एंटरटेनिंग है अक्षय कुमार करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज का दूसरा ट्रेलर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 19 Dec 2019 10:25:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg एंटरटेनिंग है अक्षय कुमार करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज का दूसरा ट्रेलर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 एंटरटेनिंग है अक्षय कुमार करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज का दूसरा ट्रेलर https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%85%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be/297337 Thu, 19 Dec 2019 10:25:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=297337 अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘गुड न्यूज’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले 18 नवंबर को फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज़ गिया गया था। जितना फनी फिल्म का पहला ट्रेलर था, यकीन मानिए दूसरा ट्रेलर उससे भी ज्यादा फनी  है। पहले ट्रेलर में अक्षय कुमार …]]>

अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘गुड न्यूज’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इससे पहले 18 नवंबर को फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज़ गिया गया था। जितना फनी फिल्म का पहला ट्रेलर था, यकीन मानिए दूसरा ट्रेलर उससे भी ज्यादा फनी  है। पहले ट्रेलर में अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ के स्पर्म की अदला-बदली दिखाई गई थी। इस ट्रेलर में उसके आगे की कहानी दिखाई गई है। जो की काफी फनी है।

क्या है ट्रेलर में :

ट्रेलर में दिखाया गया है कि दिलजीत और अक्षय स्पर्म की अदला-बदली  के बाद वो ये फैसला लेते हैं कि दोनों एक दूसरे के बच्चे को जन्म देंगे, और इसी फैसले के साथ शुरू होते हैं दो परिवार में खींचातानी। ट्रेलर में कुछ फनी सीन्स हैं और डायलॉ़ग भी हैं जो आपके चेहरे पर हंसी लाने में कामयाब होंगे। कुल मिलाकर ‘गुड न्यूज’ का दूसरा ट्रेलर काफी  एंटरटेनिंग है।

क्या है फिल्म का कहानी :

निर्देशक राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गुड न्यूज’ की कहानी इनवर्टो फर्टिलाइज़ेशन यानि आईवीएफ से होने वाली प्रेग्नेंसी पर आधारित है। इसमें कॉमेडी के साथ आईवीएफ को लेकर भी जानकारी दी गई है। फिल्म में अक्षय कुमार-करीना कपूर  और दिलजीत दोसांस और कियारा आडवाणी पति-पत्नी  के रूप में दिखाई देंगे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इससे पहले ‘मिशन मंगल’ और ‘हाउसफुल 4’ में नजर आए थे और दोनों ही फिल्में पर्दे पर हिट साबित हुई थीं। वहीं अगले साल यानी 2020 में अक्षय बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना गुड न्यूज के अलावा इरफान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आने वाली हैं। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं। कियारा आडवाणी शाहिद कपूर के साथ ‘कबीर सिंह’ में नजर आई थीं। ये फिल्म पर्दे पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई।

]]>