उत्तरकाशी धराली आपदा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 19 Aug 2025 08:59:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg उत्तरकाशी धराली आपदा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 उत्तरकाशी धराली आपदा: दो दिन बाद खुला मौसम तो शुरू हुई हेली सेवा https://livehalchal.com/uttarakhand-14/627939 Tue, 19 Aug 2025 05:55:41 +0000 https://livehalchal.com/?p=627939 उत्तरकाशी में दो दिन बाद मौसम खुला तो आपदा प्रभावित हर्षिल क्षेत्र में हेली सेवा शुरू हुई। मंगलवार को एमआई-17 से आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए रसद सामग्री भेजी गई। यहां से लोगों को भी रेसक्यू किया जा रहा है। हर्षिल के बीच से बहने वाली ककोडा गाड में बीते रविवार को जलस्तर में वृद्धि …]]>

उत्तरकाशी में दो दिन बाद मौसम खुला तो आपदा प्रभावित हर्षिल क्षेत्र में हेली सेवा शुरू हुई। मंगलवार को एमआई-17 से आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए रसद सामग्री भेजी गई। यहां से लोगों को भी रेसक्यू किया जा रहा है।

हर्षिल के बीच से बहने वाली ककोडा गाड में बीते रविवार को जलस्तर में वृद्धि देखने को मिली। वहीं उसके मुहाने पर एक ग्लेशियर भी देखने को मिला है। वन विभाग की ओर से जिला प्रशासन को सूचना देने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एसडीआरएफ और वन विभाग की एक टीम उसके निरीक्षण के लिए रवाना हो गई है। हालांकि इस पर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ग्लेशियर पहले से ही दिखता है। उसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

बीते रविवार को हर्षिल के बीच बहने वाले ककोडा गाड का अचानक जलस्तर बढ़ गया था। क्षेत्र में आई आपदा के बाद से वहां पर सभी नदी नालों की लगातार निगरानी की जा रही है। वन विभाग ने जब इसकी निगरानी की तो ककोडा गाड के मुहाने पर ग्लेशियर देखने को मिला। इसकी सूचना वन विभाग ने जिला प्रशासन को दी। उसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को एसडीआरएफ और वन विभाग की एक संयुक्त टीम को निरीक्षण के लिए रवाना किया गया है।

]]>