उज्जैन – Live Halchal

महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंची भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज यानी 15 अक्टूबर 2025 को उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंची, जहां खिलाड़ी सुबह की भस्म आरती में शामिल हुईं और नंदी हॉल में पूजा-अर्चना की। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। टीम ने महाकाल के दरबार में अपने आगामी मैचों में शानदार प्रदर्शन और विश्व कप जीतने की कामना की।

महाकाल के शरण में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीन-तीन विकेट से हार झेलने के बाद भारतीय महिला टीम की जीत की लय पर ब्रेक लग गया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम फिलहाल चार मैचों में चार अंकों और 0.682 नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अब टीम पर बाकी तीन लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल की राह आसान करने का दबाव बढ़ गया है।

भारत के पास अभी भी सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है। अगर टीम बचे हुए तीनों मैच जीत लेती है, तो उसके 10 अंक हो जाएंगे और वह शीर्ष चार में अपनी जगह पक्की कर लेगी। तीन में से दो मैच जीतने की स्थिति में भी रन रेट के आधार पर मौका बन सकता है, जबकि दो हार से भारत की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी।

ऐसे में अपने आगामी मैच से पहले भारतीय महिला टीम आज महाकाल के शरण में पहुंची। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चरणी सहित बाकी खिलाड़ी एवं कोचिंग सदस्यों ने दर्शन किए। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विश्व कप जीतने की कामना करते हुए नजर आ रहे हैं।

कैसा रहा अब तक का प्रदर्शन?

भारत ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी। पहले श्रीलंका को गुवाहाटी में और फिर पाकिस्तान को कोलंबो में हराया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से करीबी हार के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया है। इन दोनों मैचों में भारत की पांच गेंदबाजों वाली रणनीति कमजोर साबित हुई और विपक्षी टीमों ने युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ और अमनजोत कौर को निशाना बनाया।

अब भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से 19 अक्टूबर को इंदौर में होगा, जिसके बाद 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और 26 अक्टूबर को बांग्लादेश से डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में भिड़ंत होगी। टीम मैनेजमेंट अब गेंदबाज़ी को मजबूत करने के लिए छठे गेंदबाज का विकल्प शामिल करने पर विचार कर रहा है।

बता दें कि भारत को 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी लीग मैच में नेट रन रेट पर भी नजर रखनी होगी, क्योंकि वही सेमीफाइनल की दौड़ में निर्णायक साबित हो सकता है। टीम इस बार 2022 विश्व कप जैसी निराशा से बचना चाहेगी, जहां आखिरी लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।

नहीं माने पतंगबाज: उज्जैन में चाइना डोर से उड़ाई पतंग, एक की कटी नाक तो दूसरे का कपाल
चाइना डोर पर प्रशासन ने 2 माह का प्रतिबंध लगा रखा है। पिछले 15 दिनों से पुलिस लगातार चाइना डोर बेचने वाले और पतंग उड़ाने वालों की धरपकड़ का अभियान चला रही थी। ड्रोन उड़ाकर निगरानी का काम किया जा रहा था। जिसमें बेचने और उड़ाने वालों को पकड़ा भी गया, लेकिन मकर संक्रांति पर काफी सख्ती के बाद भी पतंगबाजों ने चाइना डोर का उपयोग किया। शाम को विशाल पिता एलविन निवासी मिशन कम्पाउंड देवासरोड का चरक भवन लाया गया था। जिसकी चाइना डोर से नाक कट गई थी।

हादसा आगर रोड पर होना सामने आया। उसे उपचार के बाद भर्ती किया गया है। इससे पहले आगर नाका इंदिरागांधी कॉलोनी के रहने वाले अजय पिता रामचंद्र को चरक भवन लाया गया था। उसका कपाल बुरी तरह से चाइना डोर से कटा था। तीसरा घटनाक्रम भी आगररोड खिलचीपुर पुलिया के आगे नवीन ब्रिज और पेट्रोल पंप के बीच हुआ। बाइक सवार भीकम पिता मलखानसिंह निवासी हीरामिल की चाल बाइक से गुजर रहा था। उसके सामने भी चाइना डोर आ गई।

हाथ कटने पर लहूलुहान हो गया और बाइक से गिर पड़ा। उक्त मामले में चिमनगंज थाना पुलिस ने धारा 125, 125 (ए) का प्रकरण दर्ज किया है। चरक भवन इमरजेंसी कक्ष से मिली जानकारी अनुसार दिनभर में 10 से अधिक मामले चाइना डोर से कटने पर घायल लोगों के आये थे। अधिकांश प्राथमिक उपचार कर लौट गये है। 3 को भर्ती किया गया है। चाइना डोर से घायल कुछ लोग उपचार के लिये निजी अस्पताल भी पहुुंचे है। जिसकी संख्या सामने नहीं आ पाई है। डोर से कटने के पांच मामले नीलगंगा थाना क्षेत्र में होना सामने आये है।

एक डोर बेचने वाला, 3 उड़ाने वाले हिरासत में
प्रतिबंधित चाइना डोर पर निगरानी रख रही पंवासा थाना पुलिस ने विक्रमनगर ब्रिज के नीचे उद्योगपुरी से प्रथम पिता दिनेश गौड़ निवासी भोई मोहल्ला इंदौर को हिरासत में लिया। जिसके पास से चाइना डोर के 10 गट्टे बरामद किये गये। जिसके खिलाफ आदेश का उल्लंघन करने के साथ प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की गई। नीलगंगा पुलिस ने सार्थक नगर से नाबालिग के साथ 2 युवकों को हिरासत में लिया। तीनों चाइना डोर से पतंगबाजी कर रहे थे। उनके खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है।

छत से गिरे 2 पतंगबाज, हालत गंभीर
मकर संक्रांति पर 2 युवकों के छत से गिरकर गंभीर घायल होने के मामले भी सामने आये है। केडी गेट चौराहा पर रहने वाला हुसैन पिता जुल्फेकार 30 वर्ष बिलोटीपुरा क्षेत्र में परिचित की छत से पतंग उड़ा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने गिरा गया। दूसरा घटनाक्रम महाकाल क्षेत्र में होना सामने आया है। बताया जा रहा है कि कहारवाड़ी में रहने वाला धर्मेन्द्र पिता भगवान बंगरिया 40 वर्ष परिचित के मकान से पतंगबाजी कर रहा था। चार मंजिला ऊपर छत से नीचे गिर गया। उसे निकास चौराहा अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीनबत्ती चौराहा स्थिति निजी अस्पताल लाया गया है।

अलाव ताप रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव में जीजा-भांजा लहूलुहान; हिरासत में आरोपी
उज्जैन में ईट-भट्टे पर मंगलवार रात 11.30 अलाव ताप रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसे बचाने के लिये जीजा और भांजा ने चाकू मारने वाले को रोकने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर ने उन्हे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि इंदौररोड ग्राम नवाखेड़ा में जितेन्द्र प्रजापत के भट्टे पर रात 11.30 बजे के लगभग चाकूबाजी में 3 लोगों के घायल होने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। तीनों को चरक भवन लाया गया, जहां पूछताछ करने पर पता चला कि एक का नाम छोटू पिता छोटेलाल है, जिसकी हालत काफी गंभीर है। दूसरा घायल उसका जीजा गरीबदास और तीसरा भानेज पवन है। तीनों को उपचार के लिये भर्ती किया। कुछ देर बाद छोटू की मौत हो गई।

घायलों ने बताया कि रात में अलाव ताप रहे थे, उसी दौरान समीप भट्टे पर काम करने वाला अजय आया और छोटू पर चाकू से हमला किया। उसे बचाने के लिये पहुंचे तो अजय ने उन पर भी वार कर दिये। थाना प्रभारी के अनुसार मामले में पहले प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया गया था। छोटू की मौत होने पर हत्या की धारा बढ़ाई गई है। घटनाक्रम के बाद ही आरोपी का नाम सामने आने पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। जिसे मंगलवार तड़के हिरासत में ले लिया है। बुधवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

होशंगाबाद का रहने वाला था मृतक
चाकूबाजी में घायल पवन ने बताया कि मामा छोटू और उनका परिवार होशंगाबाद के बागड़ातवा के रहने वाले है। अक्तूबर 2024 में मजूदरी की तलाश में आये थे और परिवार के साथ ईंट-भट्टे पर काम करने लगे थे। भट्टे पर ही रहने के लिये टापरी बना ली थी। मामा छोटू का विवाह नहीं हुआ था। चाकू मारने वाला अजय नशे की हालत में था और समीप के भट्टे पर काम करता है।

आरोपी बोला- नहीं लौटा रहा था रुपए
हिरासत में आये आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने कुछ समय पहले छोटू को 500 रुपए उधार दिये थे। उसने कुछ दिन बाद लौटाने के लिये कहा था, लेकिन नहीं दे रहा था। सोमवार को उसे हफ्ता मिला था, उसके बाद भी रुपए नहीं दिये। रात में वह रुपए मांगने पहुंचा तो विवाद हो गया। छोटू ने मारपीट का प्रयास किया उसने चाकू मार दिये, उसका जीजा और भांजा बीच में आये तो उन्हे भी चाकू मार दिया था।

उज्जैन: महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान का सरकार के प्रति रोष
मध्य प्रदेश में पिछले एक साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनता से किए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है। मध्यप्रदेश में हर दिन कर्ज बढ़ता जा रहा है, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है।

जनहित की लड़ाई में इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 16 दिसंबर को प्रदेशव्यापी विधानसभा का घेराव करने जा रही है। उक्त बात कहते हुए मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान ने मध्य प्रदेश की भयावह होती आर्थिक स्थिति पर भाजपा सरकार से श्वेत पत्र लाने की मांग भी की।

नूरी खान ने कहा कि प्रदेश में क्राइम, कर्ज और करप्शन की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के राज में करप्शन की कोई सीमा नहीं है। करप्शन की धुरी ऊपर से लेकर नीचे तक जाती है, जो वल्लभ भवन से प्रांरभ होकर छोटे कर्मचारी तक करप्शन की धुरी बनी हुई है।

भाजपा ने एक साल पहले जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ, अन्य जनहितैषी योजनाओं को लेकर जो संकल्प पत्र जारी किया था वह प्रदेश सरकार पूरी तरह से भूल गई है। संकल्प पत्र के विपरीत भाजपा ने प्रदेश के हर वर्ग को धोखा दिया है। महिलाओं को 3000 देने की बात हो, किसानों को गेहूं और धान के 2700 और 3100 रुपये देने की बात हो, युवाओं को रोजगार देने की बात हो या पत्रकार साथियों को 60 साल की आयु के बाद 20 हजार रुपए पेंशन देने की बात हो भाजपा ने सभी के साथ धोखा किया है।

भाजपा को अपने संकल्प पत्र के वादे याद दिलाने के लिए कांग्रेस 16 दिसंबर को प्रदेशव्यापी महामार्च निकालकर विधानसभा का घेराव करेगी और सरकार को मजबूर किया जायेगा कि जनता से जो वादे किये उसे वह पूरा करे। किसान खाद के लिए परेशान हैं, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, आदिवासी और दलितों को परेशान किया जा रहा है, जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार है और गांव में लोगों के पास पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। सरकार ने अपना कोई भी वादा जो अपने संकल्प पत्र में किया था वो नहीं निभाया है, इसलिए सड़क से लेकर सदन तक हम जनता की आवाज उठाएंगे है।

इसी कड़ी में आगामी 16 दिसंबर को कांग्रेस विधायकों और कार्यकतार्ओं के साथ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। गांव-गांव तक इसको लेकर एक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। परिचय पर चर्चा इस बात को लेकर हम गांव-गांव तक घर-घर तक बात पहुंचेंगे और जनता को उनके अधिकार दिलाने की कोशिश करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की वादाखिलाफी, बढ़ते हुए भ्रष्टाचार, अजा, अजजा, अल्पसंख्यकों, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार, किसानों की समस्याएं, बढ़ती हुई बेरोजगारी एवं अन्य ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी के नेतृत्व में 16 दिसंबर सोमवार को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जिसमें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शामिल होंगी।

उज्जैन: सिंहस्थ की तैयारी शुरू, संभागायुक्त ने रेल अफसरों से जाना यात्रियों की सुविधा के लिए क्या होंगे काम…
सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं और रेल यात्रियों के लिए बेहतर आवागमन, रेलवे स्टेशनों के विकास, रेल पुलों के निर्माण, अंडरपास और बाईपास के निर्माण जैसे कार्यों को लेकर संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने रेलवे अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। संभाग आयुक्त ने प्रशासन द्वारा तैयार कार्ययोजना से रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया और निर्धारित रूपरेखा के अनुसार समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया।

रतलाम भ्रमण के दौरान आयुक्त गुप्ता ने मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार के साथ बैठक आयोजित की, जिसमें उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर चर्चा हुई। रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, और एसडीएम अनिल भाना ने भी इस बैठक में भाग लिया। आयुक्त ने कहा कि प्रशासन सिंहस्थ के दौरान उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए रेलवे का सहयोग प्राप्त करेगा। बैठक में रेल पूलों के सुधार, सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण, मोहनपुरा सैटेलाइट स्टेशन के विकास, और शिप्रा ब्रिज के दोनों ओर दीवार निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

रेल अधिकारियों ने नागदा-उज्जैन रेलवे ओवरब्रिज, उज्जैन में फ्रीगंज से चामुंडा माता मंदिर तक नए ओवरब्रिज निर्माण, और मोहनपुरा व पंवासा को अस्थाई सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना प्रस्तुत की। रतलाम से उज्जैन जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने पर भी चर्चा हुई।

संभाग आयुक्त ने रतलाम-नीमच रेलवे लाइन गेज कन्वर्जन की समस्याओं को जल्द निराकरण के निर्देश दिए और उज्जैन में संयुक्त स्थल निरीक्षण एवं बैठक का प्रस्ताव रखा।