ईमेल – Live Halchal

दिल्ली: तीन स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल, खाली कराए गए परिसर
दिल्ली के तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल खाली कराए और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के तीन स्कूलों को गुरुवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत स्कूलों को खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया। यह जानकारी दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी द्वारा दी गई।

अधिकारी ने कहा कि, ‘हमें तीन स्कूलों को भेजे गए बम धमकी वाले ईमेल की सूचना मिली थी, जिनमें द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल के साथ ही पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शामिल हैं। एहतियात के तौर पर फायर टेंडर और रेस्क्यू टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।’

अधिकारियों ने बताया कि अलर्ट मिलते ही स्कूलों में पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तैनात कर दिए गए। एहतियातन स्कूल प्रबंधन ने छात्रों और स्टाफ को परिसर से बाहर निकाल दिया, जबकि तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, हालांकि स्कूल परिसरों में विस्तृत सैनेटाइजेशन जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि साइबर टीमों को अलर्ट कर दिया गया है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, ‘ईमेल की जांच कर उनके स्रोत और सत्यता का पता लगाया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या इसी तरह की धमकियां अन्य संस्थानों को भी भेजी गई हैं।’

अब अपनी मर्जी के समय पर भेजें ईमेल; इस फीचर को करें इस्तेमाल
अगर आपने कभी देर रात ईमेल ड्राफ्ट किया है और चाहते हैं कि आपका मैसेज सही समय पर किसी के इनबॉक्स में पहुंचे। तो Gmail का ‘शेड्यूल सेंड’ फीचर आपके लिए एकदम सही टूल है। ये आपको अभी लिखने और बाद में अपने आप भेजने की सुविधा देता है। आइए जानते हैं इसे यूज करने का तरीका।

Gmail दुनियाभर में एक पॉपुलर ई-मेल सर्विस है। इसका इस्तेमाल पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों काम के लिए लोग करते हैं। इसमें काफी सारे फीचर्स ऐसे मिलते हैं, जिसके बारे में लोगों को सालों से इस्तेमाल करने के भी पता नहीं होता है। ऐसा ही एक फीचर ई-मेल को शेड्यूल करने वाला है। ये तब काम आता है, जब आप किसी ई-मेल को पहले से टाइप कर लेते हैं, लेकिन भेजना किसी निश्चित समय पर चाहते हैं। आइ जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

Gmail के डेस्कटॉप वर्जन में ई-मेल कैसे शेड्यूल करें?

Gmail के डेस्कटॉप वर्जन में ईमेल शेड्यूल करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

Gmail पर जाएं और अपने अकाउंट से साइन इन करें।

नया ईमेल लिखने के लिए टॉप लेफ्ट कॉर्नर से ‘Compose’ पर क्लिक करें।

अपना ईमेल लिखें फिर रिसीपिएंट का नाम, सब्जेक्ट और मैसेज डालें।

फिर बॉटम लेफ्ट से ‘Send’ बटन के बगल में, डाउन ऐरो (▾) पर क्लिक करें।

‘Schedule send’ चुनें।

Gmail के सुझाए गए समय में से कोई एक चुनें (जैसे ‘कल सुबह’) या अपना समय सेट करने के लिए ‘Pick date & time’ पर क्लिक करें।

‘Schedule send’ पर क्लिक करें। आपका ईमेल अब चुने हुए समय पर अपने आप भेज दिया जाएगा।

ध्यान दें: Gmail शेड्यूल किए गए ईमेल आपके शेड्यूल करते समय आपके टाइमजोन के आधार पर भेजता है। आप एक बार में 100 ईमेल तक शेड्यूल कर सकते हैं।

Gmail के मोबाइल ऐप (Android या iPhone) में ईमेल कैसे शेड्यूल करें?

Android और iPhone दोनों पर Gmail के मोबाइल ऐप में ईमेल शेड्यूल करने के लिए, इन स्टेप्स को फॉलो करें:

अपने फोन पर Gmail ऐप ओपन करें।

नया ईमेल शुरू करने के लिए ‘Compose’ बटन पर टैप करें।

रिसीवर का ईमेल एड्रेस, सब्जेक्ट और अपना मैसेज डालें।

स्क्रीन के टॉप-राइट कॉर्नर से तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें (iPhone पर, ये स्क्रीन के टॉप-राइट या बॉटम में दिखाई दे सकता है)।

दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी वाला ईमेल आया
दिल्ली हाईकोर्ट में शुक्रवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है। ई-मेल मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। एहतियातन हाईकोर्ट परिसर को खाली कराया गया है। सूचना पर आनन-फानन पुलिस और जांच एजेंसियां पहुंच गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ई-मेल में लिखा है कि ‘जज रूम/कोर्ट परिसर में तीन बम रखे गए हैं। दोपहर दो बजे तक खाली करा दें।’ इससे पहले भी समय-समय पर इसी तरह ई-मेल के जरिए अलग-अलग स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। लेकिन जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता।

इस साल जनवरी से लेकर अगस्त के बीच 100 से ज्यादा स्कूलों को मिल चुकी है धमकी

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त के बीच दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों को ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें डीपीएस वसंत विहार, अमेटी स्कूल साकेत, सलवान पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, वसंत वैली स्कूल, सेंट स्टीफंस कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) जैसे संस्थान शामिल हैं।

जुलाई में चार दिनों में 50 से ज्यादा स्कूलों को मिली थी धमकी

जुलाई में चार दिनों में 50 से ज्यादा स्कूलों को बम की झूठी धमकी मिली थी। 17 जुलाई को पुलिस ने एक 12 वर्षीय बच्चे को गिरफ्तार किया था, जिसने सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को धमकी ई-मेल भेजा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब तक सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन हर मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाता है।

दो दिन में 300 जगह भेजे गए धमकी भरे ईमेल
मंगलवार और बुधवार को राष्ट्रपति भवन, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के अलावा 223 स्कूलों सहित करीब 300 जगह ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

दो दिन से पूरे दिल्ली पुलिस महकमे की नींद उड़ी हुई है। मंगलवार और बुधवार को राष्ट्रपति भवन, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के अलावा 223 स्कूलों सहित करीब 300 जगह ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर धमकी भरे ईमेल को अनदेखा नहीं किया जा सकता। यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। ऐसे में पुलिस, दमकल विभाग समेत सभी संबंधित एजेंसियां जांच में शामिल हैं। जिन जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, वहां सघन तलाशी ली गई है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को ईमेल में फ्रांस, दक्षिण कोरिया, अमेरिका नीदरलैंड के सर्वर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, बुधवार के ई-मेल रूस के सर्वर के सहारे भेजे गए हैं। सभी में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल हुआ है। साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह के ईमेल के लिए अमूमन वीपीएन टूल का इस्तेमाल होता है। इसे मोबाइल या लैपटॉप में डाउनलोड कर शरारती तत्व जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए जानबूझकर विदेशी सर्वर चुनते हैं।

सामान्य मामलों में जब हम अपने इंटरनेट प्रोवाइडर की मदद से किसी को ई-मेल या सोशल मीडिया पर मैसेज करते हैं तो उसका इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस (आईपी एड्रेस), जहां से मैसेज भेजा जाता है, उसके सर्वर पर सेव हो जाता है। सामान्य मामलों में कोई भी जांच एजेंसी इस आईपी एड्रेस के सहारे आसानी से आरोपी तक पहुंच जाती है, लेकिन वीपीएन के मामले में ऐसा नहीं हाेता है। इससे शरारती तत्व जिस देश के सर्वर का चुनाव करता है, उस देश का सर्वर मैसेज या ईमेल करते समय उसी देश का एक नया आईपी एड्रेस बना देता है। ऐसे में वीपीएन के जरिये भेजे गए मैसेज के आईपी एड्रेस से आरोपी तक पहुंचने में खासी दिक्कत होती है।

एक ही व्यक्ति का हाथ होने की आशंका
इस तरह के मामलों में या तो उस देश की जांच एजेंसियों की मदद ली जाती है या इंटरपोल की मदद से उन तक पहुंचा जाता है। अमूमन इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है। मंगलवार और बुधवार किए गए सभी ईमेल के समय अलग-अलग देशों का सर्वर इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दोनों ही मामलों में एक व्यक्ति का हाथ हो सकता है। पुलिस इसकी तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।