एंटनी ब्लिंकन – Live Halchal

एंटनी ब्लिंकन की क्वाड देशों के नेताओं के साथ बैठक
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। एंटनी ब्लिंकन 24 जुलाई से 3 अगस्त तक हिंद-प्रशांत क्षेत्र का दौरा करेंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 24 जुलाई से 3 अगस्त तक हिंद-प्रशांत क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह वियतनाम, लाओस, जापान, फिलीपींस, सिंगापुर और मंगोलिया की यात्रा पर रहेंगे। पदभार संभालने के बाद से यह उनकी हिंद-प्रशांत क्षेत्र की अपनी 18वीं यात्रा होगी।

ब्लिंकन की इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के दोबारा चुनाव ना लड़ने की घोषणा के बाद होगी। जिसका एलान बाइडन ने रविवार को ही किया था।

अपनी जापान यात्रा के दौरान ब्लिंकन टोक्यो में अपने ऑस्ट्रेलियाई, भारतीय और जापानी समकक्षों के साथ क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। सभी नेता क्षेत्रीय समृद्धि और स्थिरता के लिए अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे। इसके साथ ही चारों देशों के बीच चर्ची होगी कि भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए ठोस लाभ पहुंचाना जारी रख सकते हैं।

2017 में हुआ था क्वाड का पुनर्गठन
क्वाड विशेष रूप से भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक राजनयिक साझेदारी है, जो एक खुले, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।क्वाड का 2017 में पुनर्गठन हुआ था। इसके बाद क्वाड ने छह कार्य समूहों के निर्माण की घोषणा की है, जो विभिन्न नीतियों और पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

क्वाड का सकारात्मक और व्यावहारिक एजेंडा क्षेत्र की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, मानवीय सहायता, आतंकवाद से मुकाबला सहित सहित गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्रित है।

चीन को घेरने के लिए बनाया गया SQUAD
अमेरिका, चीन को घेरने की रणनीति बना रहा है। इसी के तहत अमेरिका ने अप्रैल में जापान और फिलीपींस के साथ मिलकर कुछ महीनों पहले एक त्रि-पक्षीय सम्मेलन का आयोजन किया था। इस सम्मेलन से अब एक नया संगठन बना है, जिसे नाम दिया गया है SQUAD। इस संगठन में अमेरिका, जापान, फिलीपींस के साथ ही ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है। फिलीपींस का दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ विवाद चल रहा है।

अमेरिका: पश्चिम एशिया के दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे एंटनी ब्लिंकन
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि एंटनी ब्लिकंन इस्राइल का दौरा भी करेंगे और इस्राइली सरकार के साथ बंधकों की रिहाई के प्रयासों पर बात करेंगे। साथ ही ब्लिंकन गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने के प्रयासों पर भी बात करेंगे।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन एक बार फिर पश्चिम एशिया के दौरे पर हैं। अपने दौरे के तहत अमेरिकी विदेश मंत्री बुधवार को सऊदी अरब पहुंचे। एंटनी ब्लिंकन, सऊदी अरब सरकार के साथ इस्राइल हमास के बीच युद्धविराम के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। साथ ही अमेरिका की कोशिश है कि इस्राइल-हमास युद्ध अरब क्षेत्र में फैलने न पाए।

इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद छठा दौरा
अमेरिकी विदेश मंत्री सऊदी अरब के बाद गुरुवार को मिस्त्र के दौरे पर जाएंगे और वहां के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि एंटनी ब्लिकंन इस्राइल का दौरा भी करेंगे और इस्राइली सरकार के साथ बंधकों की रिहाई के प्रयासों पर बात करेंगे। साथ ही ब्लिंकन गाजा में मानवीय मदद पहुंचाने के प्रयासों पर भी बात करेंगे। इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से अमेरिकी विदेश मंत्री का पश्चिम एशिया का यह छठा दौरा है।

अमेरिका कोशिश कर रहा है कि सऊदी अरब, इस्राइल के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित करे। इसके बदले में इस्राइल, फलस्तीन को कुछ राहत दे। साथ ही सऊदी अरब चाहता है कि अमेरिका और इस्राइल उसके परमाणु कार्यक्रम को बनाने में समर्थन दें। सऊदी अरब, अमेरिका से सैन्य मदद भी चाहता है। सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच भी इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है।

राफा पर हमले की तैयारी में इस्राइल
गुरुवार को मनीला में पत्रकारों से बात करते हुए एंटनी ब्लिकन ने कहा था कि पश्चिम एशिया के दौरे का उद्देश्य गाजा में युद्ध के बाद के हालात पर चर्चा और क्षेत्र में शांति स्थापित करना है। एंटनी ब्लिंकन का पश्चिम एशिया का दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब इस्राइल राफा पर हमले की तैयारी कर रहा है। मिस्त्र की सीमा पर स्थित राफा में बड़ी संख्या में शरणार्थी रुके हुए हैं और अगर इस्राइल राफा पर हमला करता है तो उससे बड़ा मानवीय संकट पैदा हो सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी इस्राइल के इस कदम को लेकर चिंतित हैं। अमेरिका को डर है कि राफा पर हमले के बाद इस्राइल वैश्विक स्तर पर बुरी तरह घिर सकता है और साथ ही गाजा युद्ध के बढ़ने की भी आशंका है।

अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन कल आएंगे भारत
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 5वीं भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेने के लिए कल यानी शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने ब्लिंकन की भारत यात्रा के बारे में कहा, “भारत एक ऐसा देश है जिसके साथ हमारी गहरी साझेदारी है। अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन अपने सचिव के साथ 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए भारत जाएंगे।”

सुरक्षा सहयोग को गहरा करने पर जोर

बता दें कि दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों की यह महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में होगी, जहां भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अमेरिकी समकक्षों की मेजबानी करेंगे।

इस दौरे के बारे में बताते हुए उप प्रवक्ता ने कहा, “हमें उम्मीद है कि इस बैठक में निश्चित रूप से दोनों देशों की साझेदारी में सुरक्षा सहयोग को गहरा करने पर जोर होगा।”

उप प्रवक्ता ने आगे कहा, ” इस साल की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान भी कुछ मुद्दे को स्पष्ट रूप से उठाया गया था। अपने यात्रा के दौरान दोनों देश इन मुद्दों पर सीधे बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।” गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हाल ही में कहा बताया था कि विदेश मंत्री ब्लिंकन के नेतृत्व में एक हाई-प्रोफाइल अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, जिसमें रक्षा सचिव लॉयड जे ऑस्टिन भी शामिल होंगे।

भारत-प्रशांत क्षेत्र में होने वाले विकास पर भी होगी चर्चा

यह बातचीत अमेरिका और भारत के बीच शीर्ष-स्तरीय चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करेगा, जिसमें महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और वैश्विक मामलों को संबोधित किया जाएगा। इसमें भारत-प्रशांत क्षेत्र में होने वाले विकास पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन और रक्षा सचिव ऑस्टिन अपने भारतीय समकक्षों, विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, वैश्विक चिंताओं को दूर करने और भारत-प्रशांत में सहयोग को बढ़ावा देने सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।