इस नहीं मिलेगा एटीएम से 200 का नोट – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 17 Oct 2017 08:06:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इस नहीं मिलेगा एटीएम से 200 का नोट – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इस नहीं मिलेगा एटीएम से 200 का नोट, इस कारण से हो रही है देरी https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-200-%e0%a4%95%e0%a4%be/85847 Tue, 17 Oct 2017 08:06:49 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=85847 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 200 रुपये का नोट अगस्त में जारी किया था। तब आरबीआई ने कहा था कि नया नोट नवंबर से एटीएम में मिलने लगेगा, लेकिन अब इसकी डेडलाइन बढ़ गई है। अब 200 का नोट नए साल से पहले एटीएम में लोगों को नहीं मिलेगा।  बैंकों में मिल रहा है नोट आरबीआई द्वारा जारी किया …]]>
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 200 रुपये का नोट अगस्त में जारी किया था। तब आरबीआई ने कहा था कि नया नोट नवंबर से एटीएम में मिलने लगेगा, लेकिन अब इसकी डेडलाइन बढ़ गई है। अब 200 का नोट नए साल से पहले एटीएम में लोगों को नहीं मिलेगा। 
इस नहीं मिलेगा एटीएम से 200 का नोट, इस कारण से हो रही है देरीबैंकों में मिल रहा है नोट
आरबीआई द्वारा जारी किया गया 200 रुपये का नोट फिलहाल बैंकों की ब्रांच में मिल रहा है। कोई भी व्यक्ति एक बार में 2000 रुपये के कुल मूल्य के 10 नोट ले सकता है। फिलहाल इस नोट को लेने का ये ही एक तरीका है। 

इस वजह से हो रही है देरी
एटीएम के जरिए इस नोट को मिलने में इसलिए देरी हो रही है, क्योंकि बैंकों के पास पहले से ही इसकी कमी है, जिसकी वजह से एटीएम में पैसा डालने वाली एजेंसी के पास यह नहीं पहुंच रहा है। दूसरा कारण है कि बैंकों ने अभी तक एटीएम सर्विस प्रोवाइडर को भी मशीन में बदलाव करने के लिए नहीं कहा है। 

आसान नहीं मशीन में बदलाव करने की प्रक्रिया
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बैंकों का कहना है कि एटीएम में बदलाव करने की प्रक्रिया आसान नहीं है। एनसीआर कॉर्पोरेशन के एमडी नवरोज दस्तूर ने कहा कि अभी हमने कुछ मशीनों में बदलाव कर दिया है।  एनसीआर कॉर्पोरेशन की देश भर में 1 लाख से अधिक एटीएम मशीन लगी हुई हैं।

हालांकि बैंकों की तरफ से उनको मशीनों में बदलाव करने के लिए अभी तक नहीं कहा गया है। कैनरा बैंक के चेयरमैन राकेश शर्मा का कहना है कि नोटबंदी के बाद से लोगों के मन में यह धारणा बन गई है कि एटीएम में नए नोट के लिए आसानी से जगह बनाई जा सकती है, लेकिन ऐसा है नहीं।

यह एक बहुत ही जाटिल और समय लेने वाली प्रक्रिया है। नोटबंदी के वक्त भी सभी एटीएम मशीन में बदलाव करने के लिए दो हफ्ते से अधिक का वक्त लग गया था। फिलहाल बैंकों को किसी प्रकार की कोई जल्दबाजी नहीं है, जैसी नोटबंदी के बाद थी। 

500, 2000 के नोट की भी कमी
एटीएम के लिए बैंकों के पास 500 और 2 हजार का नोट भी पहले से कम संख्या में सप्लाई हो रहा है। इसमें 30 से 40 फीसदी की गिरावट देखी गई है। वहीं व्हाइट लेबल एटीएम में भी सप्लाई 50 फीसदी तक गिर गई है। 

 
 
]]>