इमारत – Live Halchal

स्पेसएक्स ने 40 माले की इमारत के बराबर रॉकेट का सफल परीक्षण किया
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने फिर बड़ा कारनामा किया है। सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का 11वां टेस्ट सफल रहा। मंगलवार (14 अक्तूबर) को सुबह 5:00 बजे टेक्सास के बोका चिका से स्टारशिप की सफल लॉन्चिंग की गई। स्टारशिप की हिंद महासागर में लैंडिंग कराई गई।

स्टारशिप अब तक का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। जो कि टेक्सास के दक्षिणी सिरे से आकाश में गर्जना के साथ उड़ा। बूस्टर रॉकेट अलग हो गया और योजना के मुताबिक मेक्सिको की खाड़ी में नियंत्रित रूप से प्रवेश किया, और स्टारशिप हिंद महासागर में उतरने से पहले अंतरिक्ष में उड़ता रहा।

स्टारशिप रॉकेट को परीक्षण उड़ान के दौरान प्रक्षेपित किया और पिछली बार (10वां टेस्ट) की तरह ही दुनिया के आधे हिस्से का सफलतापूर्वक चक्कर लगाया। बूस्टर ने योजना के अनुसार मेक्सिको की खाड़ी में नियंत्रित प्रवेश किया, और अंतरिक्ष यान हिंद महासागर में उतरने से पहले अंतरिक्ष में घूमता रहा। घटनास्थल से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।

सुपर हैवी बूस्टर की अमेरिका की खाड़ी में वॉटर लैंडिंग कराई गई, जबकि स्टारशिप की हिंद महासागर में वॉटर लैंडिंग हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये टेस्ट 1 घंटे 6 मिनट का था। स्टारशिप अंतरिक्ष यान (ऊपरी हिस्सा) और सुपर हैवी बूस्टर (निचला हिस्सा) को पूरे तौर से स्टारशिप कहा जाता है। जिसका उद्देश्य भविष्य में रॉकेट को उड़ान भरने वाली जगह पर वापस लाने से जुड़े परीक्षण करना था। स्टारशिप की ऊंचाई 403 फीट है। जिसका उपयोग स्पेसएक्स के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क मंगल ग्रह पर लोगों को भेजने के लिए करना चाहते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा और शक्तिशाली रॉकेट

स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर वापस भेजने के अपने प्रयासों में दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली रॉकेट, स्टारशिप का उपयोग करने की योजना बनाई थी। कंपनी ने उन आलोचकों को भी खारिज करने की कोशिश की, जिन्होंने कहा था कि इसकी तकनीक नासा की चंद्र परियोजनाओं को पूरा करने और मनुष्यों को मंगल ग्रह पर ले जाने के मस्क के सपने को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकती है।

आपको बता दें कि इससे पहले स्टारशिप का 10वां टेस्ट 27 अगस्त को किया गया था, जो सफल रहा था। स्टारशिप का 10वां ये टेस्ट 1 घंटे 6 मिनट का था, जिसमें स्टारलिंक सिम्युलेटर सैटेलाइट को अंतरिक्ष में छोड़ने से लेकर इंजन चालू करने जैसे सभी ऑब्जेक्टिव पूरे किए गए थे। गौरतलब है कि स्टारशिप का उपयोग एलन मस्क लोगों को मंगल ग्रह पर भेजने के लिए करना चाहते हैं। जो कि यह एक प्रयोज्य वाहन यानी रीयूजेबल व्हीकल है, जिसे चंद्रमा की कक्षा से सतह तक और वापस ऊपर ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है।

गुजरात के वेरावल में पुरानी इमारत ढही, तीन की मौत
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल शहर में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। शहर के खारवावाड़ इलाके में एक पुरानी तीन मंजिला इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसा रात के करीब 1:30 बजे हुआ। तब अधिकतर लोग सो रहे थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मरने वालों में एक महिला, उसकी बेटी और एक बाइक सवार राहगीर शामिल हैं।

80 साल पुरानी थी इमारत
स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इमारत करीब 80 साल पुरानी थी और लंबे समय से जर्जर हालत में थी। बारिश और समय के असर से इसकी दीवारें कमजोर हो चुकी थीं। पुलिस इंस्पेक्टर एचआर गोस्वामी ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक सवार व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। गिरते मलबे की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा, “इमारत का हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिसमें एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं मलबे में दब गईं।”

महाराष्ट्र में इमारत ढहने के मामले में चार और गिरफ्तारी
महाराष्ट्र के पालघर जिले में इस सप्ताह एक इमारत ढहने से 17 लोगों की मौत के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच का जिम्मा मीरा-भयंदर वसई-विरार पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद ठाणे नगर निगम ने उन 37 बेहद खतरनाक इमारतों को तुरंत खाली कराने के आदेश जारी किए हैं।

महाराष्ट्र के पालघर जिले में इस सप्ताह एक इमारत ढहने से 17 लोगों की मौत के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच का जिम्मा मीरा-भयंदर वसई-विरार पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।

मुंबई से सटे पालघर के विरार इलाके के विजय नगर में बुधवार रात रमाबाई अपार्टमेंट नामक चार मंजिला अवैध इमारत बगल के एक खाली पड़े मकान पर गिर गई थी। इस घटना में दो बच्चों समेत कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।

अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है
वरिष्ठ निरीक्षक शाहूराज रानावरे ने कहा कि अपराध शाखा ने जमीन की मालिक, दो महिलाओं और उस पर बनी इमारत में रहने वालों से किराया वसूलने वाले उनके पतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुरुआत में मुख्य आरोपित बिल्डर नीतल साने को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा है कि महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) प्रभावित इमारत के लोगों को अस्थाई आवास उपलब्ध कराएगा।

दक्षिण अफ्रीका में इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 33
दक्षिण अफ़्रीकी शहर जॉर्ज में पिछले सप्ताह एक इमारत ढहने से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 33 हो गई है। वहीं बचाव दल ने घटना के एक सप्ताह से अधिक समय तक मलबे में 19 लोगों की तलाश जारी रखी है। बचाव दल के अधिकारियों ने कहा कि निर्माण स्थल पर मारे गए लोगों में से केवल छह की अब तक पहचान की जा सकी है।

बचाए जाने वाले आखिरी व्यक्ति को सप्ताहांत में मलबे से निकाला गया था, जिसे पश्चिमी केप प्रांत के प्रमुख ने आपदा के पांच दिन बाद किसी चमत्कार से कम नहीं बताया था।सोमवार को मरने वालों की संख्या 32 थी। पिछले सप्ताह से इसमें लगातार वृद्धि हो रही है क्योंकि अधिक शव निकाले गए हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि केपटाउन के पूर्व शहर में पांच मंजिला इमारत 6 मई को क्यों ढह गई। जांच जारी है।

फंसे हुए लोगों तक पहुंचने की कोशिश करने के लिए बचावकर्मियों ने क्रेन, ड्रिल का इस्तेमाल किया है। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि चेवा, पुर्तगाली और शोना भाषाओं के धाराप्रवाह वक्ता सहायता प्रदान करने के लिए घटनास्थल पर मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक, मलावी और ज़िम्बाब्वे जैसे अन्य दक्षिणी अफ्रीकी देशों के प्रवासी निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे।

मुंबई : बोरीवली में इमारत बनाते समय बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत
मुंबई की बोरीवली में एक इमारत बनाते समय बड़ा हादसा हो गया जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। दरअसल इस हादसे के तुरंत बाद ही सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया था। फिलहाल इस मामले में अन्य अपडेट की प्रतीक्षा है।

मुंबई के बोरीवल में आज के बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, एक बिल्डिंग के निर्माण के दौरान मजदूरों द्वारा बनाया गया मचान (जिसपर चढ़कर काम होता है) ढह गया। एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया।

अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को मुंबई के बोरीवली उपनगर में एक निर्माणाधीन इमारत के मचान का कुछ हिस्सा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया।

16वीं मंजिल का मचान ढहा

अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब एक बजे सोनी वाडी इलाके में कल्पना चावला चौक पर हुई। एक नागरिक अधिकारी ने कहा, “प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, 24 मंजिला निर्माणाधीन इमारत की 16वीं मंजिल का मचान ढह गया, जिसके परिणामस्वरूप तीन लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया है।”

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि घायलों को कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां अब तक तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही शहर के फायर ब्रिगेड, पुलिस और नगर निकाय के कर्मी 108 एम्बुलेंस सेवा के साथ मौके पर पहुंची। फिलहाल अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।