इस मंदिर में होती है अमिताभ के जूतों की पूजा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 09 Oct 2017 06:15:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इस मंदिर में होती है अमिताभ के जूतों की पूजा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इस मंदिर में होती है अमिताभ के जूतों की पूजा, दर्शन के लिए आ चुकें हैं ये मशहूर सितारे https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be/84175 Mon, 09 Oct 2017 06:15:41 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=84175 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने जीवन का 75वां बसन्त पूरा करने जा रहे हैं । अब तक उनके स्टारडम और बीते 74 सालों में उनकी जिंदगी के हर पहलू के बारे में बहुत कुछ लिखा गया। उनके चाहने वाले उनसे जुड़ी हर बात जानने की उत्सुकता रखते हैं … और बिग …]]>

11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने जीवन का 75वां बसन्त पूरा करने जा रहे हैं । अब तक उनके स्टारडम और बीते 74 सालों में उनकी जिंदगी के हर पहलू के बारे में बहुत कुछ लिखा गया। उनके चाहने वाले उनसे जुड़ी हर बात जानने की उत्सुकता रखते हैं … और बिग बी की शख्सयित है भी इतनी शानदार कि इनके बारे में लिखना,जानना और सुनना सब कुछ रोमांचक लगता है। आज हम आप से बिग बी से जुड़ी ऐसी ही बेहद रोमांचक बात शेयर करने जा रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं उस मंदिर की जहां ना सिर्फ अमिताभ बच्चन को देवता मान उनके फैन्स उन्हें पूजते हैं बल्कि प्रतिक स्वरूप उनके जूतों की आरती भी की जाती है।

भारत अध्यात्म का देश है.. यहां श्रद्धा और आस्था के हजार रूप देखने को मिलते हैं। मंदिर और देवालयों के रूप आस्था के कई केन्द्र हैं जहां लोग अपने आराध्य की पूजा करते हैं। देवताओं के साथ लोग महान पुरूषों की भी पूजा करते हैं जिन्हे वे मानते और जिनसे वे प्रेम करते हैं। आस्था और प्यार का ऐसा ही केन्द्र है बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का मंदिर .. जहां हर रोज 6 मिनट की फिल्मी आरती गाकर बिग बी और उनके जूतों की पूजा होती है। मंदिर में रखे गए सफेद जूते वो हैं जिन्हे फिल्म अग्निपथ के दौरान अमिताभ बच्चन ने पहना था।साथ ही अक्स मूवी में जिस कुर्सी पर अमिताभ बैठे दिखे थे, उसे भी यहां लाकर रखा गया है और इसी कुर्सी पर उनकी फोटो रखकर रोज विधिवत पूजा-आरती होती है।

‘अमिताभ चालीसा’ और स्पेशल आरती के साथ होती विधिवत पूजा

मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ अमिताभ बच्चन की आरती गाई जाती है आरती से पहले 9 पन्ने की खास अमिताभ चालीसा भी पढ़ी जाती है। 79 लाइन की इस चालीसा में दोहे और चौपाई के साथ बिग बी की उपलब्धियों और संघर्ष की बात लिखी है। इन सबके बाद प्रसाद भी मिलता है।

फैन के रिक्वेस्ट पर बिग बी ने भेजे थें जूतें और कुर्सी

इस मंदिर का निर्माण कोलकाता के श्रीधर राय रोड़ पर हुआ है जिसे बिग बी के फैन संजय पटौदिया ने साल 2001 में बनवाया था। हालांकि जब बिग बी को इस मंदिर के बारे में पता चला तो उन्होंने संजय पटौदिया को चिट्ठी लिखते हुए कहा- मुझे इंसान ही रहने दो, भगवान का दर्जा मत दो। पर ये उनके भक्तों की ही जिद थी कि उन्हे अपने जूतें और कुर्सी भेजनी पड़ी और फिर तब से उनके दिए गए गएं उपहारों को प्रतिक स्वरूप मानकर 2 कमरों के इस मंदिर में कुर्सी और सफेद जूते की पूजा होती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा कर चुकी हैं मंदिर के दर्शन

इस मंदिर में बिग बी के फैन्स, उनके चाहने वाले तो हमेशा ही आते हैं पर इस दरबार में बॉलीवुड सेलीब्रेटी भी अपनी हाजरी लगा चुके हैं। 2014 में एक्ट्रेस दिया मिर्जा जब कोलकाता आईं थीं तब उन्होंने अमिताभ के इस मंदिर में आकर दर्शन किया था और इस दौरान उन्होंने आरती भी की थी.. चालीसा की कुछ लाइनें भी पढ़ी थीं।

 
]]>