उत्तराखंड में अबतक 30336 लोग कोरोना संक्रमित – Live Halchal

उत्तराखंड में अबतक 30336 लोग कोरोना संक्रमित, 20 हजार से अधिक हुए स्वस्थ
प्रदेश में कोरोना अपना विकराल रूप दिखा रहा है। शनिवार को राज्य में कोरोना के रिकॉर्ड 1115 नए मामले मिले हैं। इसके बाद मरीजों का कुल आंकड़ा 30 हजार के पार चला गया है। प्रदेश में अब तक 30336 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। चिंता की बात है कि सक्रिय केस भी अब दस हजार के करीब पहुंच गए हैं। यही नहीं संक्रमण दर भी फिलवक्त 6.23 फीसद है। कोरोना से शनिवार को 11 की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 406 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी और निजी लैब से कुल 8776 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 7661 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में 290 और लोग संक्रमित मिले हैं। भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हरिद्वार में भी 269 लोग संक्रमित मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 180 नए मामले मिले हैं। नैनीताल में 110 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है, इनमें 53 जिला कारागार के कैदी भी शामिल हैं। पिथौरागढ़ में भी 68, उत्तरकाशी में 51, टिहरी में 46, पौड़ी में 31, रुद्रप्रयाग में 25, चमोली में 14, बागेश्वर में 13, चंपावत में 10 और अल्मोड़ा में आठ लोग संक्रमित मिले हैं।

स्वस्थ्य होने वालों का आंकड़ा भी 20 हजार के पार

सुकून इस बात का है कि कोरोना से जंग जीतने वालों का आंकड़ा भी 20 हजार से ऊपर पहुंच गया है। अब तक 20031 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। शनिवार को भी 603 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें 275 ऊधमसिंह नगर, 135 हरिद्वार, 108 देहरादून, 30 पौड़ी, 24 उत्तरकाशी, 18 अल्मोड़ा, सात चमोली और तीन-तीन मरीज रुद्रप्रयाग व चंपावत से हैं।

फ्रंटलाइन के आठ कोरोना वॉरियर्स संक्रमित

उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिले के कोविड-19 के मीडिया प्रभारी डॉ. विपुल विश्वास ने बताया कि जिला अस्पताल में एक फिजीशियन और माइक्रोबायोलॉजिस्ट समेत आठ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये सभी फ्रंट लाइन के कोरोना वॉरियर्स हैं। शनिवार को भी काफी व्यक्तियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, जिनमें जोशियाड़ा, तिलोथ, गंगोरी, मुख्य बाजार के भी शामिल हैं।

हिमानी शिवपुरी और संगीता ढौंढ़ियाल भी कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। अब आम और खास, कोई भी संक्रमण से अछूता नहीं है। प्रदेश में नेताओं के बाद सेलेब्रिटी भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। अब लोकगायिका संगीता ढौंडियाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वह हरिद्वार बाईपास स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं।

लोकगायिका को पिछले कई दिन से बुखार की शिकायत थी। डॉक्टर से चेकअप करवाया तो उन्होंने कोरोना टेस्ट की सलाह दी। उनकी कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। संगीता के पति अरुण ढौंडियाल ने बताया कि उन्होंने परिवार के साथ खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है। हाल में उनके परिवार का किसी से मिलना-जुलना नहीं हुआ है। हालांकि, संगीता इस बीच किसी के संपर्क में आईं या नहीं, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।