इमाम उल हक के बाद अब इस पाकिस्तानी गेंदबाज पर लगा महिलाओं से फ्लर्ट करने का आरोप ! – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 28 Jul 2019 07:08:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इमाम उल हक के बाद अब इस पाकिस्तानी गेंदबाज पर लगा महिलाओं से फ्लर्ट करने का आरोप ! – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इमाम उल हक के बाद अब इस पाकिस्तानी गेंदबाज पर लगा महिलाओं से फ्लर्ट करने का आरोप ! https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%89%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf/259537 Sun, 28 Jul 2019 07:08:20 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=259537 पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों कुछ दूसरी ही वजह से चर्चा में है और टीम के खिलाड़ियों की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही है। टीम के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक के बाद अब युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। शाहीन अफरीदी पर भी अब लड़कियों के साथ फ्लर्ट …]]>

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों कुछ दूसरी ही वजह से चर्चा में है और टीम के खिलाड़ियों की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही है। टीम के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक के बाद अब युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। शाहीन अफरीदी पर भी अब लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने का आरोप लगा है। ये आरोप शुक्रवार की रात को एक ट्विटर यूजर ने लगाया। इस यूजर ने शाहीन की प्राइवेट चैट का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक पर भी इसी तरह के आरोप लगे थे। उन पर एक साथ 7-8 लड़कियों के साथ फ्लर्ट करने का आरोप लगा था। 

शाहीन पर फ्लर्ट करने का आरोप फरीहा नाम की एक यूजर ने लगाया। उन्होंने लिखा कि शाहीन अफरीदी अगला बड़ा नाम है। ये लोग हमेशा मैदान पर अच्छा नहीं खेल पाते क्योंकि वो हमेशा लड़कियों के फर्लर्ट करते रहते हैं। वो अपनी शोहरत और ताकत का इस्तेमाल लड़कियों को फंसाने में करते हैं और फिर उनसे शरीर से खेलते हैं। जल्दी ही और जानकारी अपलोड की जाएगी। हालांकि कुछ देर के बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक इसका स्क्रीनशॉट वारयल हो गया। हालांकि दैनिक जागरण इन आरोपों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 

शाहिन पर ये आरोप लगने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज इमाम पर भी लड़कियों के साथ अफेयर रखने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगा था। उनके भी कुछ इसी तरह से चैटिंग के स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। ये सभी घटनाएं छह महीने पुरानी बताई जा रही है वहीं इनमें से कुछ बातचीत विश्व कप के दौरान होने का दावा भी किया जा रहा है। 

]]>