इस दिन होगा लॉन्च – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 28 Aug 2019 10:01:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इस दिन होगा लॉन्च – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 KIRIN 990 मोबाइल चिपसेट हुवावे का होगा जबरदस्त, इस दिन होगा लॉन्च https://livehalchal.com/kirin-990-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be/268499 Wed, 28 Aug 2019 10:01:19 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=268499 दुनिया की लोकप्रिय चाइनीज टेक ब्रैंड हुवावे अपना अगला फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट HiSilicon Kirin 990 बर्लिन में होने वाले IFA 2019 में 6 सितंबर को ऑफिशली लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने इसका ऑफिशल टीजर विडियो ‘Huawei Kirin 990 Warm-up’ यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें इस प्रोसेसर का नाम और लॉन्च डेट कन्फर्म …]]>

दुनिया की लोकप्रिय चाइनीज टेक ब्रैंड हुवावे अपना अगला फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट HiSilicon Kirin 990 बर्लिन में होने वाले IFA 2019 में 6 सितंबर को ऑफिशली लॉन्च करने जा रहा है.

कंपनी ने इसका ऑफिशल टीजर विडियो ‘Huawei Kirin 990 Warm-up’ यूट्यूब पर शेयर किया है, जिसमें इस प्रोसेसर का नाम और लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है. टीजर वीडियो में इससे जुड़े ज्यादा डीटेल्स तो शेयर नहीं किए गए हैं लेकिन 5G इवॉल्यूशन का जिक्र जरूर किया गया है, ऐसे में इसमें बिल्ट-इन Balong 5000 5G मॉडेम हो सकता है. 

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर जल्द ही Huawei Mate 30 सीरीज भी लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज में कंपनी Mate 30 Lite, Mate 30 और Mate 30 Pro स्मार्टफोन्स ला सकती है. अफवाहों में सामने आया है कि Mate 30 Pro और Mate 30 में कंपनी नया Kirin 990 चिपसेट दे सकती है. इतना ही नहीं, कंपनी का Mate X डिवाइस भी लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट और Balong 5000 5G मॉडेम के साथ आ सकता है.

पिछले Mate सीरीज लॉन्च की बात करें तो इसमें कंपनी ने Kirin 970 चिपसेट के साथ P20 Pro और Kirin 980 चिपसेट के साथ Mate 20 और P30 Pro स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे. ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी के Mate 30 लाइनअप में लेटेस्ट Kirin 990 चिपसेट दे सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो हुवावे Kirin 990 प्रोसेसर को TSMC की ओर से 7nm प्रोसेसर पर तैयार किया गया है. यह पिछले चिपसेट के मुकाबले ज्यादा पावरफुल होगा.

इस नए चिपसेट की मदद से यूजर्स 4K विडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर पाएंगे. ऐसे में हाई-फ्रेम और हाई-रेजॉलूशन में से किसी एक को नहीं चुनना होगा. कंपनी की Mate सीरीज की तो इसे 19 सितंबर को जर्मनी में लॉन्च किया जा सकता है. इन डिवाइस में ऐंड्रॉयड पाई पर आधारित EMUI 11 स्किन यूजर्स को मिल सकती है. साथ ही इन डिवाइसेज को साल के अंत तक ऐंड्रॉयड क्यू अपडेट मिल सकता है. डिवाइस के प्रो वेरियंट में 6.71 इंच का OLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ प्राप्त हो सकता है. 

]]>
लेटेस्ट लीक में Vivo Z5 की लाइव इमेज लीक हुई, इस दिन होगा लॉन्च https://livehalchal.com/%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-vivo-z5-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b5-%e0%a4%87/259290 Sat, 27 Jul 2019 08:52:24 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=259290 लेटेस्ट लीक में Vivo Z5 की लाइव इमेज लीक हुई है. इससे पता चला है की फोन 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा. फोन 31 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में फोन का आधिकारिक रेंडर भी रिवील किया था. Vivo Z5 में वॉटरड्रॉप Notch, ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट …]]>

लेटेस्ट लीक में Vivo Z5 की लाइव इमेज लीक हुई है. इससे पता चला है की फोन 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा. फोन 31 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में फोन का आधिकारिक रेंडर भी रिवील किया था. Vivo Z5 में वॉटरड्रॉप Notch, ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा. फोन की स्पेसिफिकेशन्स इससे पहले लीक हुई हैं. 

फोन में 6.38 इंच डिस्प्ले और 128GB तक स्टोरेज दी जाएगी. फोन को भारत में कब लाया जाएगा, इसे लेकर अभी कोई जानकारी मौजूद नहीं है. Vivo Z5 की लाइव इमेज Weibo पर लीक की गई है. फोन 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. पिक्चर में फोन का डिस्प्ले ऑन था और चार्जिंग 37 प्रतिशत पर था, लेकिन इसमें यह नहीं बताया गया की फोन को पूरा चार्ज होने में कितना समय लगेगा.

Vivo Z5 की अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स की तो फोन में 4000mAh की बैटरी होगी. यह कुछ दिनों पहले आई TENNA की लिस्टिंग से मिलता है. TENNA पर बताया गया था की फोन में 4420mAh की बैटरी दी जा सकती है. लिस्टिंग में 6.38 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. फोन में 2.3GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर, 6GB/8GB रैम विकल्प के साथ 64GB/128GB स्टोरेज विकप दिए जा सकते हैं. Vivo Z5 में ट्रिपल कैमरा सेटअप लिस्ट किया गया है. इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP और 8MP के बाकी दो कैमरा हो सकते हैं. सेल्फी कैमरा में 32MP रिजोल्यूशन लिस्ट किया गया है.

यह 8MP pixel-binned फोटोज कैप्चर करेगा. डिजाइन की बात करें, तो Vivo Z5 तीन ग्लॉसी ग्रेडिएंट कलर- ग्रीन, ब्लू और व्हाइट में उपलब्ध होगा. ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वर्टिकली लगा होगा. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं देखने में आया. Vivo Z5 अगले हफ्ते 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. फोन की आधिकारिक स्पेसिफिकेशन्स और कीमत तभी पता चलेगी.

]]>
बिग बॉस के बाद गेम शो होस्ट करेंगे सलमान, इस दिन होगा लॉन्च https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97-%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%ae-%e0%a4%b6%e0%a5%8b-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f/115222 Thu, 08 Feb 2018 11:29:06 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=115222 टीवी के सबसे पॉपुलर और चहेते होस्ट सलमान खान बिग बॉस के बाद एक बार फिर स्मॉल स्क्रीन पर लौटने को तैयार हैं. उनके फैंस जल्द ही एक्टर को रियलिटी शो होस्ट करते देखेंगे. वह गेम शो 10 का दम सीजन-3 लेकर आने वाले हैं. कुछ दिन पहले खबरें थीं कि 10 का दम तीसरा …]]>

टीवी के सबसे पॉपुलर और चहेते होस्ट सलमान खान बिग बॉस के बाद एक बार फिर स्मॉल स्क्रीन पर लौटने को तैयार हैं. उनके फैंस जल्द ही एक्टर को रियलिटी शो होस्ट करते देखेंगे. वह गेम शो 10 का दम सीजन-3 लेकर आने वाले हैं.बिग बॉस के बाद गेम शो होस्ट करेंगे सलमान, इस दिन होगा लॉन्च

कुछ दिन पहले खबरें थीं कि 10 का दम तीसरा सीजन जून 2018 में आएगा. लेकिन ताजा जानकारी यह है कि मेकर्स जून से पहले ही शो लॉन्च करने की तैयारी में हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि शो के लिए एप भी लॉन्च किया जाएगा. सब ठीक रहा तो शो का पहला एपिसोड 9 मई से टेलीकास्ट होगा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 9 फरवरी को सलमान खान 10 का दम सीजन-3 का प्रोमो शूट करेंगे. इस हफ्ते पहला प्रोमो शूट करने के साथ वे ऑडिशन का भी ऐलान करेंगे.

10 का दम इंटरनेशनल रिएलिटी गेम शो पॉवर ऑफ 10 का हिंदी वर्जन हैं. जहां कंटेस्टेंट 10 करोड़ रुपए तक की राशि जीत सकते हैं. वो भी सिर्फ 5 सवालों के सही जवाब देकर. सलमान ने इस शो के पिछले दो सीजन भी होस्ट किए थे.

बता दें, सलमान इन दिनों रेस-3 की शूटिंग में बिजी हैं. बॉलीवुड के दबंग खान की 2 फिल्में साल 2019 में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. ये फिल्में त्योहारों के दौरान रिलीज की जाएगी. पहली फिल्म भारत ईद के मौके पर रिलीज होगी वहीं दूसरी फिल्म किक-2 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का करियर उफान पर चल रहा है. उनकी फिल्में लगातार सुपहिट हो रही हैं. पिछले साल के अंत में रिलीज हुई उनकी फिल्म टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की. इसके बाद साल 2019 में दो बड़ी फिल्मों के साथ वो दस्तक देंगे.

]]>