इस तरह बनाए ‘मटर मसाला बाटी’ खाने को बनाएगी स्पेशल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 22 Jan 2020 11:21:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इस तरह बनाए ‘मटर मसाला बाटी’ खाने को बनाएगी स्पेशल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इस तरह बनाए ‘मटर मसाला बाटी’ खाने को बनाएगी स्पेशल https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b9-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a5%80/310661 Wed, 22 Jan 2020 11:21:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=310661 अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी घर में मेहमान आते हैं तो उनके लिए स्पेशल में कुछ हटके बनाया जाता हैं। तो सर्दियों के इस सीजन में मटर को भोजन में जरूर शामिल किया जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए ‘मटर मसाला बाटी’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बेहतरीन स्वाद देती …]]>

अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी घर में मेहमान आते हैं तो उनके लिए स्पेशल में कुछ हटके बनाया जाता हैं। तो सर्दियों के इस सीजन में मटर को भोजन में जरूर शामिल किया जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए ‘मटर मसाला बाटी’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बेहतरीन स्वाद देती हैं और भोजन को स्पेशल बनाती हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

गेहूं का आटा – 2 कप
हरी मटर – 1 कप
जीरा पाउडर – 1/2 छोटी टीस्पून
अजवाइन – 1/2 छोटी टीस्पून
हरा धनिया – 1/2 कप
हरी मिर्च – 2
अदरक – 1 इंच
घी – 4-5 बड़ी टीस्पून
बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
नमक – स्वादानुसार

– हरी मटर की बाटी बनाने के लिए मटर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया को मिक्सर जार में डाल कर दरदरा पीस लें। मिक्सिंग बाउल में आटा, मटर का पेस्ट, 2 टीस्पून घी, अजवाइन, जीरा पाउडर, नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए हल्का सख्त आटा गूंद लें और इसे ढककर 10 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।

– बाटी बेक करने के लिए एक कुकर में 2-3 कप नमक डालें और उसे ढककर 7-8 मिनट के लिए तेज आंच पर गरम होने के लिए रख दें। अब कुकर में रखने के लिए एक प्लेट लेकर उसे घी लगाकर ग्रीस कर लें। हाथ पर घी लगाकर आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और दोनों हथेली से गोल करते हुए चपटा कर लें और चिकनी की हुई प्लेट पर रख दें।

– नमक के गर्म हो जाने पर उसमें बाटी की प्लेट रख दें और ढक्कन लगाकर उसे 15 मिनट तक मीडियम-हाई फ्लेम पर पकने दें।

– 15 मिनट बाद बाटी की ऊपरी परत पर घी लगाकर उसे पलट दें और दूसरी साइड भी घी लकाकर 10 मिनट तक पका लें। 10 मिनट बाद बाटी को फिर पलट दें और हल्की गोल्डन ब्राउन होने पर उसे 3-4 मिनट तक पका लें।

– इसे कुकर से निकालें और घी में अच्छे से डिप करके निकाल लें और दाल, चटनी या चाय के साथ सर्व करें।

]]>