इस वजह से Renault ने भारत में बंद की इन 4 पॉपुलर कारों की बिक्री – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 09 Oct 2017 10:56:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इस वजह से Renault ने भारत में बंद की इन 4 पॉपुलर कारों की बिक्री – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इस वजह से Renault ने भारत में बंद की इन 4 पॉपुलर कारों की बिक्री https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%9c%e0%a4%b9-%e0%a4%b8%e0%a5%87-renault-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%95/84267 Mon, 09 Oct 2017 10:55:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=84267 फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी रेनो ने भारत में अपनी 4 पॉपुलर कारों को बंद कर दिया है। रेनो इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह घोषणा की। बंद की गई कारों में रेनो Pulse, Scala, Fluence और Koleos जैसी कारें शामिल है। कंपनी का कहना है कि …]]>
फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी रेनो ने भारत में अपनी 4 पॉपुलर कारों को बंद कर दिया है। रेनो इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यह घोषणा की। बंद की गई कारों में रेनो Pulse, Scala, Fluence और Koleos जैसी कारें शामिल है। कंपनी का कहना है कि ऐसा इन कारों की कम सेल के चलते किया गया है। इसके बाद अब भारत में कंपनी की सिर्फ तीन कारें- क्विड, डस्टर और लॉजी रह जाती है। इनके अलावा इसी महीने कंपनी की नई कार Captur भी लॉन्च होने जा रही है। ऐसे में अब कंपनी कम बिक्री वाली कारों को बंद करने के बाद नए पोर्टफोलियो पर ध्यान देगी। इस वजह से Renault ने भारत में बंद की इन 4 पॉपुलर कारों की बिक्री

रेनो इंडिया के एमडी व सीईओ सुमित साहनी ने कहा, “रेनो ने छह साल पहले भारत में अपने ऑपरेशन की शुरुआत की थी। अब कंपनी के पोर्टफोलियो में तीन कारें क्विड, डस्टर और लॉजी हैं। इन्हें धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। हम हर साल एक कार इसमें बढ़ाते चले जाएंगे। “

छह साल के भीतर रेनो भारत की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। एक लाख यूनिट प्रति वर्ष के साथ इसका मार्केट शेयर करीब 4 फीसदी है। रेनो क्विड स्मॉल कार सेग्मेंट में आती है और कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। जबकि डस्टर एसयूवी और लॉजी एमपीवी सेग्मेंट में आती है। 

 
]]>