उम्मीदवारों – Live Halchal

दिल्ली: सीएम रेखा ने एमसीडी उम्मीदवारों का किया समर्थन
एमसीडी उपचुनाव की 12 रिक्त सीटों के लिए प्रचार अभियान तेज़ हो गया है, भाजपा, आप और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए रैलियाँ और घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। सभी 12 वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों ने सुबह 7:30 बजे से घर-घर जाकर प्रचार शुरू कर दिया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी के आंतरिक आकलन से पता चलता है कि वह “12 में से 11 वार्ड जीत रही है”, और इसका श्रेय उन्होंने अपनी संगठनात्मक मज़बूती को दिया।

दिन का मुख्य आकर्षण मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सात सभाएँ और रैलियाँ रहीं। अशोक विहार और द्वारका बी में पन्ना प्रमुख सम्मेलनों को संबोधित करते हुए, उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदान के दिन दोपहर के भोजन से पहले मतदान सुनिश्चित करने के लिए “मतदाता सूचियों की दोबारा जाँच” करने का आग्रह किया। उन्होंने ग्रेटर कैलाश में आरडब्ल्यूए से बातचीत की, संगम विहार ए, सैनिक विहार और विनोद नगर में सभाओं को संबोधित किया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि मतदाता “अरविंद केजरीवाल द्वारा पेश की गई चुनौती का करारा जवाब देंगे।

सांसद मनोज तिवारी ने मुंडका, ढिचकुन कलां और ग्रेटर कैलाश में सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पूर्वांचल समुदाय से छठ पूजा का अपना वादा पूरा किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, मंत्री प्रवेश वर्मा और आशीष सूद, और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी कई वार्डों में प्रचार किया।

दिल्ली: आज 2.80 लाख छात्र, 21 उम्मीदवारों के भविष्य के लिए डालेंगे वोट
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2025-26 के लिए आज मतदान होगा। आज 2.80 लाख छात्र-छात्राएं 21 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। मतदान के लिए डूसू चुनाव कार्यालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह के कॉलेजों में सुबह साढ़े आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और दोपहर एक बजे तक चलेगा। वहीं, सांध्य कॉलेजों में दोपहर तीन बजे से शुरू होगा और रात साढ़े सात बजे तक चलेगा।

डूसू चुनाव के मद्देनजर नॉर्थ कैंपस, साउथ कैंपस सहित सभी कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। बुधवार को सुरक्षा बलों ने कैंपस में मार्च भी किया। छात्र मार्ग पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मतदान को लेकर मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर कड़ी नजर रहेगी। मतगणना स्थल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

छात्रों को भेजी गई एसएमएस और ईमेल से जरूरी सूचना
डूसू चुनाव के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि 52 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। साथ ही 711 ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है। दिव्यांग छात्रों के लिए कॉलेजों को अलग से निर्देश दिए गए है। कॉलेज उनके लिए ग्राउंड फ्लोर पर मतदान केंद्र की व्यवस्था रखेगा ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। मतगणना 19 सितंबर को यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब नौ बजे से शुरू हो जाएगी। छात्रों से अपील है कि वह चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के साथ सहयोग करें। श्याम लाल कॉलेज प्राचार्य रबी नारायण कर ने कहा कि छात्रों की मतदान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें एसएमएस और ईमेल के माध्यम से सूचना भेज दी गई है।

कांग्रेस ने चार और उम्मीदवारों का किया एलान, लुधियाना से लड़ेंगे पंजाब प्रधान
कांग्रेस ने पंजाब की 13 में से 12 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। अब केवल फिरोजपुर सीट पर उम्मीदवार के नाम पर संशय बाकी है।

पंजाब में अब तक आम आदमी पार्टी व शिरोमणि अकाली दल ने सभी 13 और भारतीय जनता पार्टी ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इन पार्टियों ने अपनी सभी सीटों पर ज्यादातर बड़े नाम व सीनियर नेताओं को मौका दिया है। आम आदमी पार्टी ने पांच मंत्रियों तक पर दांव खेला है।

विरोधियों को टक्कर देने के लिए कांग्रेस भी कोई कसर नहीं छोड़नी चाहती है। पार्टी की तरफ से अब तक जारी उम्मीदवारों की सूची से ही इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सोमवार को कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी की, जिसके साथ ही पार्टी ने अब तक 12 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इस सूची में पार्टी प्रधान, सांसदों, विधायकों, पूर्व सीएम, डिप्टी सीएम व मंत्री तक को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग राजा वड़िंग खुद चुनाव मैदान में उतर गए हैं। वह लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वड़िंग गिद्दड़बाहा से विधायक हैं और प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय 20 सितंबर 2021 से 11 मार्च 2022 तक परिवहन मंत्री रह चुके हैं। वह भारतीय युवा कांग्रेस से प्रधान के पद पर भी रहे। लुधियाना से उनका मुकाबला कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू, शिअद प्रत्याशी रणजीत सिंह, आप के अशोक पप्पी पराशर, शिअद अमृतसर से अमृतपाल सिंह व बसपा प्रत्याशी दविंदर सिंह रामगढि़या से होगा।

इसी तरह गुरदासपुर से कांग्रेस ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को टिकट दी है। रंधावा डेरा बाबा नानक से विधायक हैं और साथ ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में राजस्थान के लिए महासचिव के पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके पिता संतोख सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थे, जो दो बार पंजाब कांग्रेस के प्रमुख रहे।

गुरदासपुर में रंधावा का मुकाबला भाजपा के दिनेश बब्बू, आम आदमी पार्टी के अमनशेर कलसी, शिअद प्रत्याशी दलजीत सिंह चीमा व बसपा के राजकुमार से होगा।

इसी तरह पार्टी ने आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को अपना प्रत्याशी बनाया है। सिंगला पंजाब सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, उनके पास प्रशासनिक सुधार एवं लोक निर्माण विभाग था। वह 2009 से 2014 तक पंजाब के संगरूर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद थे। 2014 में वह संगरूर से भगवंत मान से 3,51,827 वोटों के अंतर से लोकसभा चुनाव हार गए थे। उन्होंने पंजाब यूथ कांग्रेस से महासचिव के पद से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और बाद में वह उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे। आनंदपुर साहिब में सिंगला के सामने आप से मलविंदर सिंह कंग, शिअद से प्रेम सिंह चंदूमाजरा, शिअद अमृतसर के इंजीनियर कुशलपाल सिंह मान मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा व बसपा ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

खडूर साहिब सीट पर भी दिलचस्प हुआ मुकाबला
खडूर साहिब सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला हो गया है, क्योंकि यहां पर सभी सिख चेहरे चुनाव मैदान में उतर गए हैं। यहां पर कांग्रेस ने पूर्व विधायक कुलवीर सिंह जीरा को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो वर्ष 2017 चुनाव में जीरा विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक चुने गए थे। जीरा का मुकाबला शिअद के विरसा सिंह वल्टोहा, भाजपा प्रत्यााशी मनजीत मन्ना मियाविंड व आप के लालजीत भूल्लर से होगा। बसपा ने फिलहाल इस सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। वहीं शिअद अमृतसर ने यहां पर अपना उम्मीदवार न उतार कर वारिश पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को समर्थन देने का फैसला लिया है।

दो हिंदू चेहरे उतारे मैदान में
कांग्रेस ने चुनाव में 9 सिख चेहरों पर भरोसा जताया है और साथ ही दो हिंदू चेहरे भी चुनाव मैदान में उतारे हैं। पटियाला से पार्टी धर्मवीर गांधी और आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला शामिल हैं।

पार्टी की तरफ से घोषित सभी उम्मीदवारों को बधाई। लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे और पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे। पार्टी ने लुधियाना से नई लड़ाई की जिम्मेदारी सौंपी है, जो दलबदलूओं के खिलाफ है। –अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रधान, पंजाब कांग्रेस।

SAD के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद नाराज हुआ अकाली नेता!
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल ने कल लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी ने 7 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस सूची के अनुसार गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा, श्री आनंदपुर साहिब से प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पटियाला से एन.के. शर्मा, श्री अमृतसर साहिब से अनिल जोशी, श्री फतेहगढ़ साहिब से बिक्रमजीत सिंह खालसा, फरीदकोट से राजविंदर सिंह और संगरूर से इकबाल सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इस घोषणा के बाद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने पंजाब केसरी’ से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके साथ राजनीति की गई है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनके साथ परमिंदर सिंह ढींढसा को संगरूर से टिकट देने का वादा किया था, वहीं अब इकबाल सिंह झूंदा को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हरसिमरत कौर बादल को जिताने के लिए सौदेबाजी की गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह दिल्ली में हैं और विधानसभा क्षेत्र में आकर लोगों से विचार-विमर्श करेंगे। परमिंदर सिंह ढींडसा का कहना है कि उन्हें कार्यकर्ताओं से पता चला कि पार्टी में उनका विरोध हो रहा है। अगला निर्णय विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर लिया जाएगा।

दिल्ली में उम्मीदवारों के सामने जीत के रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती
इनमें प्रतिशत के मामले में अधिक मत प्राप्त करने का रिकॉर्ड प्रमुख है। यह रिकॉर्ड 40 वर्ष से कायम है। इसके अलावा इनमें सबसे अधिक मत प्राप्त करने और सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल करने का रिकाॅर्ड भी शामिल है। दोनों रिकार्ड पांच वर्ष पहले बने थे।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा और इंडिया गठबंधन की कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के समक्ष तीन रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती रहेगी। इनमें प्रतिशत के मामले में अधिक मत प्राप्त करने का रिकॉर्ड प्रमुख है। यह रिकॉर्ड 40 वर्ष से कायम है। इसके अलावा इनमें सबसे अधिक मत प्राप्त करने और सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल करने का रिकाॅर्ड भी शामिल है। दोनों रिकार्ड पांच वर्ष पहले बने थे।

दिल्ली में इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा व इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इस कारण पिछले चुनाव के दौरान बने विभिन्न रिकार्ड टूटने की संभावना कम दिख रही है। हालांकि, दोनों खेमों ने अधिक से अधिक मत प्राप्त करने के लिए कमर कस ली है और उनके नेताओं ने मतदाताओं को लुभाना शुरू कर दिया है। लिहाजा चार जून को मतगणना के बाद मालूम होगा कि वह रिकॉर्ड तोड़ पाए या नहीं।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव में प्रतिशत के मामले में सबसे अधिक मत प्राप्त करने का रिकॉर्ड 40 साल पहले वर्ष 1984 में कांग्रेस के एचकेएल भगत ने बनाया था। इंदिरा गांधी लहर में उन्होंने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में डाले गए मतों में से 76.95 प्रतिशत मत प्राप्त किए थे। उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड कांग्रेस की सुचेता कृपलानी के नाम था। उन्होंने वर्ष 1957 में नई दिल्ली क्षेत्र में 73.66 प्रतिशत मत प्राप्त करके रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, वर्ष 1984 में एचकेएल भगत ने सबसे अधिक अंतर से जीतने का भी रिकॉर्ड बनाया था। इस चुनाव में उन्होंने 317700 मतों से जीत दर्ज की थी। मगर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने वर्ष 2019 में उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। प्रवेश वर्मा ने गत चुनाव में 578486 मतों सेे जीत हासिल की थी। इस चुनाव में प्रवेश वर्मा ने सबसे अधिक मत प्राप्त करने का भी रिकॉर्ड तोड़ा था। यह रिकॉर्ड कांग्रेस के सज्जन कुमार ने वर्ष 2004 में प्रवेश वर्मा के पिता साहिब सिंह वर्मा के समक्ष बाहरी दिल्ली क्षेत्र में बनाया था। सज्जन कुमार ने 855550 मत प्राप्त किए थे, जबकि प्रवेश वर्मा ने 865648 मत हासिल किए थेे।

दिल्ली में सबसे कम अंतर से जीतने का रिकार्ड भाजपा के लालकृष्ण आडवाणी के नाम दर्ज है। वह वर्ष 1991 में नई दिल्ली क्षेत्र से मात्र 620 मतों से जीते थे। इस चुनाव में अभिनेता से नेता बने कांग्रेस के राजेश खन्ना ने उनको कड़ी टक्कर दी थी। उधर, दिल्ली में लोकसभा चुनाव में अभी तक प्रतिशत के मामले में सबसे अधिक मतदान चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र में हुआ है। यहां वर्ष 1977 में 82.98 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, सबसे कम मतदान का रिकार्ड बाहरी दिल्ली में वर्ष 1999 में बना था। यहां उस दौरान 41.49 प्रतिशत मतदान हुआ था।

दिल्ली में लोकसभा चुनावों के दौरान बने रिकॉर्ड

सबसे ज्यादा मत : 865648 मत- प्रवेश वर्मा (भाजपा), पश्चिम दिल्ली क्षेत्र, वर्ष 2019

सबसे ज्यादा प्रतिशत मत : 76.95 प्रतिशत- एचकेएल भगत (कांग्रेस), पूर्वी दिल्ली क्षेत्र, वर्ष 1984

सबसे ज्यादा अंतर से जीत : 578486 मत- प्रवेश वर्मा (भाजपा), पश्चिम दिल्ली क्षेत्र, वर्ष 2019

सबसे कम अंतर से जीत : 620 मत-लालकृष्ण आडवाणी (भाजपा), नई दिल्ली क्षेत्र, वर्ष 1991

सबसे ज्यादा मतदान : 82.98 प्रतिशत-चांदनी चौक क्षेत्र, वर्ष 1977

सबसे कम मतदान प्रतिशत : 41.49 प्रतिशत-बाहरी दिल्ली क्षेत्र, वर्ष 1999