उल्लंघन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 23 Nov 2023 11:00:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg उल्लंघन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 कोविड-19 महामारी के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध दर्ज एफआईआर हरियाणा सरकार लेगी वापिस https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a1-19-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a4%bf/526246 Thu, 23 Nov 2023 10:56:57 +0000 https://livehalchal.com/?p=526246 चंडीगढ़, 23 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध दर्ज एफआईआर को वापिस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर 8275 एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें कुल …]]>

चंडीगढ़, 23 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध दर्ज एफआईआर को वापिस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर 8275 एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें कुल 14,127 लोगों की गिरफ्तारियां हुई थी।

मुख्यमंत्री ने आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता को संबो‌धित करते हुए कहा कि सर्वाधिक 1030 एफआईआर गुरुग्राम जिलें में दर्ज की गई थी। झज्जर में 814, फरीदाबाद में 765, करनाल में 545 और रोहतक में 646 एफआईआर दर्ज की गई थी। इन सभी एफआईआर को ‌वापिस लेने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

26 जनवरी तक हरियाणा में चलेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकासशील देश भारत को अगले 25 साल के अमृत काल में वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के विज़न के अनुरूप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी क्षेत्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आमजन के बीच जाकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ-साथ किसी कारणवश जो लोग योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाए हैं, उन्हें त्वरित लाभ पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 50 दिनों के कार्यक्रम की योजना बनाई गई है और यह यात्रा 26 जनवरी तक चलेगी। इस यात्रा में 60-70 एलईडी वाहनों के माध्यम से 6222 ग्राम पंचायतों व 88 नगर निकायों को कवर किया जाएगा। राज्य में लगभग 5 हजार से 7 हजार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्‍थलों पर हेल्प डेस्प भी स्थापित किए जाएंगे, जहां मौके पर ही लोगों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।

छात्राओं के साथ घिनौनी हरकत करने वालों को बख्‍शा नहीं जाएगा

जिला ‌जींद में स्कूली छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसी घटना को बिल्कुल बर्दाशत नहीं करेगी, आरोपी को बख्‍शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। संबंधित स्कूल में महिला प्रिंसिपल को नियुक्त कर दिया गया है और 16 नये स्टाफ की नियुक्ति की गई है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा रेणू भाटिया को पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करके सेमिनार आयोजित करने के लिए कहा है, ताकि इस प्रकार की घिनौना कार्य न हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने तो पहले ही ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कानून बनाया है और फांसी की सजा का प्रावधान किया है।

धान खरीद के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है, इसी उद्देश्य से किसानों को धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मेरा पानी मेरी विरासत योजना चलाई है। किसानों ने भी सरकार का सहयोग करते हुए 1.75 लाख एकड़ क्षेत्र में धान की जगह अन्य फसलों की खेती की है और इस योजना के तहत 7 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है, जहां 14 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है।

निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण के मामले में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए श्री मनोहर लाल ने कहा कि इस मामले को लेकर हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। एक कल्याणकारी राज्य होने के नाते न्यायालय में इस मामले को लेकर मजबूत पैरवी करेगी।

शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 नगर निगमों का जनवरी माह तक का कार्यकाल है, उसके बाद इन निगमों के चुनाव होने हैं। इसके लिए वार्डबंदी का कार्य पूरा हो चुका है। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री के मकरंद पाण्डुरंग, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जेटली, चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर श्री सुदेश कटारिया, मीडिया सचिव श्री प्रवीन अत्रेय, सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्री विवेक कालिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
बैलगाड़ी दौड़ को मंजूरी देने के लिए महाराष्‍ट्र सरकार ने कानून बदला https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a6/48292 Mon, 17 Apr 2017 11:11:23 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=48292 तमिलनाडु में जल्लीकट्टू पर लगी पाबंदी हटने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में बैलगाड़ी दौड़ को मंजूरी दे दी. गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बैलगाड़ी दौड़ को एक बार फिर शुरू करने के लिए एक विधेयक पारित किया. यह विधेयक विपक्षी विधायकों की अनुपस्थिति में पारित किया गया. पशु क्रूरता रोकथाम (महाराष्ट्र संशोधन) विधेयक के माध्यम …]]>

तमिलनाडु में जल्लीकट्टू पर लगी पाबंदी हटने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य में बैलगाड़ी दौड़ को मंजूरी दे दी. गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बैलगाड़ी दौड़ को एक बार फिर शुरू करने के लिए एक विधेयक पारित किया. यह विधेयक विपक्षी विधायकों की अनुपस्थिति में पारित किया गया.बैलगाड़ी दौड़ को मंजूरी देने के लिए महाराष्‍ट्र सरकार ने कानून बदला

पशु क्रूरता रोकथाम (महाराष्ट्र संशोधन) विधेयक के माध्यम से बैलगाड़ी दौड़ को विनियमित किया जाएगा. कानून का उल्लंघन करने वालों पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना या 3 साल तक की जेल की सजा दी जा सकती है. बता दें कि महाराष्ट्र में लोकप्रिय बैलगाड़ी दोड़ को 2014 में बैन किया गया था.

इस विधेयक पर चर्चा के दौरान पशुपालन मंत्री महादेव जानकर ने कहा कि परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए केंद्र के पशू क्रूरता रोकथाम अधिनियम में संशोधन किया गया है. उन्होंने कहा कि बैलों के देशी नस्लों को बचाए रखने की भी जरूरत है.

जानकर ने कहा कि केंद्रीय कानून में जरूरी संशोधनों के बिना कानूनी रूप से बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन संभव नहीं था. संशोधन के अनुसार संबंधित जिला कलेक्टर की पूर्वानुमति के बाद बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन किया जा सकता है. हालांकि, उनको आश्वस्त करना होगा कि इससे पशु को किसी प्रकार का दर्द या परेशानी नहीं होगी.

]]>
पाकिस्तान की एयरलाइंस ऐसा की, 7 यात्री खड़े-खड़े पहुच गए मदीना https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%b8-%e0%a4%90%e0%a4%b8/44462 Thu, 23 Mar 2017 06:16:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=44462 इस्लामाबाद। आपने बस या ट्रेन में खड़े होकर सफर करने के बारे में तो सुना होगा, लेकिन यदि ऐसी स्थिति विमान में आए तो क्या कहेंगे? चौंकिए नहीं, पाकिस्तान एयरलाइंस ने ऐसी ही एक हरकत को अंजाम दिया है।   उसने सात यात्रियों को खड़े-खड़े मदीना पहुंचा दिया। यह सुरक्षा उल्लंघन का गंभीर मामला है। …]]>

इस्लामाबाद। आपने बस या ट्रेन में खड़े होकर सफर करने के बारे में तो सुना होगा, लेकिन यदि ऐसी स्थिति विमान में आए तो क्या कहेंगे? चौंकिए नहीं, पाकिस्तान एयरलाइंस ने ऐसी ही एक हरकत को अंजाम दिया है।

 

उसने सात यात्रियों को खड़े-खड़े मदीना पहुंचा दिया। यह सुरक्षा उल्लंघन का गंभीर मामला है। घटना 20 जनवरी की है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) की सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट की सभी सीटें भरी थीं।

इसके बावजूद सात यात्रियों को गलियारे में खड़ा करके मदीना ले जाया गया। पीआइए प्रबंधन ने इस घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

मीडिया में मामला आने पर जांच के आदेश दिए जाने की बात कही जा रही है। पीआइए प्रवक्ता दानयाल गिलानी ने बताया, मामले की जांच की जा रही है। जिम्मेदारी तय होते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, पीआइए की फ्लाइट पीके-743 (बोइंग 777 विमान) कराची से सऊदी अरब के मदीना जा रही थी। विमान में कोई सीट खाली नहीं थी।

इसके बावजूद सात यात्रियों को तीन घंटे की यात्रा विमान के गलियारे में खड़े रखकर कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार, 409 यात्रियों की क्षमता वाले विमान में 416 यात्री सवार थे।

यात्रियों को हाथ से लिखे गए बोर्डिंग पास दिए गए थे। ग्राउंड स्टाफ की ओर से कंप्यूटर से बने बोर्डिंग पास की सूची विमान के क्रू स्टाफ को दी गई थी। उसमें अतिरिक्त यात्रियों का जिक्र नहीं था।

सभी यात्रियों की जा सकती थी जान विमान में अतिरिक्त यात्रियों के साथ सफर करना बहुत खतरनाक हो सकता था। जरूरत और क्षमता से अधिक यात्रियों के कारण विमान में अवांछित घटना होने की आशंका बढ़ जाती है।

देश की सबसे अमीर महिला भिखारी जानकर आप भी दंग रह जाएंगे

यह भी पता चला है कि आपातकालीन स्थिति में पीआइए की इस फ्लाइट में पर्याप्त ऑक्सीजन और सुरक्षा उपकरण भी नहीं थे। एक छोटी-सी गलती होने पर सभी यात्रियों को जान भी जा सकती थी।

पायलट को दी थी जानकारी सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ एयर होस्टेस हिना तुरब ने विमान के कैप्टन अनवर आदिल को अतिरिक्त यात्रियों की जानकारी दी थी।

इस पर अनवर ने कहा कि उन्हें ‘एडजस्ट’ करो, क्योंकि विमान टैक्सी वे पर है। डॉन से बातचीत में अनवर ने कहा, उड़ान भरने से पहले उन्हें इसके बारे में नहीं बताया गया। उड़ान के बाद तात्कालिक लैंडिंग संभव नहीं थी।

]]>
पाकिस्तान का आरोप- भारत कर रहा है फायरिंग https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%aa-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%b0/39382 Thu, 16 Feb 2017 09:21:08 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=39382 इस्लामाबाद: भारत पर आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि भारत सीज़फायर का उल्लंघन कर बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान की ओर एलओसी में फायरिंग कर रहा है। इस तरह की फायरिंग में पाकिस्तान के 3 सैनिक मारे गए हैं। हो सकता है अमेरिका और चीन के बीच युद्ध पाकिस्तान के जनरल कमर जावेद बाजवा …]]>

इस्लामाबाद: भारत पर आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि भारत सीज़फायर का उल्लंघन कर बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान की ओर एलओसी में फायरिंग कर रहा है। इस तरह की फायरिंग में पाकिस्तान के 3 सैनिक मारे गए हैं।

हो सकता है अमेरिका और चीन के बीच युद्ध

पाकिस्तान का आरोप- भारत कर रहा है फायरिंग

पाकिस्तान के जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि उन्होंने सेना का नेतृत्व अपने हाथ में लिया तब से इस तरह का संघर्ष उन्होंने सबसे घातक तौर पर देखा। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर द्वारा कहा गया है कि इस तरह की घटना भीमबर के नज़दीक थूब सेक्टर में हुई इस दौरान एलओसी पर भारतीय सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

ट्रम्प का संकल्प इस्लामिक आतंकवाद खत्म करके रहेंगे

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व जम्मू – कश्मीर के सांबा में पाकिस्तान द्वारा युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया था। मगर पाकिस्तान हर बार भारत पर ही सीज़फायर का आरोप लगाता रहा है।

]]>