उत्तर कुंजी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 01 Sep 2024 09:25:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg उत्तर कुंजी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद अब उत्तर कुंजी की बारी https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%b2-%e0%a4%ad%e0%a4%b0-5/578423 Sun, 01 Sep 2024 09:25:23 +0000 https://livehalchal.com/?p=578423 उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए एग्जाम का आयोजन 23 से लेकर 31 अगस्त तक पांच दिनों में करवाया गया है। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब UPPRPB की ओर से जल्द ही आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और …]]>

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए एग्जाम का आयोजन 23 से लेकर 31 अगस्त तक पांच दिनों में करवाया गया है। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब UPPRPB की ओर से जल्द ही आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 60244 कॉन्स्टेबल पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को संपन्न करवाई गई है। एग्जाम संपन्न होने के बाद यूपीपीआरपीबी की ओर से सभी सेटों की आंसर की जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी जारी होते ही अभ्यर्थी इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और साथ ही इससे अपने रिजल्ट का भी अनुमान लगा सकेंगे।

कहां और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे आंसर की

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल आंसर की ऑनलाइन माध्यम से UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी अपनी शिफ्ट के अनुसार आंसर की जारी कर प्रश्न उत्तरों का मिलान कर पाएंगे। आंसर की डाउनलोड करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की लिंक दिखाई देगा।
आप अपनी शिफ्ट और डे के अनुसार उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।
इसके बाद आप इससे अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें।

आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका
आंसर की द्वारा प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान अगर आप किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो उस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका रहेगा। आपत्ति ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से दर्ज की जा सकेगी। अगर आपका ऑब्जेक्शन सही पाया जायेगा तो उसके लिए आपको अंक प्रदान किया जाएगा।

अंत में जारी होगा रिजल्ट
आंसर की दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी और इसी के अनुसार उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थी भर्ती के अगले चरण पीईटी में शामिल हो सकेंगे। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

]]>
क्लैट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी https://livehalchal.com/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%88%e0%a4%9f-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%81/528461 Mon, 04 Dec 2023 07:21:18 +0000 https://livehalchal.com/?p=528461 कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2024) की उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है। क्लैट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार क्लैट उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उनके …]]>

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2024) की उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है। क्लैट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार क्लैट उत्तर कुंजी के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास 05 दिसंबर, 2023, सुबह 9 बजे तक समय है।

क्लैट 2024 स्नातक परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों में से 97.03% उम्मीदवार, और क्लैट 2024 स्नातकोत्तर परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों में से 93.92% परीक्षा में उपस्थित हुए। कंसोर्टियम के लॉ विश्वविद्यालय शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के छात्रों को प्रवेश देंगे। क्लैट का आयोजन यूजी और पीजी कानून कार्यक्रमों के लिए एनएलयू और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज की तरफ से रविवार, 03 दिसंबर, 2023 को देश भर के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 139 परीक्षा केंद्रों पर कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2024 का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

क्लैट परीक्षा 2024 दोपहर 2 बजे ऑफलाइन मोड में शुरू हुई थी। परीक्षा शाम 04 बजे समाप्त हुई थी। इस दौरान उम्मीदवारों को 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया गया था

CLAT 2024 Answer Key: क्लैट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड CLAT 2024 NLU answer key out know how to download at consortiumofnlus.ac.in

]]>