उपचुनाव – Live Halchal

दिल्ली: आज शाम थमेगा एमसीडी उपचुनाव का प्रचार
एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे प्रचार बंद हो जाएगा। इससे पहले पूरे दिन तीनों प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। सभी दलों के बड़े नेता रोड शो, रैली, पदयात्रा और नुक्कड़ सभाओं में हिस्सा लेंगे।

उपचुनाव के ये 12 वार्ड दिल्ली के अलग-अलग जोन में फैले हुए हैं, जिनमें स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ सफाई व्यवस्था, पानी, सीवर, पार्क, सड़कें और भ्रष्टाचार जैसे बड़े नगर निकाय मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए हैं। भाजपा उपचुनाव को रेखा गुप्ता सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर मानकर प्रचार कर रही हैं, जबकि आप पार्टी एमसीडी में अपने पुराने कामकाज और पार्षद स्तर पर किए गए विकास कार्यों का हवाला देती रही है। कांग्रेस इन चुनावों को दोनों दलों की विफलताओं से जनता की नाराजगी और अपने मजबूत ग्रासरूट कैंडिडेट्स पर विश्वास की वापसी के तौर पर पेश कर रही है।

चुनावी माहौल शुक्रवार को पूरे दिन बेहद गर्म रहने की संभावना है। भाजपा ने कई वार्डों में रोड शो की योजना बनाई है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और वरिष्ठ पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। आप पार्टी के कई नेता, विधायक और पार्षद भी अपने प्रत्याशियों के साथ रैलियां निकालेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी अपने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार और एआईसीसी सचिवों को मैदान में उतारा है।

चुनाव आयोग ने सभी वार्डों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने के निर्देश दिए हैं। मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत शाख्पांच बजे के बाद किसी भी खुले प्रचार, रैली और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर रोक लग जाएगी। पुलिस और निर्वाचन विभाग के फ्लाइंग स्क्वॉड्स पूरे दिन निगरानी में रहेंगे ताकि शराब, पैसे या किसी भी तरह के प्रलोभन के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिशों पर रोक लगाई जा सके। इन वार्डों में मतदान 30 नवंबर को होगा।

पंजाबी तरनतारन उपचुनाव में शिअद ने दोबारा अस्तित्व में आने के दिए संकेत
तरनतारन उपचुनाव के नतीजे सामने आते ही पंजाब की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिली। जहां कई लोग इस चुनाव को सिर्फ एक हलके की लड़ाई मान रहे थे, वहीं नतीजों ने दिखा दिया कि शिरोमणि अकाली दल का असली जज्बा और उसका मजबूत अस्तित्व आज भी पंजाब की जनता के दिलों में कायम है।

तरनतारन का यह उपचुनाव, जिसे लेकर कई तरह की राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही थी, उसके नतीजों ने साफ कर दिया कि अकाली दल एक बार फिर पंजाब की राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है। कई जगह दबाव और दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद वे डटकर खड़े रहे। हालांकि नतीजा सरकारी दबाव के बीच अन्य दल के पक्ष में गया लेकिन अकाली दल ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवा दी।

विरोधी दलों पर दबाव बनाने का आरोप

कई राजनीतिक विश्लेषकों ने दावा किया था कि अकाली दल की पकड़ कमजोर हो रही है लेकिन तरनतारन के नतीजों ने यह भ्रम पूरी तरह तोड़ दिया। जनता ने अपने वोटों से यह साबित किया कि उनके दिलों में पार्टी के लिए भरोसा आज भी जिंदा है। चुनाव के दौरान कई अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ताओँ को कई जगह दवाब और दिक्कतों को सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद व डटकर खड़े रहे। हालांकि नतीजा सरकारी दबाव के बीच अन्य दल के पक्ष में गया लेकिन अकाली दल ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करवा दी।

उपचुनाव: शिअद का गढ़ रहा तरनतारन, 1997 से 2012 तक रहा दबदबा…
पंजाब के तरनतारन उपचुनाव के लिए तारीख तय हो गई है। 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को मतगणना होगी। आप, शिअद, भाजपा और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

पंजाब का तरनतारन विधानसभा क्षेत्र कभी शिरोमणि अकाली दल का गढ़ रहा है मगर पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने यहां से शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि इस सीट से कांग्रेस भी एक बार जीत का स्वाद चख चुकी है। आप विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद अब यहां उपचुनाव करवाया जा रहा है। चुनावी बिगुल बज चुका है और 11 नवंबर को यहां उप चुनाव होंगे। जनादेश 14 नवंबर को आएगा।

चुनावी घोषणा के बाद हलके में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों शिअद, आप, भाजपा व कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर रखे हैं और सभी क्षेत्र में प्रचार भी कर रहे हैं। शिअद से अलग हुई पंथक पार्टी भी यहां अपना प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी ने एक कमेटी का गठन किया है, जो प्रत्याशी पर फैसला लेगी। बगावत के बाद यह पंथक दल इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल के वोटबैंक में सेंधमारी कर मुश्किलें पैदा कर सकता है।

उधर शिअद ने इस क्षेत्र में राजनीति और समाज सेवा से जुड़े आजाद ग्रुप को अपने साथ मिला लिया है। इस ग्रुप ने इलाके में अपने करीब 40 सरपंच और 7 पार्षद जितवाएं हैं। इसी ग्रुप से जुड़ीं प्राचार्य सुखविंदर कौर रंधावा को शिअद ने इस बार अपना प्रत्याशी बनाया है। सुखविंदर कौर के पति धर्मी फौजी रहे हैं। उनका भी क्षेत्र में अच्छा प्रभाव था। इसका भी फायदा सुखविंदर को मिल सकता है।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने इस बार दलबदलू हरमीत सिंह संधू पर दांव खेला है। संधू 2002, 2007 व 2012 में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने दो बार शिअद से चुनाव जीता और एक बार निर्दलीय (2002) चुनाव जीता था। साल 2017 व 2022 में वे हार गए थे। क्षेत्र में अच्छा रसूख रखने वाले इसी संधू को आप ने अब अपने साथ मिला लिया है और उन्हीं पर दांव खेल दिया है। पंथक दल के बाद संधू भी शिअद के लिए दूसरी बड़ी चुनौती बन सकते हैं। कांग्रेस ने किसान नेता करणबीर सिंह बुर्ज को मैदान में उतारा है। साल 2017 में कांग्रेस के डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। अब पार्टी को बुर्ज से उम्मीदें हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के करीबी माने जाते हैं और कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा ने तरनतारन के जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह संधू को चुनावी समर में उतारा है। हरजीत पहले अकाली दल से जुड़े रहे हैं मगर साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। क्षेत्र प्रभाव ठीक बताया जा रहा है और वे अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा के नजदीकी माने जाते हैं।

सीट पर कब्जा काबिज रखना चाह रही आप
तरनतारन सीट पर पहली बार साल 2022 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कश्मीर सिंह सोहल ने जीत दर्ज की थी। साल 2017 में आप ने करतार सिंह पहलवान पर दांव खेला था मगर वह कांग्रेस के धर्मबीर अग्निहोत्री से कड़े मुकाबले में हार गए थे। आप इस सीट पर अपना कब्जा काबिज रखना चाहती है। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री तरनतारन में एक कार्यक्रम के दौरान हरमीत सिंह संधू को आप का प्रत्याशी घोषित करके आए थे। सीएम ने तरनतारन की जनता से आह्वान किया था कि वे इस बार भी आप के प्रत्याशी को जितवा दें, उसके बाद वे देखेंगे कि तरनतारन में विकास की गति कैसे तेज होती है। उधर, उपचुनाव का रिकॉर्ड देखें तो आप के पक्ष में ही रहा। सूबे में हुए उपचुनाव में जालंधर वेस्ट विधानसभा चुनाव में आप के मोहिंदर भगत, डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल से डाॅ. इशांक चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से डिंपी ढिल्लों, बरनाला से हरिंदर सिंह धारीवाल और लुधियाना वेस्ट से संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की थी। अब आप की निगाहें तरनतारन की सीट पर है।

लुधियाना वेस्ट में AAP आगे, केरल में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, पढ़ें उपचुनाव पर ताजा अपडेट
देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान हुए थे। इन सभी सीटों के नतीजे आज सामने आने वाले हैं। सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। खासकर आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए यह परिणाम बेहद अहम साबित हो सकते हैं।

19 जून को पंजाब की लुधियाना वेस्ट, पश्चिम बंगाल की कालिगंज,केरल की निलाम्बुर, गुजरात की विदासवर और कादी सीटों पर उपचुनाव करवाए गए थे, जिसके नतीजों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

Live: उपचुनाव पर ताजा अपडेट
लुधियाना वेस्ट में AAP आगे
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर AAP के संजीव अरोड़ा आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के भारत भूषण 1269 मतों के अंतर से दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, बीजेपी के जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।

केरल में कांग्रेस आगे
केरल की निलाम्बुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने बढ़त बना रखी है। वहीं CPI(M) दूसरे स्थान पर है।

बंगाल में कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती जारी
पश्चिम बंगाल की कालिगंज विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

गुजरात की कादी सीट पर गिनती शुरू
गुजरात की कादी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इस सीट से बीजेपी ने राजेंद्र छाबड़ा, कांग्रेस ने रमेश छाबड़ा और AAP ने जगदीश छाबड़ा को टिकट दिया है।

लुधियाना में सुरक्षा सख्त
लुधियाना के एसपी डीके चौधरी ने बताया कि खालसा कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कॉलेज में तीन लेयर की सुरक्षा मौजूद है। 450 के लगभग पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

कैसे खाली हुई थीं पाचों सीटें?
बता दें कि गुजरात, पंजाब और पश्चिम बंगाल में जिन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, वहां के सिटिंग विधायकों का निधन हो गया था, जिसके कारण यह सीटें खाली हो गई थीं। वहीं, केरल और गुजरात की एक-एक सीट पर विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यहां उपचुनाव करवाए गए।

लुधियाना में चौतरफा मुकाबला
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर कई बड़ी पार्टियों के बीच कांटे की लड़ाई है। AAP ने इस सीट से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इसके अलावा बीजेपी ने जीवन गुप्ता और शिरोमणी अकाली दल ने परुपकर सिंह घुमन को मैदान में उतारा था।

बीजेपी उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने कहा, “मैं अपने सभी शुभ कामों की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करता हूं। मैं भगवान शिव का भक्त हूं। मैं उनसे पंजाब की तरक्की और स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।”

बिना किसी भय के स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो उपचुनाव, सपा ने मुरादाबाद में 3 अधिकारियों के तबादले की मांग की!
उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को मुरादाबाद से 3 अधिकारियों को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की, ताकि जिले के कुंदरकी में उपचुनाव बिना किसी भय के स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराया जा सके। सपा ने एक बयान में कहा कि जिन तीन अधिकारियों पर आरोप लगे हैं उनमें संभागीय आयुक्त अंजनेय कुमार सिंह, कुंदरकी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सहरावत और जिला आपूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह शामिल हैं।

सपा ने मुरादाबाद में तीन अधिकारियों के तबादले की मांग की
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने एक बयान में कहा कि पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख श्याम लाल पाल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर अंजनेय कुमार सिंह, अजय प्रताप सिंह और प्रदीप कुमार सेहरावत को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की है ताकि कुंदरकी में उपचुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना किसी भय के हो सके। ज्ञापन के अनुसार, सिक्किम काडर के अधिकारी अंजनेय कुमार सिंह 9 वर्ष 8 महीने से अधिक समय से उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिसमें मुरादाबाद संभाग में 5 वर्ष 8 महीने से अधिक का कार्यकाल भी शामिल है। सपा ने दावा किया कि संभागीय आयुक्त पर पिछले चुनावों के दौरान भी चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद उनके स्थानांतरण की मांग की गई थी।

पार्टी ने कहा कि अगर अंजनेय सिंह अपने पद पर बने रहते हैं तो कुंदरकी में उपचुनाव स्वतंत्र रूप से नहीं होगा। ज्ञापन में सपा ने प्रदीप सहरावत पर नगर पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों को कुंदरकी थाने में बुलाकर भाजपा के पक्ष में वोट न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। सपा ने पुलिस अधिकारी पर भाजपा के खिलाफ लोगों को मतदान से दो दिन पहले विधानसभा क्षेत्र छोड़ने के लिए कहने का भी आरोप लगाया।

यूपी की इन 9 सीटों पर होने जा रहा है उपचुनाव
ज्ञापन में कहा गया है कि आपूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह पर 20,000 ट्रक मालिकों सहित राशन डीलरों को भाजपा के पक्ष में प्रचार करने और वोट देने के लिए धमकाने का आरोप है। ज्ञापन पर सपा नेता के के श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने भी हस्ताक्षर किए हैं। कुंदरकी के साथ जिन आठ सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है उनमें कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझावां (मिर्जापुर), शीशमऊ (कानपुर सिटी), खैर (अलीगढ़) और फूलपुर शामिल हैं।