उत्तरप्रदेश – Live Halchal

उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी, शुक्रवार को इस जिले में पारे ने बनाया रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी अपने पूरे रंग में है। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाके भीषण गर्मी के चपेट में रहे। तपिश के प्रकोप से अब जनजीवन और लोगों का कामकाज प्रभावित होने लगा है। प्रयागराज, वाराणसी, हरदोई, आगरा, मेरठ,अलीगढ़ और शाहजहांपुर जैसे शहरों भयानक लू के थपेड़ों का प्रकोप रहा और दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। 45.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं 44.3 डिग्री, बांदा और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

माैसम विभाग का कहना है कि 26 अप्रैल से यूपी में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी होगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। साथ ही लू के थपेड़ों और तपिश से राहत मिलेगी।

हालांकि शनिवार के लिए भी माैसम विभाग की ओर से प्रदेश के 45 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया गया है। वहीं पश्चिम के 21 जिलों में वार्म नाइट की आशंका जताई गई है। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल से एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश भर में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और पश्चिमी यूपी समेत विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी से पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

इन 45 जिलों के लिए है लू की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर संभल, बदायूं, जालोन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आस पास के क्षेत्र।

यहां है वार्म नाइट होने की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्र ।

पारा 42.5 डिग्री पर, शुक्रवार बना सीजन का सबसे गर्म दिन

राजधानी में शुक्रवार को भीषण गर्मी के बीच पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। यह वर्तमान सीजन में लखनऊ में दर्ज हुआ सबसे ज्यादा तापमान है। अधिकतम तापमान अभी सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की कमी भी आई है। शुक्रवार को यह 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार की सुबह से ही तेज धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक झुलसा देने वाली धूप व गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का राह चलना मुहाल कर दिया। गर्मी के असर से दोपहर में सड़कों पर सूनापन साफ नजर आया है। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर को ढके और पानी की बोतल साथ लिए नजर आए।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते लखनऊ में 27 अप्रैल से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और 28 व 29 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इस बदलाव से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के संकेत हैं। इससे तपिश और लू जैसे हालात से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी जारी है। शनिवार व रविवार को लू का असर और तेज हो सकता है। ऐसे में दिन के समय बाहर निकलने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

परिषदीय स्कूलों में गर्मी और लू से बचाव के निर्देश जारी

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए हैं।

धूप में किसी भी गतिविधि पर रोक लगाई गई है। प्रार्थना सभाएं छायादार स्थानों या कक्षाओं में होंगी। आउटडोर गतिविधियां सुबह 9 बजे तक पूरी करनी होंगी। विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, छाया और पंखों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। फर्स्ट-एड की भी व्यवस्था अनिवार्य है।

शिक्षकों को बच्चों को समय-समय पर पानी पीने और लू से बचाव के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। बच्चों को जंक फूड, बासी या मसालेदार भोजन से बचने की सलाह दी गई है। विद्यालयों को पंखे, स्वच्छ शौचालय और मिड-डे-मील की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने फर्स्ट-एड किट में ओआरएस, बुखार और उल्टी-दस्त की दवाएं रखने को कहा है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कई थानेदारों का किया तबादला
बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने जिले में कई थानेदारों का तबादला कर दिया है। कई थानेदारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं तो कुछ को प्रभार से हटाकर किनारे किया गया है। बारादरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को बारादरी से कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। कोतवाल रहे सुरेश चंद्र गौतम को कोतवाली से इज्जतनगर थाने का प्रभारी, इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को थाना बारादरी प्रभारी बनाया गया है।

क्राइम ब्रांच से संजय कुमार धीर को थाना कैंट का प्रभारी, कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार को क्राइम ब्रांच इन्वेस्टिगेशन विंग का प्रभारी, शीशगढ़ थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह को साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। सुभाष नगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को शीशगढ़ थाना प्रभारी, वहीं सुभाषनगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सतीश कुमार को सुभाषनगर थाने का ही इंस्पेक्टर बना दिया गया है। किला थाना प्रभारी सुभाष कुमार और भमोरा थाना प्रभारी सनी चौधरी जिले में समय पूरा और दूसरे जिले में स्थानांतरित होने की वजह से हटाए गए हैं।

दिनेश शर्मा बने बहेड़ी के थाना प्रभारी
एएचटीयू थाने के प्रभारी संतोष कुमार सिंह को किला थाना प्रभारी व बहेड़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार को भमोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। साइबर थाने के प्रभारी दिनेश शर्मा को बहेड़ी थाने का प्रभारी बनाया गया है। एएचटीयू थाने के दरोगा मनोज कुमार चतुर्वेदी को इसी थाने का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर बीनू चौधरी को आंवला थाना प्रभारी बनाया गया है। आंवला इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह को साइबर थाना का प्रभारी बनाया गया है। राजेश बाबू मिश्रा को विशारतगंज थाना प्रभारी से बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि बिथरी के प्रभारी रहे चंद्रप्रकाश शुक्ला को विशारतगंज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

UP: 16 घंटे तक न बिजली का बिल जमा होगा न रिचार्ज
अगर आपका बिजली बिल बकाया है या स्मार्ट मीटर का रिचार्ज खत्म होने वाला है, तो उसे आज शाम 5 बजे से पहले ही निपटा लें। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की बिलिंग प्रणाली में तकनीकी सुधार और मेंटेनेंस कार्य के चलते आज शाम से शनिवार सुबह तक 16 घंटे के लिए सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता कपिल सिंघवानी के अनुसार, यूपीपीसीएल के इस शटडाउन का असर दक्षिणांचल सहित प्रदेश के सभी डिस्कॉम पर पड़ेगा। अकेले आगरा सहित 21 जिलों में दक्षिणांचल के 60 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं, जिनके प्रभावित होने की आशंका है। सिस्टम के कॉन्फ़िगरेशन का काम 3 अप्रैल शुक्रवार शाम 5 बजे से शुरू होकर अगले दिन 4 अप्रैल शनिवार सुबह 9 बजे तक चलेगा। इस अवधि में उपभोक्ता वेबसाइट, यूपीपीसीएल ऐप या किसी भी अन्य पेमेंट ऐप के जरिए बिल जमा नहीं कर सकेंगे।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को विशेष सलाह दी गई है कि वे रिचार्ज पहले ही करा लें, ताकि बैलेंस खत्म होने पर बिजली गुल होने की नौबत न आए। इसके अलावा नए कनेक्शन, भार वृद्धि और बिल जनरेशन जैसे कार्य भी ठप रहेंगे। किसी भी सहायता के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये सेवाएं रहेंगी बंद

ऑनलाइन बिल भुगतान और स्मार्ट मीटर रिचार्ज।
यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप की सभी सेवाएं।
भार वृद्धि और नया कनेक्शन आवेदन।
वेबसाइट पर उपलब्ध समस्त ऑनलाइन कार्य।

7.06 करोड़ से बनेगा हाईटेक सेंटर, छात्र सीख सकेंगे रोबोटिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी
बदलती तकनीक और तेजी से विकसित हो रही इंडस्ट्री के दौर में अब आगरा के छात्रों को भी अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का मौका मिलने जा रहा है। राजकीय पॉलिटेक्निक मनकेंडा में 7.06 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा, जहां छात्रों को इंडस्ट्री 4.0 के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल और एडवांस टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

नोडल अधिकारी डॉ. एसएच अब्बास ने बताया कि इस परियोजना का प्रस्ताव शासन से मंजूर हो चुका है। टाटा व भारत सरकार के सहयोग से इसे विकसित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को आधुनिक औद्योगिक जरूरतों के साथ तैयार करना है। इस सेंटर में एफएमएस लैब, ऑटो एमआरओ सेक्शन, इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) के दो सेक्शन, मिलिंग मशीन, सीएनसी लैब, हाइड्रोलिक प्रेस, पेंट बूथ, एफएबी लैब, इंटीग्रेटेड रोबोटिक सेल, लेजर कटर और एआर-वीआर सेटअप जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही क्वालिटी कंट्रोल लैब, प्लंबिंग सेटअप, पीडीडी, पीवीए और पीएलएम लैब भी बनाई जाएंगी, जिससे छात्रों को डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमेशन की बेहतर समझ मिल सके।

सेंटर में स्मार्ट क्लासरूम भी तैयार किए जाएंगे, जहां छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी कराया जाएगा। इंडस्ट्री 4.0 के तहत उन्हें रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और आधुनिक मशीनों के संचालन की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे वैश्विक स्तर की तकनीकों को समझ पाएंगे।

रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से छात्रों को इंडस्ट्री से जुड़ा व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उनके रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इंटरनेशनल और मॉडर्न तकनीक से वे परिचित होंगे। प्रशिक्षित छात्र आसानी से नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। अपना स्टार्टअप भी खोल सकते हैं। पॉलिटेक्निक में प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन किए जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र www.jeecup.admissions.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

तीन सरकारी और एक एडेड कॉलेज
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक शमसाबाद
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक मनकेंडा
गवर्नमेंट लेदर इंस्टीट्यूट, आगरा
आरबीएस पॉलीटेक्निक, बिचपुरी (एडेड)

मदरसा और मस्जिद को मुस्लिम समुदाय ने खुद ही तोड़ना शुरू किया, प्रशासन ने दिया था ध्वस्तीकरण नोटिस
गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर में सरकारी जमीन पर निर्माण की गई मस्जिद और मदरसे को मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है। शनिवार की सुबह से ही दीवारों को हटाने के लिए कई ग्रामीण लग गए थे। शाम तक बाउंड्री और अंदर के हिस्से से कुछ गेट निकाले गए हैं। हालांकि मस्जिद कमेटी ने डीएम कोर्ट में अपील की है जिस पर सुनवाई होना बाकी है। शनिवार को अवकाश के चलते सुनवाई नहीं हुई।

गांव सलेमपुर सलार उर्फ हाजीपुर निवासी मस्जिद के मुतवल्ली हाजी शमीम पर आरोप है कि उन्होंने करीब पौने चार बीघा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मस्जिद और मदरसे का निर्माण किया है। पहले मदरसे का निर्माण किया गया था और बाद में करीब 10 वर्ष पहले मस्जिद का निर्माण कर लिया गया। शिकायत के बाद 14 जून 2018 को सरकारी जमीन पर मस्जिद व मदरसा निर्माण किए जाने की आख्या दी गई थी। जिसके आधार पर मामला तहसीलदार न्यायालय में चला।

साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर सरकारी जमीन पर निर्माण की पुष्टि 2 सितंबर 2025 को हुई थी। इसके चलते ही न्यायालय की ओर से मुतवल्ली पर 7.78 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और मस्जिद और मदरसे का निर्माण कर जो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है उसको हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद भी यह निर्माण नहीं हटाए गए तो प्रशासन की टीम ने 3 जनवरी यानि शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हालांकि अवकाश के चलते तय समय को बढ़ा दिया गया है लेकिन अब मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही मस्जिद और मदरसे को तोड़ना शुरू कर दिया है।

मल्लक शाह कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे की शिकायत, कब्जा मुक्त कराने की मांग
संभल शहर के शंकर चौराहे के नजदीक स्थित मल्लक शाह बाबा के कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने का आरोप लगाया है। प्रशासनिक अधिकारियों से कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। मोहल्ला चमन सराय निवासी मोहम्मद असलम द्वारा यह शिकायत की गई है। इसमें कहा है कि कब्रिस्तान के दस्तावेज में कोई निर्माण दर्ज नहीं है लेकिन वर्तमान में कई निर्माण हो रहे हैं। लगातार कब्जा बढ़ता जा रहा है। मांग की है कि जांच कराकर कब्जा मुक्त किया जाए।