इस तरह बनाए शाम की चाय के साथ ‘एगलैस कोकोनट कुकीज’ – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 21 Jan 2020 11:14:07 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इस तरह बनाए शाम की चाय के साथ ‘एगलैस कोकोनट कुकीज’ – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इस तरह बनाए शाम की चाय के साथ ‘एगलैस कोकोनट कुकीज’ https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b9-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be/310176 Tue, 21 Jan 2020 11:14:07 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=310176 हर किसी को चाय के साथ कुछ खाने की इच्छा तो करती ही हैं और इसमें कोकोनट कुकीज मल जाए तो चाय का स्वाद दोगुना हो जाता हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाली अधिकतर कोकोनट कुकीज में अंडे का इस्तेमाल होता हैं जो कि वेजिटेरियन लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। इसलिए आज …]]>

हर किसी को चाय के साथ कुछ खाने की इच्छा तो करती ही हैं और इसमें कोकोनट कुकीज मल जाए तो चाय का स्वाद दोगुना हो जाता हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाली अधिकतर कोकोनट कुकीज में अंडे का इस्तेमाल होता हैं जो कि वेजिटेरियन लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। इसलिए आज हम आपके लिए ‘एगलैस कोकोनट कुकीज’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप इसे घर पर ही बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

हर किसी को चाय के साथ कुछ खाने की इच्छा तो करती ही हैं और इसमें कोकोनट कुकीज मल जाए तो चाय का स्वाद दोगुना हो जाता हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाली अधिकतर कोकोनट कुकीज में अंडे का इस्तेमाल होता हैं जो कि वेजिटेरियन लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। इसलिए आज हम आपके लिए ‘एगलैस कोकोनट कुकीज’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप इसे घर पर ही बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

बनाने की विधि

– बेकिंग पाउडर में मैदा मिलाकर, किसी बर्तन में 2 बार छान कर निकाल लीजिए, ताकि मैदा और बेकिंग पाउडर अच्छी तरह मिल जाए।

– किसी बड़े बर्तन में मक्खन निकाल लीजिए, चीनी डालिए और अच्छी तरह तब तक फैटिए जब तक कि चिकना मिश्रण न बन जाए। मक्खन और चीनी के मिश्रण में मैदा डालिए और अच्छी तरह मिलाइए, मैदे में गुठली नहीं पड़नी चाहिए। मिश्रण में नारियल डाल कर अच्छी तरह मिला कर, आटा जैसा गूथ लीजिए। अगर मिश्रण अधिक सूखा लग रहा हो तब 1 या 2 टेबल स्पून दूध मिला सकते हैं।

– ट्रे को घी लगाकर चिकना कीजिए। थोड़ा-थोड़ा मिश्रण निकालिए, हाथों से गोल करके ट्रे में लगाइए। एक कुकीज से दूसरी कुकीज थोड़ी दूर पर लगाइए। जितनी कुकीज इस ट्रे में आ जाए उतनी कुकीज बनाकर ट्रे में लगाइए।

– ओवन को 180 सेंटीग्रेड पर पहले से ही गर्म कीजिए। कुकीज लगी हुई ट्रे ओवन में लगाइए और 15 मिनिट के लिए सैट कर दीजिए। समय समाप्त होने के बाद कुकीज निकाल कर चैक कीजिए। अगर बीच से कुकीज हल्की ब्राउन और किनारों से थोड़ी गहरी ब्राउन हो जाएं तो उन्हें बाहर निकाल लीजिए। अगर नहीं, तो आप फिर से ओवन को 3- 5 मिनिट के लिए सैट कीजिए। इसके बाद नारियल की कुकीज ओवन से निकालिए और ठंडा होने के बाद ट्रे से कुकीज निकाल कर बास्केट में रखिए।

– इसी तरह दूसरी ट्रे तैयार करके कुकीज बेक कर लीजिए। सारी नारियल कुकीज इसी तरह बेक करके तैयार कर लीजिए। नारियल की कुकीज तैयार है।

]]>