उत्तराखंड में पांच महीने बाद आज से खुलेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 23 Aug 2021 06:24:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg उत्तराखंड में पांच महीने बाद आज से खुलेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 उत्तराखंड में पांच महीने बाद आज से खुलेंगे इंजीनियरिंग कॉलेज, इस तरह मिलेगी एंट्री https://livehalchal.com/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%87/455077 Mon, 23 Aug 2021 06:24:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=455077 यूटीयू से सम्बद्ध सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में आज सोमवार से विधिवत ऑफलाइन पठन पाठन शुरू हो जाएगा। अभी कॉलेज ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई का भी विकल्प देंगे।

तकनीकी शिक्षा विभाग ने गत सप्ताह जारी आदेश में यूटीयू से सम्बद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में 23 अगस्त से ही ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश जारी किए थे। कॉलेज कोविड की दूसरी लहर के चलते मार्च से ही बंद चल रहे थे। इसी क्रम में यूटीयू ने भी सभी कॉलेजों को सोमवार से नियमित कक्षा संचालन को कहा है। सरकार के आदेश के अनुसार डबल डोज वैक्सीन का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने वाले छात्रों को कॉलेज प्रवेश के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता नहीं होगी। अलबत्ता बाहरी प्रदेश से आने वाले छात्र अनिवार्य रूप से कोविड नेगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। छात्रों को अभिभावकों का सहमति पत्र भी कॉलेज प्रशासन को देना होगा।

कॉलेजों को अलग -अलग वर्ष के छात्रों को सप्ताह में दो- दो दिन ही बुलाने को कहा गया है। इसी के साथ हॉस्टल का संचालन भी सोमवार से शुरू हो जाएगा। वीसी प्रो. पीपी ध्यानी के मुताबिक शासन से प्राप्त दिशा निर्देश सभी कॉलेजों को भेज दिए गए हैं। कॉलेजों में एसओपी पालन किए जाने की भी निगरानी की जाएगी।

]]>