इरफान पठान – Live Halchal

18 साल बाद फिर इरफान पठान ने यूनिस खान को बनाया खिलौना
इरफान पठान टेस्ट मैचों में भारत के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैंं। उन्होंने ये काम पाकिस्तान के खिलाफ साल 2006 में किया था। इस मैच में इरफान ने जिस तरह से यूनिस खान को आउट किया था कुछ इसी तरह से 18 साल बाद फिर इरफान ने यूनिस को उसी तरह से अपना शिकार बना पाकिस्तानी दिग्गज को निराश कर दिया।

इरफान पठान भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाज रहे हैं। वह भारत के पहले ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिसने टेस्ट मैच मैं हट्रिक ली है। उन्होंने ये काम पाकिस्तान के खिलाफ कराची में पहले ही ओवर में किया था। उस मैच में इरफान ने एक बेहतरीन गेंद पर यूनिस खान को आउट किया था। यूनिस को उस गेंद के बारे में कुछ समझ नहीं आया था। इरफान ने 18 साल बाद एक बार फिर यूनिस को उसी तरह की गेंद पर आउट किया है।

कराची में जनवरी 2006 में खेले गए टेस्ट मैच के पहले ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर पठान ने लगातार तीन विकेट लिए थे। उन्होंने चौथी गेंद पर सलमान बट, पांचवीं गेंद पर यूनिस खान और छठी गेंद पर मोहम्मद युसूफ को आउट किया था।

फिर चकमा खा गए पाकिस्तानी दिग्गज
इरफान पठान और यूनिस खान एक बार फिर शानिवार रात को क्रिकेट की पिच पर उतरे। मौका था वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स के फाइनल का। इरफान इंडिया चैंपियंस के लिए खेल रहे थे तो यूनिस पाकिस्तान चैंपियंस के लिए। फाइनल में इरफान ने एक बार फिर यूनिस को उसी तरह की गेंद पर आउट किया जिस तरह से 2006 में ली गई हैट्रिक में आउट किया था। उस समय इरफान की इन स्विंगर यूनिस को छकाती हुई, उनके बल्ले को चकमा देकर पैड पर लगी थी।

इरफान ने वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में एक बार फिर यूनिस को इसी तरह की गेंद में फंसाया। इरफान ने फिर ऑफ स्टंप के इनस्विंग गेंद फेंकी और फिर यूनिस चकमा खा गए। गेंद बल्ले और पैड के बीच से सीधे स्टंप पर जा लगी। यूनिस सिर्फ सात रन ही बना सके।

इंडिया चैंपियंस ने जीता मैच
पाकिस्तान चैंपियंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और छह विकेट खोकर 156 रन बनाए। इंडिया चैंपियंस की टीम ने 19.1 ओवरों में पांच विकेट खोकर 159 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। भारत के लिए अंबाती रायडू ने 30 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली।

युवराज सिंह ने 9 गेंदों में ही कूट दिए 46 रन, इरफान पठान ने 18 गेंदों पर जमाई फिफ्टी
युवराज सिंह इस समय वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में इंडिया चैंपियंस की कप्तानी कर रहे हैं और अपनी टीम को फाइनल में ले गए हैं। दूसरे सेमीफाइनल में युवराज ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ ऐसी तूफानी पारी खेली कि उनके पुराने दिन याद आ गए। इरफान पठान और युसूफ पठान ने भी उनका बखूबी साथ दिया और अर्धशतक जमा दिए।

युवराज सिंह को भारत के महान ऑलराउंडरों में गिना जाता है। युवराज अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। भारत ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था और इन दोनों जीतों में युवराज सिंह का योगदान अहम रहा था। युवराज ने अपने बल्ले से जो पारियां खेलीं थी उनकी याद आज भी आती है। युवराज को संन्यास लिए हुए काफी समय हो गया है लेकिन आज भी जब वह मैदान पर उतरते हैं तो तूफानी बल्लेबाजी करते हैं। ऐसी बल्लेबाजी जिसे देख विंटेज युवराज की याद आ जाती है।

युवराज सिंह इस समय वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में खेल रहे हैं। युवराज इंडिया चैंपियंस की कप्तानी कर रहे हैं और अपनी कप्तानी में वह टीम को फाइनल में ले गए। सेमीफाइनल में युवराज ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ ऐसी ताबड़तोड़ पारी खेली कि देखने वालों को विंटेज युवराज याद आ गए।

9 गेंदों में कोहराम
युवराज ने इस मैच में 28 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। इसमें से 46 रन तो युवराज ने सिर्फ नौ गेंदों पर ही बना दिए। युवराज ने इस मैच में पांच छक्के मारे। यानी 30 रन छक्कों से आ गए। वहीं चार गेंदों पर उन्होंने चौके मारे यानी 16 रन उन्होंने चौके से बटोर लिए। यानी नौ गेंदों पर उनके बल्ले से निकले कुल 46 रन। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 210.71 का रहा। युवराज ने इस दौरान अपने वही पुराने शॉट्स दिखाए जो उनकी बल्लेबाजी की खूबसूरती हुआ करते थे।

पठान बंधुओं का दम
युवराज के बाद यूसुफ और इरफान पठान ने अपने बल्ले से जो कोहराम मचाया उसने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को परेशानी में डाल दिया। इरफान ने तो इस मैच में 18 गेंदों पर ही अर्धशतक जमा दिया। 19वीं गेंद पर वह हालांकि आउट हो गए। इरफान ने अपनी पारी में तीन चौके और पांच बेहतरीन छक्के मारे। युसूफ ने 23 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। इरफान ने 263.15 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए तो युसूफ ने 221.73 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे।

रिटायरमेंट के बाद बल्लेबाजों से ऐसी बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं रखी जाती लेकिन भारतीय धुरंधरों ने ये कामल कर दिया। रॉबिन उथप्पा ने भी इस मैच में 65 रन बनाए। इंडिया चैंपियंस ने 20 ओवरों में कुल छह विकेट खोकर 254 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस सात विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी।

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने इशारों-इशारों में महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा
‘कुछ लोगों के लिए उम्र महज एक नंबर है और दूसरों के लिए टीम से बाहर करने का कारण’ यह कहना है टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का।

हालांकि, पठान ने यह बात कहते हुए किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि उन्होंने इशारों ही इशारों में धोनी पर निशाना साधा है।

जी हां, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कुछ लोगों के लिए की उम्र महज एक नंबर है और कुछ लोगों को इसके चलते टीम से बाहर कर दिया जाता है।’ पठान के इस ट्वीट को चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी से जोड़कर देखा जा रहा है।

दरअसल, सीएसके के कप्तान धोनी शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल के 14वें मुकाबले में काफी संघर्ष करते नजर आए। मैच के दौरान वह काफी थके और असहज मालूम पड़ रहे थे। इस मैच में धोनी 47 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम को 7 रन से हार का सामना करना पड़ा

बता दें कि इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक चार में से लगातार तीन मैच गंवा दिए हैं। टीम की बल्लेबाजी जूझती दिखाई दे रही है, जिसके चलते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की काफी आलोचना हो रही है।