ईवीएम के जरिए वोटों की चोरी – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 29 May 2018 06:32:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ईवीएम के जरिए वोटों की चोरी – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 लखनऊ: गुलाम नबी का भाजपा पर गंभीर आरोप, ईवीएम के जरिए वोटों की चोरी https://livehalchal.com/%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%a8%e0%a4%8a-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/141560 Tue, 29 May 2018 06:32:42 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=141560 कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद कल लखनऊ में कांग्रेस के रोजा इफ्तार में शिरकत करने पहुंचे थे। इस रोजा इफ्तार को भी उन्होंने सियासी बना दिया और भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के …]]>

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद कल लखनऊ में कांग्रेस के रोजा इफ्तार में शिरकत करने पहुंचे थे। इस रोजा इफ्तार को भी उन्होंने सियासी बना दिया और भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिए वोटों की चोरी होने की आशंका जताते हुए इस मसले पर सभी प्रमुख दलों से एकजुटता का आह्वान किया। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने कैराना और नूरपुर में ईवीएम में गड़बड़ी मिलने पर चिंता व्यक्त करते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

उनका कहना था कि ईवीएम का दुरुपयोग होने की शिकायतें बढ़ती जा रही है। गुजरात व कर्नाटक चुनाव में भी ईवीएम की प्रमाणिकता पर सवाल उठे थे। स्थानीय निकाय चुनाव में भी ईवीएम के जरिए वोटों की चोरी किए जाने को लेकर बवाल हुआ था। ऐसे हालात में सभी प्रमुख विपक्षी दलों को एकजुट होकर ईवीएम जैसी समस्या के समाधान तलाशने होंगे। गुलाम नबी आजाद ने गठबंधन जैसे अन्य सवालों से कन्नी काटी।

कई वर्ष बाद कांग्रेस मुख्यालय के प्रागंण में आयोजित रोजा इफ्तार में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा दिखा। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के अलावा सांसद डॉ.संजय सिंह, पीएल पुनिया, जितिन प्रसाद, विधान परिषद दलनेता दीपक सिंह, प्रमोद तिवारी, राशिद अल्वी, विनय कुमार पांडेय, बिजेंद्र सिंह, राजाराम पाल, रामकृष्ण द्विवेदी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, रणजीत सिंह जूदेव, राजेश मिश्रा और सतीश अजमानी के अलावा राजद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह के साथ बड़ी संख्या में रोजेदारों ने भाग लिया।

तांगे में बैठकर पंहुचे सिराज मेंहदी

पेट्रोल व डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि का विरोध और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देने के लिए रोजा इफ्तार कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी तांगे पर बैठकर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ नवाब जफरमीर अब्दुल्ला, मसूद अब्दुल्ला और शायर हसन काजमी भी तांगे में बैठकर आए थे। 

]]>