इन 7 देशों से करें अपनी विदेश यात्रा की शुरुआत नही आएगा ज्यादा खर्चा – Live Halchal

इन 7 देशों से करें अपनी विदेश यात्रा की शुरुआत नही आएगा ज्यादा खर्चा
घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए दुनिया का हर कोना देखने लायक रहता है। बीते दो दशकों में ट्रैवलिंग और सैर-सपाटे की संस्कृति तेजी से फैली है। डिजिटल मीडिया, ट्रैवलिंग चैनल्स और ट्रैवल मैगजीन से मिलती जानकारियों ने इस शौक की दीवानगी को और बढ़ाया है। इन दिनों हवाई सेवाओं के विस्तार और ट्रैवल एजेंसियों के सस्ते ऑफर्स ने भारतीयों के लिए दुनिया घूमने के नये दरवाजे खोले हैं। अगर आप विदेश घूमने की सोच रहे हैं और आपके पास वीजा नहीं है तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे देशों के बारे में जहां आप बिना वीजा के बेहद सस्ते में घूम सकते हैं।

मॉरिशस

यह जगह बहुत खूबसूरत है। यहां के झरने और बीच किसी जन्नत से कम नहीं है। भारतीय पर्यटक अपने पासपोर्ट के साथ यहां 90 दिन तक रूक सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ कीमती समय बिताने के लिए सबसे बेहतर जगह है।

नेपाल

नेपाल और भारत के बीच भौगोलिक दूरी जितनी कम है उतनी ही राजनीतिक और सांस्कृतिक दूरी भी कम है। रहन-सहन, खान-पान, भाषा-बोली और पहनावे के स्तर पर यह देश एक भारतीय के लिए बिल्कुल अलग नहीं है। नेपाल एक शानदार टूरिस्ट देश है। यहां आपको काठमांडू से लेकर खूबसूरत पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता के दर्शन होंगे। सस्ते में घूमने की बात हो तो भारतीयों के लिए यह देश किसी जन्नत से कम नहीं।

मालदीव

मालदीव एक टूरिस्ट कंट्री है। हिंद महासागर के पास स्थित यह आईलैंड छोटे-छोटे खूबसूरत समुद्री किनारों के बीच में है। यदि आप इंडियन हैं और अपनी ट्रिप किसी खूबसूरत देश में प्लान कर रहे हैं तो मालदीव एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। बिना वीजा के आप यहां तकरीबन 30 दिनों तक रह सकते हैं। यहां आकर भी आपको ऐसा बिल्कुल नहीं लगेगा कि आप भारत से बाहर हैं। शॉपिंग, रेस्तरां, बीचेज पर मस्ती और खूबसूरत नजारों के चलते यह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होगा।

मालदीव की खास बात यह है कि यहां आपको बहुत ही सस्ते में लग्जरियस लाइफ जीने का मौका मिलेगा। अंडरवॉटर फोटोग्राफी, व्हेल व डॉल्फिन के नजारे, शानदार रिसॉर्ट वाला यह छोटा सा देश आपका मन मोह लेगा। केरल के तिरुवनंतपुरम से मालदीव की राजधानी माले के लिए सीधी उड़ान है। दिल्ली और मुंबई से आपको किसी ट्रैवल वेबसाइट से इसकी जानकारी मिल सकती है। फ्लाइट का किराया भी बहुत कम है।

भूटान

भूटान दुनिया के सबसे सुखी और शांत देशों में से है। यहां की नैसर्गिक सुंदरता का दुनिया में कहीं जोड़ नहीं। यहां जाने के लिए आपको किसी भी तरह का वीजा नहीं लगेगा। चूंकि इसकी करेंसी भारत की तुलना में सस्ती है लिहाजा यहां घूमना जेब पर भारी भी नहीं है। प्राचीन मंदिरों के अलावा यह देश बौद्ध मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है। यदि आप बीमार हैं और आपको आबोहवा बदलने के लिए कहीं घूमने की सलाह दी गई है तो यकीं मानिए यहां आकर आपको बहुत फायदा होगा। खान-पान और शॉपिंग के लिहाज से भी यहां के बाजार आपको बहुत आकर्षित करेंगे।

मकाऊ

बिना वीजा के घूमने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, तो एशिया में मकाऊ एक ऐसी जगह है जो दुनिया के सबसे अमीर शहरों में से एक है और यह खासतौर पर टूरिज्म, रेस्तरां और कैसिनों के लिए फेमस है। चीन का यह विशेष क्षेत्र उसी के प्रशासन के अंतर्गत आता है। खास बात यह है कि यहां भारतीय बिना वीजा के घूम सकते हैं। कैसिनों के शौकीनों के लिए तो यह जन्नत है। यहां मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम, कैथड्रल जैसी कई जगहें आप घूम सकते हैं। खाने-पीने के शौकीन हैं, तो आपके लिए ये बेस्ट प्लेस हो सकती है। रेस्तरां, चमक-धमक लाइफ-स्टाइल के साथ ही नाइट लाइफ के दीवानों के लिए यह प्लेस एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यदि आप इंडियन है तो आपको यहां वीजा नहीं लगेगा।

फिजी

फिजी की पहचान यहां की सुंदर बीचों से है। यहां लोग बीच पर आनंद लेने आते हैं। यहां की खूबसूरत बीच पूरे दुनिया में मशहूर है। लोग अपने दोस्तों के साथ आते हैं तो वहीं कुछ लोग यहां हनीमून मनाने भी आते हैं।

कंबोडिया

हिंदू संस्कृति और इतिहास के कुछ अवशेष यहां आपको दिखाई देंगे। यहां की प्राचीन खैमर सभ्यता हिंदुओं से जुड़ती रही है। यह दक्षिण एशिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। एक समय इसे कंपूचिया भी कहा जाता था। यहां घूमना बेहद सस्ता है। कम पैसों में आपको यहां की जीवन संस्कृति आकर्षित करेगी। यहां का अंकोरवाट मंदिर पूरी दुनिया में खास स्थान रखता है। यहां खाना-पीना, रहना और खासतौर पर घूमना एक भारतीय के लिए बहुत सस्ता है। यहां वीजा पॉलिसी चेंज हो गई है, लेकिन बहुत ही आसानी से ई-वीजा मिल जाता है।