ईशान खट्टर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 04 Sep 2024 09:28:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ईशान खट्टर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 जारी हुआ ईशान खट्टर की ‘द परफेक्ट कपल’ का ट्रेलर https://livehalchal.com/%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%88%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/578873 Wed, 04 Sep 2024 09:28:20 +0000 https://livehalchal.com/?p=578873 नेटफ्लिक्स की आगामी मर्डर मिस्ट्री सीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर भी नजर आ रहे हैं। ईशान की यह डेब्यू हॉलीवुड सीरीज है, जिसमें मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन भी नजर आ रही हैं। नेटफ्लिक्स की आगामी ड्रामा सीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ का ट्रेलर रिलीज हो …]]>

नेटफ्लिक्स की आगामी मर्डर मिस्ट्री सीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर भी नजर आ रहे हैं। ईशान की यह डेब्यू हॉलीवुड सीरीज है, जिसमें मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन भी नजर आ रही हैं।

नेटफ्लिक्स की आगामी ड्रामा सीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। वहीं, हिंदी फिल्मों के अभिनेता ईशान खट्टर की यह पहली हॉलीवुड सीरीज है। दो मिनट से भी अधिक लंबे इस ट्रेलर में विनबरी परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो एक मर्डर की जांच का केंद्र बन जाते हैं। उनके घर के पास एक शव पाया जाता है, जिसके बाद कहानी अलग मोड़ ले लेती है।

दिखी ईशान खट्टर की झलकियां
एमेलिया सैक्स नैनटकेट के सबसे अमीर परिवारों में से एक में शादी करने वाली है। ये शादी तब बाधित होती है, जब समुद्र तट पर एक शव पाया जाता है। यह कौन है और यह सब विनबरी परिवार से कैसे जुड़ा है, ये इस सीरीज की कहानी है। इस पूरे ट्रेलर में ईशान खट्टर की दो झलक देखने को मिलती है। इनमें से एक बार तो वह पलक झपकते ही गायब भी हो जाते हैं। ट्रेलर में संवाद काफी कम दिखाए गए हैं। ईशान कोई भी डायलॉग बोलते नजर नहीं आए हैं। ऐसा लगता है कि वह परिवार के किसी सदस्य या किसी दोस्त की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

पांच सितंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी प्रीमियर
यह सीरीज एलिन हिल्डरब्रांड की 2018 की किताब पर आधारित है, जो नानकुट के एक अमीर परिवार के बारे में है। सितारों से भरे इस सीरीज का निर्देशन ऑस्कर विजेता सुजैन बियर ने किया है। वह इससे पहले ‘द नाइट मैनेजर’ और ‘द अनडूइंग’ जैसे पुरस्कार विजेता सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं। नेटफ्लिक्स की यह मर्डर मिस्ट्री सीरीज 5 सितंबर को प्रीमियर के लिए तैयार है। द परफेक्ट कपल में निकोल किडमैन और लिव श्राइबर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

नेटफ्लिक्स की एक और सीरीज में नजर आएंगे ईशान
इस शो में निकोल किडमैन और लिव श्राइबर के अलावा डकोटा फैनिंग, ईव हेवसन, बिली हाउल, जैक रेनोर, मेघन फेही, सैम निवोला, माइकल बीच, डोना लिन चैंपलिन, मिया इसाक, लिव श्रेइबर और इसाबेल अदजानी भी नजर आने वाले हैं। बात करें ईशान खट्टर के वर्क फ्रंट की, तो वह द परफेक्ट कपल के अलावा, नेटफ्लिक्स के एक और प्रोजेक्ट ‘द रॉयल्स’ में भी नजर आने वाले हैं। इस शो में भूमि पेडनेकर, जीनत अमान, चंकी पांडे, साक्षी तंवर, डिनो मोरिया और मिलिंद सोमन जैसे कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

]]>
ईशान खट्टर, जान्हवी कपूर से चिढ़ते हैं, इस बात के लिए… https://livehalchal.com/%e0%a4%88%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%96%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a4%b5%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/239033 Wed, 29 May 2019 10:02:02 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=239033 बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. दोनों ने अच्छे से दोस्ती निभाई है और जाह्नवी की पहली फिल्म से अच्छी खासी बॉन्डिंग भी दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस की एक आदत ईशान को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है. एक चैट शो के दौरान बताया. इस मूवी को …]]>

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. दोनों ने अच्छे से दोस्ती निभाई है और जाह्नवी की पहली फिल्म से अच्छी खासी बॉन्डिंग भी दिखाई दे रही हैं.

एक्ट्रेस की एक आदत ईशान को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है. एक चैट शो के दौरान बताया. इस मूवी को ईशान पांच बार देख चुके थे, इसलिए उन्हें जब पता चला कि जाह्नवी ने यह मूवी नहीं देखी है तो उन्होंने उन्हें फिल्म देखने के लिए मनाया. इसके बाद से दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ देखने के लिए फिल्म एक्सचेंज करने लगे, जिससे उनकी दोस्ती और बढ़ी. वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही गुंजन सक्सेना की बायॉपिक फिल्म में नजर आने वाली हैं, वहीं उनके पास करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ और राजकुमार राव के साथ मूवी ‘रूह अफजा’ भी है. 

ईशान ने कहा कि जाह्नवी बहुत ही मस्तीखोर हैं. उन्हें पता है कि कैसे किसी को परेशान किया जा सकता है. कभी-कभी उनकी हरकतें इरिटेट कर देती हैं. वह बिना मतलब टॉपिक बदल देती हैं और फिर उसी को लकर बात करती रहती हैं. उनका लड़ने का मन न हो तो भी वह लड़ाई करने लगती हैं, ये चीजें परेशान कर देती हैं. इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि यूं तो दोनों एक-दूसरे से फिल्म करने से पहले भी मिल चुके थे, लेकिन ‘धड़क’ के दौरान उनकी बॉन्डिंग बढ़ी. दोनों ने पहली बार साथ में हॉलिवुड फिल्म ‘ला ला लैंड’ देखी थी.

 

]]>
पहली फिल्म में ऐसा होगा शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की तस्वीरें https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%90%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%be/85073 Fri, 13 Oct 2017 07:31:01 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=85073 शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर बॉलीवुड में फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड’ से डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक स्टिल फोटोग्राफ सामने आया है, जिसमें इशान नॉन ग्लैमर लुक में नजर आ रहे हैं।​ ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ईशान खट्टर और मालविका मोहनन …]]>

शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर बॉलीवुड में फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड’ से डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक स्टिल फोटोग्राफ सामने आया है, जिसमें इशान नॉन ग्लैमर लुक में नजर आ रहे हैं।​

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘ईशान खट्टर और मालविका मोहनन स्टारर माजिद मजिदी की फिल्म BFI London Film Festival में कॉम्पिटीशन कैटेगरी में प्रदर्शित की जाएगी।’ 

फिल्म के प्रोड्यूस भी माजिद मजिदी कर रहे हैं जो पहले भी कई शानदार फिल्में दे चुके हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान हैं। फिल्म में लीड एक्ट्रेस मालविका मोहनन हैं जो असल में मलयालम एक्ट्रेस हैं।

फिल्म के प्रोड्यूस भी माजिद मजिदी कर रहे हैं जो पहले भी कई शानदार फिल्में दे चुके हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान हैं। फिल्म में लीड एक्ट्रेस मालविका मोहनन हैं जो असल में मलयालम एक्ट्रेस हैं। फिल्म की रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है। 
 
]]>