इस्कॉन मंदिर – Live Halchal

जन्माष्टमी पर पटना के इस्कॉन मंदिर में मची भगदड़, धक्का-मुक्की में कई लोग घायल
पटना: बिहार की राजधानी पटना शहर स्थित इस्कॉन मंदिर में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक भीड़ बढ़ने और गेट खुलने से धक्का-मुक्की बढ़ गई। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व सुरक्षाकर्मियों को लाठियां बरसानी पड़ी। भगदड़ की स्थिति में कई लोग घायल हो गए।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सोमवार की शाम इस्कॉन मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी पहले से ही तैनात किए गए थे… लेकिन जब श्रद्धालुओं के कारण स्थिति अराजक हो गई तो हमने तुरंत और अधिक कर्मियों को तैनात करने का फैसला किया।” उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने मंदिर तक पहुंचने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश की जिससे सुरक्षाकर्मियों को काफी परेशानी हुई, लेकिन स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सुरक्षाकर्मियों को भक्तों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उनपर हल्का बल प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है। कुछ श्रद्धालु जमीन पर भी गिर गए और सुरक्षाकर्मियों को उनकी मदद करते देखा गया।

कुछ श्रद्धालुओं के चोटिल होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर एसएसपी ने कहा, ‘‘ऐसा हो सकता है कि कुछ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई होंगी… लेकिन स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में थी। इस बीच पटना जिला प्रशासन ने देर शाम एक बयान जारी कर कहा, ‘‘इस्कॉन मंदिर में कोई भगदड़ नहीं मची। उन भक्तों को रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया जिन्होंने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर मंदिर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की थी। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।”

वृंदावन में बन रहा है देश का दूसरा भव्य इस्कॉन मंदिर, परियोजना का डिजाइन तैयार
वर्तमान मंदिर के स्वरूप को बदलने का काम शुरू हो गया है। दो लाख स्क्वायर फीट में इस मंदिर का विस्तारीकरण किया जा रहा है। मंदिर को मोर पंख के आकार में बनाया जा रहा है।

वृंदावन में देश का दूसरा सबसे बड़ा और भव्य इस्कॉन मंदिर बनने जा रहा है। वर्तमान मंदिर के स्वरूप को बदलने का काम शुरू हो गया है। दो लाख स्क्वायर फीट में इस मंदिर का विस्तारीकरण किया जा रहा है। मंदिर को मोर पंख के आकार में बनाया जा रहा है। नए संसद भवन का नक्शा तैयार करने वाली टीम में शामिल रहीं देश की बड़ी आर्किटेक्ट इंजीनियर स्वर्णा भल्ला ने इसका डिजाइन तैयार किया है। 100 करोड़ रुपये इसके निर्माण की लागत प्रस्तावित की गई है।

इस्कॉन मंदिर के पदाधिकारी सनक सनातन दास ने बताया कि बंगाल के मायापुर के बाद यह दूसरा सबसे भव्य वृंदावन का इस्कॉन मंदिर होगा। भक्तों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए आगामी 100 साल का प्लान तैयार कर इस मंदिर का विस्तारीकरण कराया जा रहा है। इसमें बेसमेंट के साथ ही एक ग्राउंड और उसके ऊपर दो माले का भवन तैयार किया जा रहा है। म्यूजियम का विस्तार किया जाएगा।

हालांकि वर्तमान में श्रीकृष्ण और राधारानी के श्रीविग्रह जिस स्थान पर हैं, वह उसी स्थान पर रहेंगे। नए भवन में कृष्ण और बलराम हॉल बेहद भव्य होंगे। इसके अलावा रेस्टोरेंट को भी नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।

श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम को समर्पित है वर्तमान मंदिर
इस्कॉन मंदिर का पूरा नाम इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस है। यहां विदेशी भक्तों को गीता का पाठ कराने वाले महेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि वृंदावन का इस्कॉन मंदिर भगवान श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम को समर्पित है। यही कारण है कि इस मंदिर को कृष्ण-बलराम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर के अंदर की नक्काशी, पेंटिंग और चित्रकारी बहुत मनमोहक है।

स्वामी प्रभुपाद जी ने 20 अप्रैल 1975 को यह मंदिर बनवाकर भक्तों को समर्पित किया था। 1977 में उनकी मृत्यु हो गई, मंदिर परिसर में उनका स्मारक बनाया गया है। माना जाता है कि पांच हजार वर्ष पहले जिस स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण और बलराम अपनी गायों को चराने आते थे, खेला करते थे और गोपियों के साथ लीलाएं करते थे। उसी स्थान पर इस्कॉन मंदिर है।