इस बार दिखा एमजीआर का लुक – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 17 Jan 2020 08:59:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इस बार दिखा एमजीआर का लुक – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की ‘थलाइवी’ का एक और टीजर हुआ जारी, इस बार दिखा एमजीआर का लुक https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%81%e0%a4%a1-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0/308268 Fri, 17 Jan 2020 08:59:38 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=308268 बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत स्टारर फिल्म और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ का एक और टीजर जारी हो गया है। इस टीजर में जयललिता के जीवन के सबसे अहम किरदारों में से एक एमजीआर के कैरेक्टर का परिचय करवाया गया है। साथ ही एमजीआर के किरदार का फर्स्ट लुक भी जारी किया …]]>

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत स्टारर फिल्म और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ का एक और टीजर जारी हो गया है। इस टीजर में जयललिता के जीवन के सबसे अहम किरदारों में से एक एमजीआर के कैरेक्टर का परिचय करवाया गया है। साथ ही एमजीआर के किरदार का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है, जिसे अरविंद स्वामी निभा रहे हैं।

पोस्टर में अरविंद स्वामी एमजीआर के हाथ जोड़ने वाले सिग्नेचर स्टाइल में नजर आ रहे हैं। बता दें कि आज यानी 17 जनवरी को एमजीआर का जन्मदिन है और उनके जन्मदिन के मौके पर ही यह पोस्टर जारी किया गया है। आपको बताते हैं कि एमजीआर का पूरा नाम मुरुथुर गोपाला रामचंद्रन हैं और उन्होंने जयललिता के साथ करीब 28 फिल्मों में काम किया था।

साथ ही कहा जाता है कि एक्टर से नेता बने एमजीआर ही वो शख्स हैं, जिन्हें जयललिता को राजनीति में लाने का श्रेय जाता है। जयललिता की एमजीआर के साथ पहली फिल्म ‘आइराथिल ओरुवन’ थी, जो 1965 में आई थी। ऐसे में फिल्म में भी एमजीआर का जिक्र जरूरी है और माना जा रहा है कि अरविंद फिल्म में स्क्रीन पर अच्छा वक्त स्पेंड कर सकते हैं।

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी, जयललिता के जीवन पर आधारित है और फिल्म में कंगना जयललिता का किरदार निभा रही हैं। जयललिता के लुक के लिए कंगना ने काफी मेहनत भी की है। फिल्म 26 जून को रिलीज होनी है और फिल्म 3 भाषाओं में रिलीज होगी। पहले फिल्म के पोस्टर और टीजर जारी हो चुके हैं, जिसमें कंगना के लुक को दिखाया गया था।

]]>