इस उत्पाद से चेहरे की झुर्रियां और काले दाग होंगे कम – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 11 Oct 2019 07:38:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इस उत्पाद से चेहरे की झुर्रियां और काले दाग होंगे कम – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इस उत्पाद से चेहरे की झुर्रियां और काले दाग होंगे कम https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9d%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d/279001 Fri, 11 Oct 2019 07:38:41 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=279001 दिन-ब-दिन प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, जो हमारी त्वचा के लिए खतरनाक है. प्रदूषण के साथ-साथ बदलते लाइफस्टाइल, गलत खान-पान की आदतें और तनाव की वजह से लोग उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं. चेहरे की रंगत छीनने के अलावा त्वचा पर समय से पहले ही चेहरे की रंगत चली जाती है …]]>

दिन-ब-दिन प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, जो हमारी त्वचा के लिए खतरनाक है. प्रदूषण के साथ-साथ बदलते लाइफस्टाइल, गलत खान-पान की आदतें और तनाव की वजह से लोग उम्र से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं. चेहरे की रंगत छीनने के अलावा त्वचा पर समय से पहले ही चेहरे की रंगत चली जाती है और झुर्रियां आने लगती हैं. ऐसे में बड़े ब्रांड्स के सौंदर्य उत्पाद जैसे, सीरम, डे क्रीम, नाईट क्रीम, एंटी एजिंग क्रीम जैसी चीजों का सहारा लेना पड़ता है. हालांकि, अक्सर यही देखा गया है कि रोजाना इस्तेमाल किये गए घरेलू नुस्खे आपकी समस्या को दूर कर देते हैं. तो अपनी त्वचा को एजिंग से बचाने के लिए दुध का उपयोग करना चाहिए.

 

चेहरे के डेड स्किन सेल्स को हटाने में दूध बहुत मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए आप एक चम्मच दूध से चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें और फिर गीली रूई से पोछ दें. फिर देखें कैसे चेहरे साफ और चमकने लगेगा.मिल्क पाउडर भी त्वचा के लिए बेहद अच्छा होता है. इसे चेहरे पर लगाने से न सिर्फ आपको निखरी त्वचा मिलेगी बल्कि चेहरे पर ग्लो भी आता है. चेहरे की रंगत निखारने के लिए एक चम्मच मिल्क पाउडर, एक चम्मच ओटमील पाउडर और दो चम्मच संतरे के जूस या नींबू के रस को एक साथ मिलाएं. मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट पैक को लगे रहने दें और फिर हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें. सप्ताह में इस पैक को दो बार उपयोग में लाना चाहिए.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि दूध में लैक्टिक ऐसिड होता है जो त्वचा को बेहतर बनाने का काम करता है. त्वचा में मौजूद नए कोलाजन को उत्पादन में मदद करता है दूध जिससे आपकी त्वचा टाइट और मुलायम हो जाती है. कच्चे दूध को फेस पैक के तौर पर चेहरे पर लगाने सा ज्यादा फर्क आता है.चेहरे पर से काले धब्बे हटाने में भी मिल्क पाउडर मदद करता है. दो चम्मच मिल्क पाउडर के साथ एक चम्मच दही और नींबू का रस मिलाएं. इस पेस्ट को चेहरे पर ऊपर से नीचे की ओर लगाएं. जब पैक सूख जाए तो मसाज करते हुए धो ले.

]]>