ऋषिकेश एम्स – Live Halchal

उत्तराखंड में दस्तक, गुजरात का तीर्थ यात्री कोरोना संदिग्ध, एम्स ऋषिकेश की डायरेक्टर ने दी सलाह
ऋषिकेश एम्स में कोरोना के तीन संक्रमित रिपोर्ट किए गए हैं। जिनमें गुजरात का एक तीर्थ यात्री कोरोना संदिग्ध भी शामिल है। जिसकी एम्स में जांच की जा रही है। एम्स निदेशक ने कोरोना से सचेत रहने की सलाह दी है।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए एम्स प्रशासन ने एतिहात लागू किए हैं। एम्स प्रशासन ने बताया कि तीन मरीज कोराना संक्रमित पाए गए थे। जिनमें एक को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। जबकि एक एम्स की चिकित्सक हैं, जिन्हें अस्पताल में ही आइसोलेट किया गया है। वहीं बदरीनाथ की यात्रा पर जा रहा गुजरात का एक तीर्थ यात्री कोरोना संदिग्ध पाया गया है। जिसकी एम्स में जांच चल रही है।

एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि यदि किसी को ज्यादा खांसी या बुखार की शिकायत है तो वह जांच करा लें। निदेशक प्रो.मीनू सिंह ने कहा कि यह वेरिएंट अधिक गंभीर तो नहीं है लेकिन यदि किसी को पहले से शूगर, हार्ट संबंधी बीमारी, हाइपर टेंशन जैसी बीमारी है तो वह लोग अपनी जांच कराएं और देखरेख में रहें। प्रो. मीनू ने कहा कि एम्स के पास पर्याप्त संसाधन पर्याप्त मात्रा में हैं।

मां का हाल जानने ऋषिकेश एम्स पहुंचे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ऋषिकेश एम्स में भर्ती अपनी मां सावित्री देवी को देखने उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रुद्रप्रयाग हादसे में घायल यूपी के लोगों का भी हाल जाना।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने एम्स ऋषिकेश में भर्ती अपनी मां से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने एम्स डायरेक्टर से मिलकर अपनी मां सावित्री देवी के स्वास्थ्य की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद सीएम योगी ने रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों से भी मिलने पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को समुचित उपचार का निर्देश भी दिया। सीएम योगी के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।

दो साल बाद अपनी मां से भी मिले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सीधे ऋषिकेश पहुंचे थे। वह दो साल बाद अपनी मां से मिल रहे थे। सीएम ने मां का हालचाल लेने के बाद एम्स के डायरेक्टर से भी मुलाकात की और मां के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। सीएम योगी को देखकर उनकी मां सावित्री देवी बहुत प्रसन्न नजर आईं। वह यहां करीब 20 मिनट तक रुके। सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है।

एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। इससे पूर्व भी वह आंखों के संक्रमण के कारण यहां भर्ती रही थीं। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी योगी आदित्यनाथ की मां से मिलकर उनका हाल चाल जाना था। मालूम हो कि सीएम योगी मूल रूप से उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। योगी के परिजन पौड़ी गढ़वाल के पचूर गांव में रहते हैं। इससे पहले सीएम योगी 2022 में अपने पैतृक गांव गए थे। तब उन्होंने मां के पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया था।

सीएम योगी ने रुद्रप्रयाग हादसे में घायलों से भी की मुलाकात, दी सांत्वना
मां से मिलने के बाद सीएम योगी ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे में घायल उत्तर प्रदेश के लोगों का हाल चाल जाना और डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश दिए। घायलों और डॉक्टरों के साथ बातचीत में सीएम योगी ने प्रदेश सरकार की ओर से हर तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया। सीएम योगी ने सभी घायलों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। शनिवार को हुए इस हादसे में कुल 14 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें यूपी के लोग भी शामिल थे।

हादसे के बाद ही सीएम योगी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की थी। यही नहीं, सीएम योगी के निर्देश पर शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की एक टीम रुद्रप्रयाग पहुंच गई थी। हादसे के तुरंत बाद ही योगी ने मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत आयुक्त कार्यालय को तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर घायलों के समुचित उपचार और आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए थे। साथ ही वह घटना का पल-पल अपडेट भी ले रहे थे।

ऋषिकेश एम्स: महिला चिकित्सक से छेड़खानी मामले की जांच करेगी एसआईटी
महिला चिकित्सक से छेड़खानी मामले में आरोपी नर्सिंग ऑफिसर के बयान आज शुक्रवार को न्यायालय में दर्ज होंगे। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को अवकाश होने के कारण आरोपी के कलमबंद (सीआरपीसी 164) के बयान नहीं हो पाए थे।

एम्स में ऑपरेशन के दौरान महिला चिकित्सक से छेड़खानी मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। सीओ के निर्देशन में पुलिस से दो महिला दरोगा, एक महिला कांस्टेबल, एम्स पुलिस चौकी इंचार्ज और एम्स के विधि अधिकारी और रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि एसआईटी में शामिल होगा। पुलिस व एम्स प्रशासन की मौजूदगी में रेजीडेंट डाक्टरों के साथ हुई वार्ता में यह निर्णय लिया गया है।

बता दें कि मामले की शिकायत के बाद से रेजीडेंट डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर रहे। उनकी मांगों पर एम्स प्रशासन ने सकारात्मक आश्वासन दिया, तो बृहस्पतिवार देर शाम आंदोलन स्थगित कर दिया गया। इससे पहले आंदोलित रेजीडेंट डॉक्टरों ने एम्स परिसर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन भी किया और एम्स प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया।

ओटी दस्तावेजों में छेड़छाड़ का आरोप
आंदोलित रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि एम्स प्रशासन व पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आरोपी को बचाने का प्रयास करने के लिए ओटी के दस्तावेजों में सहायक नर्सिंग अधिकारी ने छेड़छाड़ की है। उनका भी निलंबन किया जाए। इसके अलावा रेजीडेंट डॉक्टरों ने कार्यस्थल पर कार्मिकों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करने की भी मांग की।

बात करने पहुंचा प्रशासन
एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह, एमएस प्रो. संजीव कुमार, एसएसपी अजय सिंह, एसपी देहात लोकजीत सिंह आंदोलित रेजीडेंट डॉक्टरों से बात करने पहुंचे। एसएसपी ने डॉक्टरों को बताया के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। एम्स निदेशक ने बताया कि सहायक नर्सिंग अधिकारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है और कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। आरोपी की बर्खास्तगी के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।

15 दिनों में एसओपी की मांग
कार्यस्थल पर कार्मिकों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग भी रेजीडेंट डॉक्टरों ने अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखी। रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना था कि भविष्य में इस तरह की घटना न हाे यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए एसओपी तैयार की जानी चाहिए। रेजीडेंट डॉक्टरों ने इसके लिए प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है। एम्स प्रशासन का कहना है कि जल्द ही एसओपी बना दी जाएगी।

हड़ताल से व्यवस्थाएं हुईं प्रभावित
रेजीडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से एम्स में व्यवस्थाएं गड़बड़ा गईं। आकस्मिक विभाग सहित अन्य विभागों में दिक्कतें हुईं। रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का सबसे अधिक प्रभाव आकस्मिक विभाग व ट्रामा सेंटर पर पड़ रहा है। एम्स में करीब 150 से अधिक रेजीडेंट डॉक्टर हैं जो ओपीडी, ऑपरेशन, वार्ड से लेकर आकस्मिक व ट्रामा सेंटर में महत्वपूर्ण सेवाएं देते हैं।

ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एसओपी बनाई जा रही है। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी बनाई है। घटना को लेकर इंडियन नर्सिंग काउंसिल को भी लिखा जाएगा। आंदोलित रेजीडेंट डॉक्टरों को समझाया गया है। – प्रो. मीनू सिंह, निदेशक, एम्स।

आज होंगे आरोपी के बयान
आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार के बयान शुक्रवार को न्यायालय में दर्ज होंगे। पुलिस ने आंदोलित डॉक्टरों को बताया कि बृहस्पतिवार को अवकाश होने के कारण आरोपी के कलमबंद (सीआरपीसी 164) के बयान नहीं हो पाए थे। शुक्रवार को न्यायालय में आरोपी के बयान दर्ज होंगे।

चौथी मंजिल पर पहुंचे पुलिस वाहन का वीडियो वायरल
महिला चिकित्सक से छेड़खानी के आरोपी नर्सिंग ऑफिसर को हिरासत में लेने के लिए एम्स की चौथी मंजिल पर पहुंचे पुलिस के वाहन का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कोई इसे पुलिस का सिंघम स्टाइल बता रहा है, तो कोई आलोचना करने में लगा है। इस मामले में एसएसपी का कहना है कि आरोपी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एम्स प्रशासन से बात की गई थी। आपातकालीन स्थिति में निकासी के लिए बनाया गया रैंप मोटेरेबल है। एम्स के सिक्योरिटी स्टाफ के साथ मिलकर एसओपी का पालन करते हुए कार्रवाई की गई आरोपी के मॉब लिंचिंग का खतरा था, इसलिए उसे सुरक्षा में निकाला गया था।