उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग – Live Halchal

प्रदेश में 978 केंद्र, एक दिन में कैसे होगी आरओ/एआरओ परीक्षा, छात्रों को आयोग के निर्णय का इंतजार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक दिन की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कराने के लिए अधिकतम 978 केंद्र ही मिल सके। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 के लिए इससे ढाई गुना अधिक केंद्रों की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में सवाल है कि आयोग एक दिन में यह परीक्षा कैसे करा सकेगा।

आयोग को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के 576154 अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश में 1748 केंद्रों की जरूरत थी। लेकिन, केंद्र निर्धारण सख्त नीति के कारण आयोग को सभी 75 जिलों में केवल 978 केंद्र ही मिले सके। आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा में इससे ढाई गुना अधिक केंद्रों की जरूरत पड़ेगी। 11 फरवरी को आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2387 केंद्रों में आयोजित की गई थी, जो पेपर लीक के कारण निरस्त कर दी गई थी।

75 जिलों में मिल सकेंगे 978 केंद्र

अब इसी परीक्षा को लेकर पेच फंसा है। यदि आयोग जून-2024 को जारी शासनादेश में उल्लिखित नियमों के तहत केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करता है तो आयोग को प्रदेश के सभी 75 जिलों में 978 केंद्र ही मिल सकेंगे। इनमें अधिकतम 435074 अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई जा सकती है। जबकि, आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए 1076004 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। ऐसे में केंद्र निर्धारण के नियमों में संशोधन के बिना आरओ/एआरओ परीक्ष एक दिन में करा पाना मुश्किल होगा।

आयोग ने एक समिति का भी गठन किया है, जो इस समस्या के निदान के लिए रास्ते तलाशेगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही आयोग तय करेगा कि आरओ/एआरओ परीक्षा कैसे करानी है। अभ्यर्थियों को अब आयोग के निर्णय का इंतजार है।

अभ्यर्थियों ने गिनाए फायदे और नुकसान

दो दिन की परीक्षा के नुकसान

परीक्षा भाग्य भरोसे हो जाएगी। अधिक सवाल हल करने पर भी बाहर होने की उतनी ही आशंका बनी रहेगी, जितनी कम सवाल करके क्वालिफाई की रहेगी।

आयोग का इतिहास रहा है कि प्रत्येक प्रश्न पत्र में 8-10 गलत/ विवादित होते हैं। ऐसी स्थिति में नॉर्मलाइजेशन से ‘करेला ऊपर से नीम चढ़ा’ की स्थिति बन जाएगी

दो दिन व तीन शिफ्ट में परीक्षा कराने पर तीनों शिफ्ट में पेपर आउट होने का खतरा रहेगा

परीक्षा का खर्च एवं संसाधन कई गुना बढ़ जाएगा और राजकीय कोष पर व्ययभार अधिक होगा

आयोग के कर्मचारी/अधिकारी कई दिनों तक परीक्षा कराने में ही दौड़ भाग करते रहेंगे। सर्वाधिक बोझ प्रशासन पर पड़ेगा

जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाएगा, परीक्षा के कारण इंगेज रखने से वहां लाखों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी

प्रिंटिंग प्रेस से पेपर आउट होने का खतरा बढ़ेगा ही

एक दिन की परीक्षा के फायदे

प्रशासनिक तंत्र अपनी पूरी ऊर्जा एवं समन्वय से नकल विहीन एवं शुचिता पूर्ण परीक्षा करा सकेगा

सरकार, आयोग, प्रशासन का लाखों रुपए का सरकारी खर्च बचेगा

सभी 75 जिलों में आयोग को केंद्र उपलब्ध हो जाएंगे और अन्य परीक्षाओं में भी इसका फायदा मिलेगा

अभ्यर्थियों के सुझाव

सभी यूनिवर्सिटी/महाविद्यालय/ इंजीनियरिंग कॉलेज (राजकीय एवं प्राइवेट) पॉलिटेक्निक, आईटीआई, मेडिकल कॉलेज आदि को परीक्षा केंद्र बनाया जाए

परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले निजी शिक्षण संस्थानों में परीक्षा के लिए सरकारी कर्मचारी लगाए जाएं

जब ट्रिपल-पी मोड पर निजी क्षेत्र को शामिल कर जहाज/सैटेलाइट/ रेल आदि बड़े एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सहयोग लिया जा रहा है, तब ऐसी स्थिति में प्राइवेट स्कूलों में परीक्षा कराने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए

दुनिया के 190 देशों की आबादी से अधिक जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश, जिसकी आबादी 25 करोड़ हो और वहां एक फीसदी आबादी यानी 25 लाख, परीक्षार्थी एक दिन में परीक्षा ना दे पाए तो यह प्रशासनिक मैनेजमेंट की कमी ही होगी

प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे UPPSC अभ्यर्थियों पर प्रशासन का एक्शन…
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के ‘पीसीएस प्री’ और ‘आरओ एआरओ’ की परीक्षा दो दिन में संपन्न कराने के निर्णय के विरोध में अभ्यर्थियों के धरना प्रदर्शन का आज चौथा दिन है। आज सुबह 8:00 बजे अचानक पुलिस फोर्स पहुंची और कुछ छात्रों को घसीट कर ले गई। इनमें छात्र नेता आशुतोष पांडे भी शामिल हैं जो उसे वक्त धरने का नेतृत्व कर रहे थे। इस दौरान कुछ छात्राएं घायल भी हो गई है। उन्हें खींचातानी में उन्हें चोटे आई है। इसके बाद धरनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

छात्राओं ने संभाला मोर्चा
धरना प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि पुलिस छात्रों को घसीट कर ले गई। इनमें तमाम पुलिसकर्मी बिना वर्दी के थे। उनका कहना है कि उनके साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। छात्राओं के साथ अभद्रता भी हुई है। अब छात्राओं ने ही मोर्चा संभाल लिया है और धरने का खुद नेतृत्व कर रही हैं। धरना स्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग और ज्यादा कर दी गई है। छात्र पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

अपनी मांगों पर अड़े अभ्यर्थी
अभ्यर्थी अपनी मांगों पर अड़े हुए है। छात्रों ने डेलिगेशन भेजने से इनकार कर दिया है। अभ्यर्थियों ने राजनेताओं को आंदोलन से दूर रहने को कहा है। डीएम और अभ्यर्थियों के बीच देर रात हुई वार्ता विफल हो गई है। डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, बुधवार को तीसरे दिन देर शाम अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकाला। अभ्यर्थी अपनी एक दिन एक परीक्षा की मांग पर अड़े हैं।

यूपीपीएससी के 3 छात्र नेता भेजे गए जेल
बुधवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के ‘पीसीएस प्री’ और ‘आरओ एआरओ’ की परीक्षा दो दिन में संपन्न कराने के निर्णय के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे तीन कथित छात्र नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जेल जाने वाले छात्र नेता राघवेंद्र यादव ,अभिषेक शुक्ला, इन छात्र नेताओं के खिलाफ कल सिविल लाइन्स थाने की पुलिस ने होर्डिंग में तोड़ फोड़ और सरकारी काम मे बाधा डालने व प्रतियोगी छात्रो को भड़काने के मामले में दर्ज हुआ था।

UPPSC Civil Judge: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी की सिविल जज की मार्कशीट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी न्यायिक सेवा, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2022 की मार्कशीट/परिणाम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट – uppsc.up.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आगे मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका भी बताया गया है।

इतने उम्मीदवार किये गए चयनित

इससे पहले आयोग ने सिविल जज पद का रिजल्ट जारी किया था। 303 अधिसूचित पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 302 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है।

इस तरह डाउनलोड करें मार्कशीट

सभी चयनित उम्मीदवार अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

आधिकारिक वेबसाइट – uppsc.up.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर यूपी न्यायिक सेवा (सिविल जज) मार्कशीट लिंक पर क्लिक करें।

अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

मार्कशीट चेक और डाउनलोड करें।

भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।