इन 5 घरेलू उपायों से तुरंत रोकें बालों का झड़ना – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 18 Oct 2019 12:28:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इन 5 घरेलू उपायों से तुरंत रोकें बालों का झड़ना – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इन 5 घरेलू उपायों से तुरंत रोकें बालों का झड़ना https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%b0/280890 Fri, 18 Oct 2019 12:28:28 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=280890 बाल झड़ने की समस्या से लगभग ज़्यादातर लोग परेशान रहते हैं। हमारे सिर पर एक लाख बालों के रेशे होते हैं। इसमें से एक दिन में 50 से 100 रेशे टूटना सामान्य बात है। लेकिन, जब इससे ज़्यादा बाल टूटने लग जाएं तो यह चिंता की बात है। इसके पीछे उम्र बढ़ना, प्रदूषण, अधिक तनाव, …]]>

बाल झड़ने की समस्या से लगभग ज़्यादातर लोग परेशान रहते हैं। हमारे सिर पर एक लाख बालों के रेशे होते हैं। इसमें से एक दिन में 50 से 100 रेशे टूटना सामान्य बात है। लेकिन, जब इससे ज़्यादा बाल टूटने लग जाएं तो यह चिंता की बात है।

इसके पीछे उम्र बढ़ना, प्रदूषण, अधिक तनाव, अत्यधिक धूम्रपान, पोषक तत्वों की कमी, हार्मोनल असंतुलन, सिर पर इंफेक्शन, दवाएं, थायरॉइड, PCOD, एनीमिया जैसी कई तरह की वजहें हो सकती हैं।

चाहे लड़का हो या लड़की हर इंसान को अपने बालों से बेहद प्यार होता है। लेकिन आजकल बढ़ते पॉल्यूशन और केमिकल भरे प्रोडक्ट के इस्तेमाल से आपके बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसके साथ ही आज की पीढ़ी जंक फूड खाना ज्यादा पसंद करती है। ऐसे में उनके शरीर के साथ-साथ बालों को भी सही पोषण नहीं मिलता है। यही वजह है कि बाल झड़ने की समस्या आज आम हो गई है। 

अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं, तो अब आप आपकी इस समस्या के अंत का वक्त आ गया है। कुछ आसान घरेलू तरीके अपना कर आप बालों का गिरना हमेशा के लिए ख़त्म कर सकते हैं। घर में आसानी से उपलब्ध सामग्री से भी बालों को झड़ने से रोकने के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। हम आज आपको बता रहे हैं बालों को झड़ने से रोकने के लिए 5 बेस्ट घरेलू उपचार:

नीम के पत्ते 

ये न सिर्फ आपके बालों को किसी तरह के इंफेक्शन से बचाएगा, बल्कि बालों का झड़ना भी ख़त्म करेगा। सिर पर नीम लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे बालों को मज़बूती मिलती है और झड़ना ख़त्म होता है। इसके लिए कुछ नीम के पत्ते लें और इसे पानी में उबाल लें। अब इससे अपने बालों को धोकर सिर की 5 से 10 मिनट तक अच्छी तरह मालिश करें। कुछ महीनों तक ऐसा हर दूसरे दिन करें।

मेथी के दाने

 

 

इसमें फॉलिक एसिड के साथ ही प्रोटीन, विटामिन-ए, सी और के होता है। ये बालों को मज़बूती देकर उनका गिरना रोकता हैं। रातभर थोड़े मेथी दाने भिंगोकर रखें और सुबह पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं। एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर अच्छी तरह निचोंड़ लें और फिर इसे सिर पर लपेट लें। आधे घंटे बाद इसे धो लें। एक महीने तक ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

करी पत्ते

 

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ प्रोटीन और बिटा-कैरोटीन मौजूद होता है। ये सभी बालों को मज़बूती देकर उनका झड़ना कम करते हैं। इसके लिए कुछ करी पत्ते लें और किसी भी हेयर ऑयल में मिलाकर थोड़ी देर गर्म कर लें। ठंडा हो जाने पर इससे अपने बालों और सिर पर मसाज करें। दो हफ्तों तक ऐसा हर रोज़ करें।

प्याज़ का रस

 

इसके लिए एक प्याज लें और इसे अच्छी तरह छीलकर बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। अब इसे मिक्सर में पीसकर इसका जूस निकाल लें। इसमें एक बड़ा चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच शहद भी मिला लें। इसे अपने पूरे सिर और बालों पर लगाकर 5 मिनट तक मालिश करें। आधे घंटे बाद धोकर शैम्पू कर लें। हफ्ते में ऐसा दो बार करें। प्याज़ में काफी मात्रा में सल्फर होता है, जो सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर इनका झड़ना बंद करती है। 

ग्रीन टी

 

जो ग्रीन टीबैग्ज़ को 2-3 कप पानी में डालकर थोड़ी देर उबाल लें। जब ये ठंडा हो जाए तो इस पानी से अच्छी तरह अपने बालों को धो लें। इसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से भी धोएं। कुछ दिनों तक ऐसा करने पर आपको खुद ही फर्क महसूस होगा। ग्रीन-टी के इस्तेमाल से आपके बालों को पोषण मिलेगा, जो इसे मज़बूती देकर इसका झड़ना कम करने में मदद करेगा। इससे बालों को चमक भी मिलेगी।

]]>