उत्तराखंड: कांग्रेस के ब्लॉक और नगर अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची हुई जारी – Live Halchal

उत्तराखंड: कांग्रेस के ब्लॉक और नगर अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची हुई जारी
प्रदेश में कांग्रेस के ब्लॉक और नगर अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई। पार्टी के करीब ढाई सौ सांगठनिक ब्लॉकों व नगरों में से 200 की सूची जारी की गई है। 203 की सूची में तीन स्थान रिक्त रखे गए हैं।

कांग्रेस ने प्रदेश में आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। इसके मद्देनजर पार्टी की ओर से प्रदेश में ब्लॉक व नगर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की सूची जारी की गई है। हालांकि ब्लॉक अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया तकरीबन चार माह पहले पूरी हो गई थी, लेकिन सूची जारी होने में देरी हो गई।

प्रदेश में कांग्रेस के सांगठनिक ब्लॉक व जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए कांग्रेस हाईकमान ने वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल को चुनाव अधिकारी बनाया था। ब्लॉक कांग्रेस संगठन की सबसे निचली इकाई है। चुनावों में मतदाताओं को बूथों तक खींचने में अहम भूमिका निभाने वाली इकाई के अध्यक्ष की नियुक्ति में पार्टी ने सतर्कता बरती है।

यही वजह है कि इस सूची में भी संतुलन को ही तवज्जो मिली है। पार्टी आगामी चुनावों के मद्देनजर निचली इकाइयों को ज्यादा मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। प्रदेश में ब्लॉक अध्यक्षों की सूची तैयार होने के बावजूद उसे जारी करने से पहले पार्टी ने जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची घोषित करना मुनासिब समझा। यही वजह है कि नए जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों से भी ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में राय-मशविरा लिया गया।

ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा में देरी के पीछे इसे भी अहम कारण समझा जाता है। इस वजह से प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह की मौजूदगी में ब्लॉक अध्यक्षों की सूची में अंतिम क्षणों तक संशोधन होता रहा। बीते रोज भी इसी वजह से सूची जारी नहीं की गई।

पार्टी के कुल 247 ब्लॉकों में से सिर्फ 200 ब्लॉकों व नगरों के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। शेष सांगठनिक ब्लॉकों व नगरों में कम सदस्यता के चलते अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव नहीं हो पाए थे। अब ये कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि शेष बचे ब्लॉक व नगर अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर सूची जल्द जारी की जाएगी।