इस तरह करें केयर सोने से पहले बालों की – Live Halchal

इस तरह करें केयर सोने से पहले बालों की
रात को अक्सर ही हम बालों की देखभाल नहीं कर पाते हैं. इससे बाल टूटने लगते हैं और रफ़ हो जाते हैं. बालों की सही तरीके से देखभाल नहीं करने की वजह से बालों का झड़ना, स्कैल्प में खुजली या फिर डैंड्रफ जैसी समस्या हो जाती है. ऐसे में आपको सोते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपके बाल स्वस्थ और मजबूत रहें और बाल गिनने की समस्या भी कम हो जाए. आज हम आपको बताने जा रहे हैं रात के समय बालों का किस तरह ध्यान देना चाहिए.

इलास्टिक बैंड का इस्तेमाल ना करें:

सोते समय बालों के झडने की समस्या होती है और अगर आप रात को बाल ज्यादा टाइट बांधकर सोती हैं तो इससे बालों के टूटने की समस्या बढ़ जाती है. जब आप इलास्टिक बैंड का इस्तेमाल करती हैं तो इससे बाल टूटता है और जड़ों पर तनाव पड़ता है.

बालों को ढीला बांधे:

जब आप सोते समय बालों को ढीला बांधती हैं तो पोजीशन बदलते दौरान आपके बाल नहीं टूटते हैं. इसके लिए आप साइड में ढीली चोटी बनाकर भी सो सकती हैं.

गीले बालों के साथ ना सोएं:

गीले बाल ज्यादा लचीले होते हैं जिसकी वजह से इनके टूटने की संभावना भी ज्यादा होती है. गीले बालों में सोने से यह तकिये से रब होते हैं और टूटने लगते हैं. इसलिए सोने से पहले बालों को सुखा लें.

बालों में तेल लगाएं:

आपके स्कैल्प से तेल का उत्पादन होता है जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. लेकिन जब आपके बाल लंबे होते हैं तो इनके सिरों तक तेल नहीं पहुंच पाता है. इसलिए सोने से पहले रात को बालों के सिरे पर तेल लगाएं. इससे बाल गिरने की बजाय स्वस्थ रहते हैं.

सोने से पहले कंघी करें:

सोने से पहले बालों का सूखा होना जरुरी होता है. इसलिए जड़ों से कंघी करें ताकि प्राकृतिक तेल बालों तक पहुंच सके. यह बालों को झड़ने से रोकता है. और बाल उलझते भी नहीं हैं.