इस शक्स ने किया दिवार पर छेद – Live Halchal

इस शक्स ने किया दिवार पर छेद, अचानक सामने आई हैरान कर देने वाली चीज़…
कोरोना संक्रमण के चलते पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। कई देशों में लॉकडाउन किया गया है, वहीं लाखों लोग इस वक्त Quarantine हैं। घरों में बंद लोग वक्त गुजराने के लिए किसी न किसी नए काम को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक शख्स ने अपने घर की दीवार में ही छेद करना शुरू कर दिया। इसके बाद जो सामने आया वह जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा। दरअसल, इस शख्स ने जब दीवार में बड़ा छेद किया तो उसके पीछे एक गुफा मिली। माना जा रहा है कि ये गुफा 50 साल से ज्यादा पुरानी है। United Kingdom के Devon में रहने वाले Jake Brown ने कभी सोचा भी नहीं था कि टाइम पास करने के लिए उन्होंने जो कदम उठाया है वह उनकी जिंदगी में कभी न भूलने वाला वक्त बन जाएगा।

इस वजह से किया दीवार में छेद

Jake Brown लॉकडाउन की वजह से घर में ही वक्त गुजार रहे हैं। इसी दौरान उनकी नजर घर की एक दीवार पर लगे एक Patch पर गई, उस पर दीवार से अलग Texture नजर आ रहा था। कौतुहलवश Jake ने जानना चाहा कि दीवार के पीछे क्या हो सकता है। इसके बाद उन्होंने दीवार में छेद करना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में उन्होंने दीवार में इतना बड़ा छेद कर दिया कि वे उसमें से घुसकर आसानी से दूसरी तरफ जा सकें।

इसके बाद Jake उस छेद में से घुसकर दीवार की दूसरी तरफ गए। वह ये देखकर हैरान रह गए कि घर के अंदर एक बहुत बड़ा खाली एरिया था। Jake Brown ने जो जगह खोजी वो दरअसल एक पुरानी गुफा थी जिसे Cans और न्यूजपेपर्स पर पेंट कर ढंक दिया गया था। यह गुफा 50 साल से ज्यादा पुरानी है।

Jake Brown ने कही ये बात

गुफा मिलने से हैरान Jake ने कहा कि ‘उत्सुकता और थोड़ी सी Boredom मेरे लिए अच्छी साबित हुई, जिस वजह से मैंने दीवार में छेद किया। जब मैंने दो छेद कर लिए, एक देखने के लिए और दूसरा टॉर्च की रोशनी के लिए, मैंने जब देखा तो महसूस किया कि यह एक गुफा है।’

दीवार में छेद करने के बाद जैक गुफा में उतर गए और उसे देखा। इस गुफा में उन्हें अलग-अलग वक्त का बिल्डर्स का मटेरियल मिला। जब जैक ने और खोजबीन की तो पाया कि यह उनके अंदाजे से ज्यादा पुरानी और बड़ी गुफा थी।