का सपोर्ट देने जा रहा है। इसकी टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है। बीटा यूजर्स ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp का यह नया अपडेट फिलहाल अमेरिका में बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। नए अपडेट को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.23.24.26 पर देखा जा सकता है। बीटा यूजर्स को एक व्हाइट बटन दिख रहा है जिस पर मल्टीकलर की रिंग भी है।

इससे पहले इसी साल सितंबर में ही Meta ने कहा था कि वह WhatsApp, Instagram और Messenger में एआई का सपोर्ट देने वाला है। यह एआई खुद मेटा का होगा। मेटा के लार्ज लैंग्वेज मॉडल का नाम Llama 2 है। यह यूजर्स के सवालों का रियल टाइम में जवाब दे सकता है। वेब सर्च के लिए इसे माइक्रोसॉफ्ट बिंज का सपोर्ट प्राप्त है।

WhatsApp के इस एआई की मदद से यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से इमेज भी बना सकेंगे। इसके साथ AI अवतार का भी सपोर्ट होगा। व्हाट्सएप के एक अन्य एंड्रॉयड बीटा 2.23.25.3 वर्जन पर नए फीचर की टेस्टिंग हो रही है जिसके बाद व्हाट्सएप पर भी व्यू ऑल स्टेटस फीचर आ जाएगा। इस लिस्ट में चैनल वाले अकाउंट के भी स्टेटस दिखेंगे। यह ठीक उसी तरह होगा जैसे इंस्टाग्राम स्टोरीज में होता है।