उर्फी जावेद ने कुछ इस तरह बनाया टॉप – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 05 Apr 2022 08:23:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg उर्फी जावेद ने कुछ इस तरह बनाया टॉप – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 उर्फी जावेद ने कुछ इस तरह बनाया टॉप,कई यूजर्स ने एक्ट्रेस का बढ़ाया हौसला   https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%a6-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%9b-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b9-%e0%a4%ac/481120 Tue, 05 Apr 2022 08:23:37 +0000 https://livehalchal.com/?p=481120 उर्फी जावेद ने एक बार फिर सोशल मीडिया में बवाल मचा दिया है। इस बार उर्फी ने ड्रेस के साथ ऐसा प्रयोग किया है कि लोग इसे हजम नहीं कर पा रहे। खासकर, रमजान की वजह से कई यूजर्स ने उर्फी को उनके इस भड़काऊ पहनावे के लिए टोका है और ट्रोल किया है। उर्फी …]]>

उर्फी जावेद ने एक बार फिर सोशल मीडिया में बवाल मचा दिया है। इस बार उर्फी ने ड्रेस के साथ ऐसा प्रयोग किया है कि लोग इसे हजम नहीं कर पा रहे। खासकर, रमजान की वजह से कई यूजर्स ने उर्फी को उनके इस भड़काऊ पहनावे के लिए टोका है और ट्रोल किया है। उर्फी ने एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर उर्फी की ड्रेस को लेकर कई लोगों ने कमेंट किये हैं। 

वीडियो में उर्फी बाथ टब पर बैठी हुई हैं। उन्होंने ब्लू कलर की जींस पहनी हुई है। दोनों हाथों को कवर किया हुआ है। मगर, टॉप की वजह एक बेहद छोटा कपड़ा लपेटा हुआ है। उर्फी पास में रखे टेलीफोन को उठाकर बात करने का उपक्रम करती हैं और पूछती हैं- हू इज दिस। खुद ही जवाब देती हैं- मेरा एक्स और फिर कुछ कमेंट करते हुए फोन रख देती हैं। अंत में उर्फी हंस पड़ती हैं। उर्फी की इस मस्ती को कई लोगों ने पसंद किया है और दिलचस्प कमेंट किये हैं, मगर कुछ ऐसे भी हैं, जो उर्फी के अंदाज पर भड़के हुए हैं। ऐसे फैंस ने कमेंट्स में लिखा कि कम से कम इस महीने तो इन्हें ऐसे लिबास नहीं पहनने चाहिए। एक यूजर ने लिखा- रमजान है उर्फी जी। इस महीने में कुछ शर्म करो।

वैसे, तमाम लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने उर्फी जावेद का हौसला बढ़ाया है और उनके वीडियो को फनी बताया है। वहीं, उनकी फैशन सेंस को भी लाइक किया है। कई यूजर्स ने उर्फी को हॉट कहा है। 

बता दें, उर्फी जावेद टीवी शोज का चर्चित चेहरा हैं और कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। हालांकि, उनके करियर की सबसे बड़ी जम्प बिग बॉस ओटीटी ही है। इस शो में भाग लेने के बाद उर्फी रातों-रात स्टार बन गयी थीं और उन्हें बड़े स्तर पर पहचाना जाने लगा था। शो में भी उर्फी अपनी अजीबोगरीब ड्रेसेज के लिए चर्चा में रहती थीं। उर्फी शो में ज्यादा दिन नहीं टिक सकीं, मगर इसके बाद वो सोशल मीडिया सेंसेशन जरूर बन गयीं और उनके बिंदास नजरिए और फैशन स्टेटमेंट को लेकर इंटरनेट पर छायी रहती हैं।

]]>