उर्फी जावेद पर चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 24 Jan 2022 07:00:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg उर्फी जावेद पर चढ़ा 'पुष्पा' का खुमार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 उर्फी जावेद पर चढ़ा ‘पुष्पा’ का खुमार, डांस से ज्यादा उनके अवतार ने खींचा ध्यान https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a5%9d%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be/472916 Mon, 24 Jan 2022 07:00:48 +0000 https://livehalchal.com/?p=472916 दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के सांग्स पर स्टार्स से लेकर प्रशंसक तक रील्स बना रहे हैं। ऐसे में उर्फी जावेद भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने भी मूवी के सांग Oo Antava पर खूब डांस …]]>

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा’ का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के सांग्स पर स्टार्स से लेकर प्रशंसक तक रील्स बना रहे हैं। ऐसे में उर्फी जावेद भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने भी मूवी के सांग Oo Antava पर खूब डांस किया है। वही सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो बनाकर उर्फी ने साझा किया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

साथ ही वीडियो में उर्फी साड़ी पहनकर Oo Antava गाने पर डांस करती दिखाई देती हैं। वह सांग पर सामंथा रूथ प्रभु के स्टेप्स करने का प्रयास करती हैं मगर नहीं कर पाती है। वैसे भी उर्फी ने कैप्शन में बताया कि वह अच्छी डांसर नहीं हैं। वह डांस करते-करते हंसने लगती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, इस सांग पर रील शेयर करना था। मैं डांसर नहीं हूं। बस यूं ही रैंडम वीडियो बना लिया।

वही उर्फी के डांस से अधिक उनके अवतार ने हर किसी का ध्यान खींचा है। उन्होंने मरून कलर की साड़ी पहन रखी है। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग कलर का ब्लाउज पहना है जिसमें वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने लुक पूरा करने के लिए बालों का बन बनाया हुआ है जिसमें वह सुन्दर नजर आ रही हैं। कमेंट सेक्शन में उर्फी के लुक की खूब प्रशंसा हो रही है। एक शख्स ने लिखा, संगमरमर की कमर तो देखो। दूसरे ने कमेंट किया, गॉर्जस। किसी ने कमेंट किया। स्टनिंग लग रही हो। ग्रेट मूव्स। वही उर्फी के इस वीडियो को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

]]>