उत्तराखंड के 700 विद्यालयों में जल्द शुरू होगी वर्चुअल क्लास: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत – Live Halchal

उत्तराखंड के 700 विद्यालयों में जल्द शुरू होगी वर्चुअल क्लास: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड में जल्द ही 700 और विद्यालयों में वर्चुअल क्लास शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ये बात कही है। उन्होंने बताया कि 500 विद्यालयों में वर्चुअल क्लास शुरू की गई है। इसके साथ ही प्रदेश के पांच विश्वविद्यालयों और 104 महाविद्यालयों को ई-ग्रंथालय से जोड़ा गया है। ये बात सीएम ने शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में शहीद दुर्गामल्ल की मूर्ति का अनावरण करने के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने डिग्री कॉलेज में छात्रावास के साथ ही डोईवाला तहसील के भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। डोईवाला डिग्री कॉलेज में छात्रावास दो करोड़ 76 लाख 51 हजार और तहसील भवन चार करोड़ दो लाख 28 हजार की धनराशि से बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डोईवाला के इस महाविद्यालय की जब शुरूआत हुई थी। तब लच्छीवाला में प्राइमरी स्कूल के दो कमरों में इसकी कक्षाएं चलती थी। बाद में स्थानीय लोगों ने महाविद्यालय को भूमि दान में दी। अनेक प्रयासों के बाद महाविद्यालय में भवन और कक्षा कक्षों का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि यह अच्छा संकेत हैं कि वर्तमान में इस महाविद्यालय में 1600 से अधिक विद्यार्थी अघ्ययनरत है। जिसमें से छात्राओं की संख्या एक हजार से अधिक है।

85 प्रतिशत सीएम घोषणाएं की जा चुकी हैं पूरी

सीएम ने कहा कि राज्य में 85 प्रतिशत सीएम घोषणाएं पूरी की जा चुकी हैं। प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। डोईवाला में सीपैट खोला गया है। हमारी कोशिश है कि यहां पर विभिन्न प्रकार के कोर्स करायें जाय, जिससे युवाओं के लिए अच्छे प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर बढ़ें। नेशनल लॉ युनिवर्सिटी भी जल्द राज्य में खुल जाएगी। हर्रावाला में कैंसर और जच्चा-बच्चा अस्पताल खोला जा रहा है। कोस्टगार्ड के रिक्रूटमेंट सेंटर की प्रक्रिया भी गतिमान है।

हंस फाउंडेशन के सहयोग से खोला जाएगा नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर

उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही नेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोला जाएगा। यह सेंटर हंस फाउंडेशन के सहयोग से बनाया जा रहा है। इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ही बेहतर प्रशिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि क्वांटिटी के बजाय क्वालिटी पर अधिक ध्यान दिया जाए। राज्य में विज्ञान और तकनीकी पर आधारित एक रेजिडेंशियल विद्यालय खोलने की योजना बनाई जा रही है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के युवा साइंस और तकनीकी के क्षेत्र में देशभर में अपना योगदान दे सकें।

सचिवालय के 16 ऑफिस बन चुके हैं ई-ऑफिस

सीएम ने कहा कि सचिवालय के 16 ऑफिस ई-ऑफिस बन चुके हैं। देहरादून कलक्ट्रेट अब ई-कलक्ट्रेट बन चुका है। देहरादून के सभी एसडीएम कार्यालय भी जल्द ई-कार्यालय बन जाएंगे। राज्य में ई-कैबिनेट का आयोजन किया जा रहा है। गैरसैंण विधानसभा को ई-विधानसभा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। कार्य में पारदर्शिता के लिए जनता और जन प्रतिनिधियों के बीच विश्वास कायम होना जरूरी है।

छात्रावास और तहसील भवन जनता को बड़ी सौगात

वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि छात्रावास और डोईवाला तहसील भवन यहां की स्थानीय जनता को बड़ी सौगात मिली है। डोईवाला में यह छात्रावास एक साल के अन्दर बनकर तैयार हो जाएगा। इस छात्रावास में 100 छात्राओं के लिए निःशुल्क छात्रावास की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी डिग्री कॉलेजों में शत प्रतिशत प्राचार्यों की नियुक्ति की गई है। 92 प्रतिशत फैकल्टी डिग्री कॉलेजों में जल्द ही कुछ और असिस्टेंट प्रोफेसर राज्य को मिल जाएंगे। एक माह के अन्दर सभी महाविद्यालयों में नेट कनेक्टिविटी उपलब्ध हो जाएगी।

इस अवसर पर महापौर सुनील उनियाल गामा, वन पंचायत सलाहकार परिषद् के उपाध्यक्ष करन बोहरा, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनंद वर्द्धन, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. कुमकुम रौतेला, प्राचार्य शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला डॉ. डीसी नौटियाल आदि उपस्थित थे।