इस कदर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 18 Nov 2020 06:31:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इस कदर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 पत्नी की मौत से ऐसे दुखी हुआ पति, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान https://livehalchal.com/husband-became-unhappy-with-his-wifes-death-jumped-his-life-in-front-of-the-train/394353 Wed, 18 Nov 2020 06:31:46 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=394353 मुंबई।  महाराष्ट्र के जलगांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले व्यक्ति ने फेसबुक लाइव कर एक संदेश जारी किया, जिसमें उसने परिवार के लिए एक वीडियो संदेश छोड़ा। दरअसल, दिवाली से पहले इस शख्स की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे …]]>

मुंबई।  महाराष्ट्र के जलगांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले व्यक्ति ने फेसबुक लाइव कर एक संदेश जारी किया, जिसमें उसने परिवार के लिए एक वीडियो संदेश छोड़ा। दरअसल, दिवाली से पहले इस शख्स की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे वह खासा परेशान था। 

बताया गया है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था और इनके दो बच्चे हैं। अब माता-पिता की मौत के बाद ये बच्चे बेसहारा हो गए हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। यह घटना जलगांव के कंचननगर इलाके की है। 
आत्महत्या करने वाले वाले व्यक्ति की पहचान प्रमोद शेटे के रूप में हुई है। मरने से पहले शेटे ने फेसबुक लाइव के जरिए आत्महत्या करने का कारण बताया। साथ ही उसने अपने परिवार के लिए एक संदेश भी छोड़ा। इसके बाद ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। 

प्रमोद शेटे की पत्नी कंचन शेटे ने पिछले हफ्ते जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। शेटे का शव पटरियों पर क्षतविक्षत हालात में पड़ा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

वहीं, जब प्रमोद शेटे के दोस्तों ने फेसबुक लाइव देखा तो उन्होंने उसे बचाने के लिए माता-पिता को इसकी जानकारी दी। लेकिन जब तक वे घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्रमोद ने माता-पिता के नाम जारी संदेश में कहा कि मैं अपना चेहरा दिखाए बिना आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे आत्महत्या करने के पीछे की वजह मेरी पत्नी का दुनिया में नहीं होना है।  

]]>