उत्तर भारत में कल से ठंड के मिजाज और बढ़ने के संकेत – Live Halchal

पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत में कल से ठंड के मिजाज और बढ़ने के संकेत, जानें- मौसम विभाग का अलर्ट
हवाओं का रख लगातार उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना रहने से प्रदेश में रात के समय ठंडक बरकरार है। शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में दाखिल हुआ है। इससे हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसकी मौजूदगी के कारण रविवार को तापमान पर विशेष फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। राजघाट और पंजाबी बाग के पास से बिजिविलिटी बेहद कमजोर है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है।वहीं  : भारत मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में आज सुबह मध्यम कोहरा देखा गया।

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है। इसकी आवृति अधिक होने से उत्तर भारत के पहाड़ों में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। हालांकि इसकी मौजूदगी के बाद भी हवा का पैटर्न बीच-बीच में उत्तरी होने से दिन-रात के तापमान में अपेक्षाकृत बढोतरी नहीं हो रही है। शनिवार को भी हवा का रख उत्तरी और उत्तर पूर्वी रहा इससे अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त हुई। 28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ने लगेगा। साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी होने लगेगा।

देश में अगले 48 घंटों में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में केरल में बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के राज्यों में 26 दिसंबर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसके चलते कुछ इलाकों में ठीक-ठाक बारिश देखी जा सकती है।

अगले दो दिन बारिश की संभावना

इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और बिहार में शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई जा रही है। वहीं अनुमान है कि 26-27 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।

हिमस्खलन और भूस्खलन की आशंका

खबरें यह भी हैं कि भारी हिमपात के चलते कुछ पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 से 30 दिसंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।

अगले तीन दिन तक दिल्ली में शीतलहर से कोई राहत नहीं

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार हैं और एक हफ्ते के बाद ठंड में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में अगले तीन दिनों तक किसी तरह की कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मध्यप्रदेश के पूर्वी भागों और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है। जबकि उत्तर भारत के शहरों में तापमान अभी और बढ़ेगा। वहीं उत्तर भारत के ज्यादातर शहर शीतलहर की चपेट में रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी अब शीतलहर की संभावना है।