इमरान ने रणबीर कपूर – Live Halchal

इमरान ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ पर कसा था तंज?
लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर रहे अभिनेता इमरान खान एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। उनके बयानों से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में ही उनके एक बयान को ‘एनिमल’ फिल्म से जोड़ कर देखा गया था। इस पर अभिनेता ने सफाई दी है।

इमरान ने हाल में ही फिल्मों में हिंसा को आकर्षक दिखाने को लेकर बयान दिया था। उनका यह बयान काफी वायरल हुआ था. इसे रणबीर कपूर की नवीनतम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ से जोड़ कर देखा गया था। इस पर अब अभिनेता इमरान खान ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि वह ‘एनिमल’ की नहीं, ब्लकि उन्हें ऑफर हुई एक जासूसी पर आधारित सीरीज की बात कर रहे थे।

सार्वजनिक नहीं निजी तौर पर करेंगे आलोचना
एक इंटरव्यू के दौरान, इमरान ने रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के खिलाफ बयान दिए जाने की बात को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि वह एक जासूसी पर आधारित थ्रिलर सीरीज की बात कर रहे थे, जो उन्हें ऑफर की गई थी। अभिनेता ने कहा,”लोग एक चीज पकड़ कर उसे कुछ और ही बना देते हैं”। इस में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि वह कभी किसी की फिल्म की सार्वजनिक रूप से आलोचना नहीं करेंगे। वह इसे बड़ा अनादर मानते हैं। उन्होंने कहा, “मेरी परवरिश इस तरह से हुई है कि मैं तारीफ सार्वजनिक रूप से और आलोचना निजी तौर पर करूंगा”।

ऑफर हुई वेब सीरीज को लेकर दिया था बयान
अभिनेता ने उन्हें ऑफर हुई सीरीज पर बात करते हुए कहा कि उन्हें यह सीरीज उनकी फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ के निर्देशक अब्बास टायरवाला ने ऑफर की थी। उन्होंने कहा कि यह सीरीज जासूसी पर आधारित थी। हालांकि, यह बन नही पाई। अभिनेता ने कहा,”मैं इस सीरीज में अपने हिस्से को लेकर बात कर रहा था, मेरा किरदार एक जासूस का था। इसमें काफी ज्यादा हिंसा था और मैं इस तरह का किरदार नहीं निभाना चाहता था”।

इमरान ने नहीं देखी है एनिमल
अभिनेता ने बताया कि उन्होंने ‘एनिमल’ नहीं देखी है। उन्होंने कहा,”मैं काफी ईमानदार हूं। मैंने पिछले कुछ सालों में बहुत ज्यादा हिंदी फिल्में नहीं देखी है”। उन्होंने कहा,”इस फिल्म को लेकर काफी वाद-विवाद हुए, लेकिन मैं इस पर टिप्पणी करने के लिए योग्य नहीं हूं क्योंकि मैंने अबतक यह फिल्म नहीं देखी है”। बता दें कि एनिमल पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में बहुत ज्यादा हिंसा दिखाई गई थी। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। वहीं, इमरान आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में नजर आए थे।