इस रंग की राखी अपने भाई के लिए खरीदें और यह चीज़ उसमे जरूर लगाए … – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 08 Aug 2019 09:22:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इस रंग की राखी अपने भाई के लिए खरीदें और यह चीज़ उसमे जरूर लगाए … – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इस रंग की राखी अपने भाई के लिए खरीदें और यह चीज़ उसमे जरूर लगाए … https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2/263534 Thu, 08 Aug 2019 09:22:14 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=263534 राखी का त्यौहार हर भाई बहन के लिए ख़ास होता है और इस दिन हर बहन अपने भाई को राखी बांधती है. ऐसे में रक्षा करने और करवाने के लिए बांधा जाने वाला पवित्र धागा रक्षा बंधन कहलाता है और इस पवित्र धागे को हर बहन अपने भाई के कलाई पर बांधती है. ऐसे में …]]>

राखी का त्यौहार हर भाई बहन के लिए ख़ास होता है और इस दिन हर बहन अपने भाई को राखी बांधती है. ऐसे में रक्षा करने और करवाने के लिए बांधा जाने वाला पवित्र धागा रक्षा बंधन कहलाता है और इस पवित्र धागे को हर बहन अपने भाई के कलाई पर बांधती है. ऐसे में यह पवित्र पर्व श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है और इस बार 15 अगस्त को यह त्यौहार मनाया जाने वाला है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस त्यौहार को कैसे मनाया जाना चाहिए.

कैसे मनाएं रक्षाबंधन का त्योहार ? – इस दिन थाल में रोली, चंदन, अक्षत, दही, रक्षा सूत्र और मिठाई रखें. इसके बाद घी का एक दीपक भी रखें, जिससे भाई की आरती करें. अब रक्षा सूत्र और पूजा की थाल सबसे पहले भगवान को समर्पित करें और भाई को पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करवाकर बैठाएं. इसके बाद पहले भाई को तिलक लगाएं, फिर रक्षा सूत्र बांधें और फिर आरती करें. अब उसके बाद मिठाई खिलाकर भाई की मंगल कामना करें और रक्षासूत्र बांधने के समय भाई तथा बहन का सर खुला नहीं होना चाहिए. ध्यान रहे रक्षासूत्र बंधवाने के बाद माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद लें, इसके बाद बहन को सामर्थ्य के अनुसार उपहार दें. यह भी ध्यान रखे कि उपहार मैं ऐसी वस्तुएं दें, जो दोनों के लिए मंगलकारी हो, काले वस्त्र तथा तीखा या नमकीन खाद्य न दें.

रक्षासूत्र या राखी कैसी होनी चाहिए ? – कहा जाता है रक्षासूत्र तीन धागों का होना चाहिए. इसी के साथ वह लाल पीला और सफेद होना चाहिए. वहीं अगर यह रंग नहीं है तो लाल और पीला धागा तो होना ही चाहिए. इसी के साथ रक्षासूत्र में चंदन लगा हो तो बेहद शुभ होगा और कुछ न होने पर कलावा भी श्रद्धा पूर्वक बांध सकते हैं.

]]>