ऋषभ पंत के शतक को बेनूर करने वाले शिखर धवन बोले – Live Halchal

ऋषभ पंत के शतक को बेनूर करने वाले शिखर धवन बोले, ‘हां, गब्बर लौट आया है’
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान केन विलियमसन के बीच 176 रन की साझेदारी की मदद से हैदराबाद ने ऋषभ पंत के शतक को बेनूर करते हुए गुरुवार को नौ विकेट से जीत दर्ज करके आईपीएल प्लेऑफ में जगह बना ली और दिल्ली के लिए दरवाजे बंद कर दिए. आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत के नाबाद 128 रन की मदद से दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन बनाए. जवाब में पहला विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद धवन और विलियमसन ने संयम के साथ उम्दा पारियां खेलते हुए 102 गेंद में 176 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को सात गेंद बाकी रहते जीत दिलाई. धवन ने 50 गेंद में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 92 बनाए जबकि विलियमसन ने 83 रन की पारी खेली जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे.

मैच जीतने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए शिखर धवन ने कहा, “गब्बर लौट आया है. ऋषभ ने अद्भुत पारी खेली. जिस तरह से उसने गेम की शुरुआत की, मैच को हमारी पकड़ से दूर ले गया. लेकिन हमें विश्वास था कि यदि हम सकारात्मक ढंग से शुरुआत करेंगे तो लक्ष्य हासिल कर लेंगे. मैंने यहां पर बहुत क्रिकेट खेला है, मैं पिच से भलीभांति परिचित हूं. यही बात हमारे पक्ष में थी. 91 रन का स्कोर बनाकर मैं खुश हूं. मैं अपनी टीम के लिए और ज्यादा रन बनाना चाहता हूं.”

हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का विकेट दूसरे ही ओवर में गंवा दिया जो चौदह रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर पगबाधा आउट हुए. इसके बाद धवन और विलियमसन ने दस ओवर में टीम को 91 रन तक पहुंचाया . दोनों ने ढीली गेंदों को नसीहत देने में कोई चूक नहीं की और कोई जोखिम लिये बिना कठिन लक्ष्य को आसान बना दिया. अब तक अपने गेंदबाजों के दम पर जीतती आ रही हैदराबाद ने पहली बार बल्लेबाजी के जौहर दिखाकर खुद को खिताब का प्रबल दावेदार बना लिया . अब 11 मैचों में 18 अंक लेकर वह शीर्ष पर है जबकि दिल्ली इतने ही मैचों में सिर्फ छह अंक हासिल करके आठवें और आखिरी स्थान पर है . अब आखिरी तीनों मैच उसके लिये औपचारिकता मात्र ही रहेंगे.

इससे पहले पंत ने 63 गेंद में 15 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 128 रन बनाए जो इस सत्र में किसी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है. उन्होंने 19वें ओवर की पहली गेंद पर सिद्धार्थ कौल को चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. ब्रेंडन मैकुलम के 158 रन के बाद यह आईपीएल का अब तक का दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है.

पंत ने हैदराबाद के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी

आईपीएल के इस सत्र में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी कर रहे हैदराबाद के सारे गेंदबाजों की आज पंत ने जमकर बखिया उधेड़ी. भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे पंत ने आज मैदान के चारों ओर जमकर शॉट्स खेले. भुवनेश्वर ने चार ओवर में 51 और सिद्धार्थ कौल ने 48 रन दे डाले और दोनों को विकेट नहीं मिली. भुवनेश्वर के आखिरी ओवर में पंत ने तीन छक्के और दो चौके समेत 26 रन ले डाले. इस शतकीय पारी के बावजूद रनों के बीच खराब दौड़ के कारण दो बार उन्होंने अपनी टीम को परेशानी में डाला. पहले कप्तान श्रेयस अय्यर उनके साथ रन लेने के लिये तालमेल के अभाव में रन आउट हुए जब स्कोर आठ ओवर में 43 रन था . इसके बाद विकेट पर जमते दिख रहे हर्षल पटेल 14 वें ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौटे. पटेल ने 17 गेंद में 24 रन बनाये जिसमें दो छक्के शामिल थे. पंत पिछले पांच मैचों में चौथी बार किसी रन आउट में शामिल रहे हैं.

दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही

दस में से सात मैच हारकर अंकतालिका में सबसे नीचे काबिज दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और बांग्लादेशी हरफनमौला स्पिनर शाकिब अल हसन ने चौथे ओवर में लगातार दो गेंदों पर झटके दिये . पहले पांचवीं गेंद पर पृथ्वी शॉ को उन्होंने कवर्स में शिखर धवन के हाथों लपकवाया. शानदार फॉर्म में चल रहे साव नौ रन ही बना सके. इसके बाद अगली गेंद पर जासन रे (11) ने विकेट के पीछे श्रीवत्स गोस्वामी को कैच थमाया जो ऋद्धिमान साहा के चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे हैं. दिल्ली के दो विकेट चौथे ओवर में 21 रन पर गिर चुके थे .

शाकिब सातवें ओवर की पहली गेंद पर हैट्रिक पर थे लेकिन पंत ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया. छठे ओवर में पंत ने सिद्धार्थ कौल को तीन चौके जड़कर रनगति को आगे बढ़ाया. दिल्ली के बल्लेबाज इतना धीमा खेल रहे थे कि पहले दस ओवर में सिर्फ 52 रन बने और पारी का पहला छक्का 11 वें ओवर में हर्षल पटेल ने लगाया. हर्षल और पंत ने चौथे विकेट के लिये 55 रन जोड़े जबकि पांचवें विकेट के लिये ग्लेन मैक्सवेल के साथ 31 गेंद में 63 रन जोड़े. दोनों ने पहली बार हैदराबाद के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया और भुवनेश्वर ने 18वें ओवर में 18 रन दे डाले. दिल्ली ने आखिरी दस ओवर में 135 रन बनाये . आखिरी चार ओवरों में पंत ने 18 गेंद खेली और 59 रन बनाए.