इस बार 8 साल की बच्ची हुई शिकार – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 14 Aug 2017 07:16:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इस बार 8 साल की बच्ची हुई शिकार – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 नहीं थमीं चोटी कटने की वारदातें, इस बार 8 साल की बच्ची हुई शिकार https://livehalchal.com/%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%a5%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0/71105 Mon, 14 Aug 2017 07:16:06 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=71105 देश में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला लगातार जारी है. ताजा मामला दिल्ली के मौजपुर स्थित मोहनपुरी इलाके का है. यहां एक 8 साल की बच्ची की चोटी कटने से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस भी लगातार चोटी कटने के मामलों से सकते में है. पीड़ित बच्ची का नाम भूमि है. घटना …]]>

देश में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला लगातार जारी है. ताजा मामला दिल्ली के मौजपुर स्थित मोहनपुरी इलाके का है. यहां एक 8 साल की बच्ची की चोटी कटने से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस भी लगातार चोटी कटने के मामलों से सकते में है.नहीं थमीं चोटी कटने की वारदातें, इस बार 8 साल की बच्ची हुई शिकार

पीड़ित बच्ची का नाम भूमि है. घटना रविवार रात की है. भूमि के पिता होशियार सिंह ने बताया कि रविवार रात अन्य दिनों की तरह ही परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया था. कुछ देर बाद सभी सोने चले गए. सुबह जब उनकी पत्नी भूमि को उठाने के लिए कमरे में पहुंची तो उसकी चोटी कटी देख वो सन्न रह गईं.

अभी-अभी : सीएम योगी जा रहे हैं गोरखपुर बोले, दोषियों को छोडूंगा नहीं

चोटी कटने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्ची और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की. वहीं अपनी चोटी कटने से भूमि बेहद खौफजदा है. इलाके में इस तरह की पहली घटना होने से लोग काफी डरे हुए हैं.

बताते चलें कि राजस्थान से शुरू हुआ चोटी कटने का यह सिलसिला दिल्ली के कांगनहेड़ी गांव और फिर एक के बाद एक कई राज्यों में देखने को मिला. सभी जगहों पर पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है. वहीं इस मामले में यूपी के आगरा में एक बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मार डाला गया, तो हाथरस में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को चोटी चोर के शक में भीड़ ने अधमरा कर दिया था.

 
]]>