इस तरह बनाए गर्मागर्म ‘मटर पुलाव’ देगा बेहतरीन स्वाद – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 08 Jan 2020 10:43:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इस तरह बनाए गर्मागर्म ‘मटर पुलाव’ देगा बेहतरीन स्वाद – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इस तरह बनाए गर्मागर्म ‘मटर पुलाव’ देगा बेहतरीन स्वाद https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%b9-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a4%9f%e0%a4%b0/305290 Wed, 08 Jan 2020 10:43:48 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=305290 सर्दियों के इन दिनों में भोजन में कुछ गर्मागर्म स्पेशल मिल जाए तो खाने का मजा ही आ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ‘मटर पुलाव’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो अपने बेहतरीन स्वाद से भोजन को स्पेशल बनाने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे …]]>

सर्दियों के इन दिनों में भोजन में कुछ गर्मागर्म स्पेशल मिल जाए तो खाने का मजा ही आ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ‘मटर पुलाव’ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो अपने बेहतरीन स्वाद से भोजन को स्पेशल बनाने का काम करते हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

हरे मटर के दाने – 1½ कप
बासमती चावल – 1 कप (200 ग्राम) (आधे घंटे तक पानी में भीगा कर रखें)
काजू – 10 से 12
हरा धनिया – 1 से 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
घी – 3 से 4 टेबल स्पून
अदरक – 1 इंच टुकड़ा (पतले लंबाई में कटे हुए)
नींबू – 1
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
जीरा – ½ छोटी चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटी चम्मच
साबुत गरम मसाले – 15 काली मिर्च
बड़ी इलायची – 2
लौंग – 5
दालचीनी – 2 टुकड़े
नमक – स्वादानुसार

मटर पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले कूकर को गैस पर रखें और इसमें घी डाल दें। आंच कम करके इसमें जीरा डाल दें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च अदरक और काजू डालकर थोड़ा सा भून लें। इसके बाद इसमें मटर डालकर चमचे से चला लें।

अब इस मसाले में चावल मिलाकर चमचे से चलाते हुए एक मिनट तक मीडियम आंच पर भून लें। अब इसमें करीब डेढ़ कप पानी, नरम मसाला, नींबू और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। कूकर का ढ़क्कन लगा लें और एक सीटी आने तक पकाएं।

आंच बंद कर कूकर को एक तरफ रख दें और कूकर का प्रेशर खत्म होने पर इसका ढक्कन खोल दें। इसके बाद चावल को चमचे से ऊपर से नीचे चला लें और ढक्कन से 10 से लेकर 15 मिनट तक के लिए ढंक दें।

पुलाव को 10 मिनट बाद दोबारा चला लें। लीजिए तैयार है आपका गर्मागर्म ताजा मटर पुलाव।

]]>