ईद का चाँद – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 21 May 2019 11:43:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg ईद का चाँद – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इस दिन दिख सकता है ईद का चाँद – पाकिस्तान में हुए ऐलान ……. https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%96-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%88%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%81/235558 Tue, 21 May 2019 11:43:50 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=235558  पाकिस्तान के संघीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा है कि ईद का चांद संभवत: 4 जून को पड़ने वाले 29वें रोजे पर दिखाई देगा. प्रेस से बातचीत के दौरान फवाद ने कहा है कि चंद्र कैलेंडर के अनुसार, पाकिस्तान में ईद 5 जून यानि बुधवार …]]>

 पाकिस्तान के संघीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा है कि ईद का चांद संभवत: 4 जून को पड़ने वाले 29वें रोजे पर दिखाई देगा. प्रेस से बातचीत के दौरान फवाद ने कहा है कि चंद्र कैलेंडर के अनुसार, पाकिस्तान में ईद 5 जून यानि बुधवार को मनाई जा सकती है.

 

 

फवाद चौधरी ने कहा है कि चंद्र कैलेंडर को इस्लामिक विचारधारा की परिषद को पहुंचा दिया गया है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद से ये आग्रह किया गया है कि शहाब-उदीन पोपल्ज़ई और मुफ्ती मुनीबुर रहमान को निमंत्रित किया जाए, जिससे उलेमा इसे समझा सके.  फवाद चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडलीय अनुसंधान आयोग (SUPARCO) तथा मौसम विज्ञान विभाग ने कैलेंडर बनाने में हिस्सा लिया था.

आपको बता दें कि मुस्लिम समुदाय का पाक माह रमजान चल रहा है. इस दौरान मुसलमान पूरे महीने रोजे रखते हैं और पांच समय की नमाज अदा करते हैं. लोग पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर पूरी शिद्दत से अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान का महीना समाप्त होने के साथ ही ईद का त्यौहार मनाया जाता है. वैसे तो दान-दक्षिणा जिसे जकात कहते हैं, रोज़े रखने के दौरान भी दी जाती है, किन्तु ईद के दिन नमाज से पहले गरीबों में फितरा वितरित किया जाता है, जिस वजह से ईद को ईद-उल-फितर कहा जाता है.

]]>