इस लड़की ने एक नहीं कई लडकों से की शादी – Live Halchal

इस लड़की ने एक नहीं कई लडकों से की शादी, वजह आपको हैरान कर देगी….
New Delhi : हाल ही में पुलिस की गिरफ्त में आई शादी कर लड़कों को लूटने वाली जसप्रीत कौर का एक और सीक्रेट सामने आया है। पड़ताल में पता चला है कि जिस दिन पुलिस उसे पकड़कर लाई उस दिन उसे मेहंदी लगी थी। वह एक और शादी करने जा रही थी। इसके अलावा यह भी पता चला है कि वह शादी के बाद ज्यादा से ज्यादा एक महीना ही पति के साथ बिताती थी। इसके बाद वह अपना काम कर वहां से निकल जाती थी।बड़ी खबर: सीएम योगी के गाज‌ियाबाद पहुंचने से पहले हुआ भाजपा नेता के घर पर हमला

मिली जानकारी अनुसार लुटेरी दुल्हन एक और युवक को अपना दूल्हा बनाने जा रही थी। पुलिस यदि उसे पकड़ने में एक दिन और लेट हो जाती तो वह किसी और की पत्नी बन जाती। जिस दिन पुलिस उसे लेकर आई उस दिन उसके यहां मेंहदी की रस्म होने वाली थी। पुलिस जब उसे पकड़ने पहुंची तो वहां चल रही तैयारियों को देखकर उन्हें इस बात की शंका हुई थी, लेकिन हाथ में मेहंदी रचाए बैठी जसप्रीत ने इससे इनकार कर दिया था। इसके अलावा पुलिस को यह भी पता चला है कि जसप्रीत शादी के पहले ही पूरी तरह से लड़के के बारे में सर्चिंग कर लेती थी। वह ज्यादा से ज्यादा उसके यहां एक महीना बिताने का सोचकर शादी करती थी। इसी दौरान वह परिवार और दूल्हे को अपने जाल में फंसाकर उनसे रुपए एेंठ लेती थी।

-हाल ही में जूनी इंदौर पुलिस मंडला के नैनपुर से लुटेरी दुल्हन जसप्रीत कौर को पकड़कर लाई है। वह मेट्रिमोनियल साइट के जरिए लड़कों से संपर्क करती थी और मालदार पार्टी को फंसाती थी। वह खुद को रईस दिखाने के लिए शान-शौकत से रहती थी। मालदार पार्टी के फंसने के बाद वह शादी करती थी और फिर परिवार का दिल जीतने की कोशिश करती थी। एक बार विश्वास में लेने के बाद मौका पाकर वह नकदी और जेवरात लेकर फरार हो जाती थी।

मई 2017 में खातीवाला टैंक निवासी लोकेश तलरेजा ने जूनी इंदौर पुलिस को जसप्रीत कौर निवासी मैनपुर (मंडला) व उसके साथी बाबर के खिलाफ शिकायत की थी। लोकेश ने पुलिस को बताया था कि उसने एक मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल अपडेट की थी। फरवरी 2017 में जसप्रीत कौर ने फोन कर संपर्क किया और फिर मोबाइल पर बातें शुरू हो गई। इसके बाद कई बार लड़की उससे मिलने आई। कई मुलाकातों के बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।

दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी की। अचानक एक दिन जसप्रीत ने कहा कि उसे मंडला जाना है, वहां उसकी नौकरी लगने वाली है। इसके बाद जसप्रीत घर से सवा लाख रुपए और सोने के जेवर लेकर चली गई। इसके बाद जब भी लोकेश उससे बात करता, वह कुछ न कुछ बहाना बना देती थी। इस दौरान उसने अपने खाते में लाख रुपए जमा करवा लिए। लगातार बहाने के बाद लोकेश को उस पर शक हुआ। जब उसने उससे बात की तो जसप्रीत के एक साथी का कॉल आया। उसने अपना नाम बाबर बताया। बाबर ने कहा कि ज्यादा सवाल किए तो जान से मार दूंगा।

बाबर की धमकी के बाद लोकेश अलर्ट हो गया और उसने जसप्रीत की जानकारी जुटानी शुरू की। इस दौरान उसे पता चला कि जसप्रीत ने अब तक कई लोगों से शादी कर चुकी है। उसने सिवनी के गुरदीप उर्फ विक्की, नरवाना (हरियाणा) के राजेश और करनाल (हरियाणा) के संजू से शादी कर उन्हें लाखों की चपत लगाई है। इसके बाद लोकेश ने एक-एक कर सभी से संपर्क किया और सभी मिलकर थाने पहुंचे। विक्की ने बताया कि जसप्रीत ने उससे महिला कोर्ट केस लगाकर लाखों रुपए वसूले। संजू ने बताया कि वह मेरे साथ लिव-इन में रही और लाखों रुपए नकदी के साथ सोने के जेवर और महंगे कपड़े खरीद कर भाग गई। एक ने बताया कि उसके साथ वह गोवा, मुंबई सहित कई शहरों में हनीमून मनाने भी गई।

लोकेश ने बताया कि जसप्रीत ने मैट्रिमोनियल साइट पर पर खुद की 50 लाख रुपए सालाना इनकम बताई थी। उसमें जसप्रीत ने काफी अच्छा प्रोफाइल दर्शाया और लिखा था कि वह 40 से 50 लाख रुपए सालाना कमाती है, बस उसकी दो लड़कियां हैं। लोकेश ने यही सोचकर जसप्रीत से संपर्क किया कि बच्चियों के साथ उसे एक अच्छी पत्नी मिल जाएगी।

जसप्रीत फरवरी 2017 को अकेली ही शादी करने पहुंच गई। आर्य समाज मंदिर में शादी हुई। पांच दिन बाद वह चली गई और फिर 23 फरवरी को लौटी। 2 मार्च को फिर गई। वह तीन बार ससुराल आई और गई इस दौरान उसने 70 हजार रुपए नकद निकलवाए। सवा लाख के जेवर ले गई और आखिरी बार 25 हजार चुरा ले गई। बीच-बीच में उसने आत्महत्या की धमकी देकर भी खाते में नकदी डलवा ली। बाद में जब लोकेश उसे फोन लगाता, तो वह फोन बंद कर देती।