इस वीकेंड पर भी ‘शेफ’ की रेसिपी में दर्शकों ने नहीं ली रुचि – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 09 Oct 2017 11:48:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इस वीकेंड पर भी ‘शेफ’ की रेसिपी में दर्शकों ने नहीं ली रुचि – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इस वीकेंड पर भी ‘शेफ’ की रेसिपी में दर्शकों ने नहीं ली रुचि https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%bf/84307 Mon, 09 Oct 2017 11:48:58 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=84307 सैफ अली की फिल्म ‘शेफ’ से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखते हुए ये साफ है कि फिल्म दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म की वीकेंड कमाई जानने के लिए रुख करें आगे की स्लाइड्स का। यूं तो फैंस को सैफ …]]>

सैफ अली की फिल्म ‘शेफ’ से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को देखते हुए ये साफ है कि फिल्म दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। फिल्म की वीकेंड कमाई जानने के लिए रुख करें आगे की स्लाइड्स का।

यूं तो फैंस को सैफ अली खान की फिल्म का काफी समय से इंतजार था लेकिन उन्होंने शायद सैफ को इस रोल में पसंद नहीं किया। फिल्म ने पहले दिन धीमी शुरुआत करते हुए 1.05 करोड़ रुपए ही कमाए थे वहीं दूसरे दिन यानि शनिवार को फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपए की कमाई की है। बात करें तीसरे दिन की तो वीकेंड पर इस फिल्म ने सबसे ज्यादा 1.60 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म ने तीन दिनों में 4 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

धीमी शुरुआत के बाद भी मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म वीकेंड पर बढ़िया प्रदर्शन करेगी। हालांकि वीकेंड पर फिल्म का प्रदर्शन कुछ बढ़िया तो रहा लेकिन कम ही था। इतने कलेक्शन के साथ सैफ अली खान की ये फिल्म फ्लॉफ फिल्मों में शामिल हो गई है।

इससे पहले सैफ अली खान फिल्म ‘रंगून’ में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप गई थी। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत और शाहिद कपूर थे। खैर इससे तो ये साफ है कि सैफ अली खान के लिए साल 2017 बढ़िया साबित नहीं हुआ है।   

सैफ अली खान की इस फिल्म को देश भर में 1570 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है वही कुल मिलाकर फिल्म को दुनिया भर में 1897 स्क्रीन्स मिली हैं। बात करें इससे पहले रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वा 2’ को इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

 
]]>