उत्तर प्रदेश में और बारिश ओले की संभावना… – Live Halchal

इन 4 शहरों और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में और बारिश ओले की संभावना…
राजधानी में बुधवार को बदली के साथ बारिश होने की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होगी वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश ह। सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं। गुरुवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। हालांकि शुक्रवार को राजधानी में कुछ राहत रहेगी जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन बदली और बारिश का मौसम बना रहेगा। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओले भी पडऩे की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जिसके चलते राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी।

मंगलवार को सुबह कोहरा जल्दी छट गया। बीते दो दिनों से हो रहे घने कोहरे के कारण परेशान लोगों को राहत मिली। दिन मेन मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

तेज बारिश से होगा नुकसान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में हल्की से औसत वर्षा की संभावना है। यदि हल्की बारिश हुई तो गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए लाभकारी होगा लेकिन अगर तेज बारिश हुई तो दलहन व तिलहन सहित गेहूं को भी नुकसान हो सकता है।

कोहरे के कारण चौधरी चरण सिंह से उड़ान भरने वाले विमानों का संचालन बिगड़ा रहा। सोमवार को कई विमान अपने निर्धारित समय से विलंब से लखनऊ पहुंचे। अधिकांश विमान अपने निर्धारित समय से एक से तीन घंटे विलंब से लखनऊ पहुंचे। हर बार की तरह इस बार भी कोहरे में विमानों का शेड्यूल में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आया है।

एयरलाइंस से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि दिल्ली में एयरपोर्ट पर कैट- 4 है और लखनऊ में कैट- 3 व्यवस्था भी नहीं काम कर पा रहा है। ऐसे में विमानों की लेटलतीफी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। घने कोहरे के कारण लखनऊ से रविवार देर रात हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान करीब डेढ़ घंटे देरी से गई, सोमवार सुबह 6:25 बजे मुंबई जाने वाला जेट एयरवेज विमान 2 घंटे, सुबह 6:50 बजे हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब 2 घंटे, सुबह 7:30 बजे कोचीन जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब सवा घंटे, सुबह 8:35 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब पौने 3 घंटे, सुबह 8:45 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान करीब ढाई घंटे विलंब से उड़ान भर सकी।