उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर ने लद्दाख की पहली स्वदेशी प्रदर्शनी इनचैंटिंग लद्दाख का किया उद्घाटन – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 19 Feb 2020 11:35:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर ने लद्दाख की पहली स्वदेशी प्रदर्शनी इनचैंटिंग लद्दाख का किया उद्घाटन – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर ने लद्दाख की पहली स्वदेशी प्रदर्शनी इनचैंटिंग लद्दाख का किया उद्घाटन https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%83%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a4%be/322139 Wed, 19 Feb 2020 11:35:49 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=322139 आइएनए दिल्ली हाट में सोमवार से लद्दाख की हस्तकला और हैंडलूम की दो सप्ताह चलने वाली प्रदर्शनी की शुरूआत की गई। लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर ने लद्दाख की पहली स्वदेशी प्रदर्शनी इनचैंटिंग लद्दाख का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का आयोजन लद्दाख के उद्योग और वाणिज्य विभाग की ओर से किया जा रहा है। लद्दाख …]]>

आइएनए दिल्ली हाट में सोमवार से लद्दाख की हस्तकला और हैंडलूम की दो सप्ताह चलने वाली प्रदर्शनी की शुरूआत की गई। लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर ने लद्दाख की पहली स्वदेशी प्रदर्शनी इनचैंटिंग लद्दाख का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का आयोजन लद्दाख के उद्योग और वाणिज्य विभाग की ओर से किया जा रहा है।

लद्दाख देश का ताज है : उपराज्यपाल

उपराज्यपाल आरके माथुर ने कहा कि लद्दाख देश का ताज है। भारत सिंधु नदी से अपना नाम रखता है जो भारत में केवल लद्दाख से होकर बहती है। हमारे देश की समग्र संस्कृति के बाद लद्दाख एक एकीकृत तरीके से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इनचैंटिंग लद्दाख जैसे मंच स्वीकृति और लद्दाख के उत्पादों, संस्कृति और पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर अन्य क्षेत्रों के बराबर बढ़ावा देंगे।

उपराज्यपाल ने प्रदर्शनी में आए कारीगरों से की बात

उपराज्यपाल ने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां के कारीगरों से बातचीत भी की। इस अवसर लद्दाख के सांसद जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी 29 फरवरी तक चलेगी।

]]>