इन 4 राशि वाले लोगों पर हनुमान जी की रहती है विशेष कृपा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 22 Jun 2021 05:02:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg इन 4 राशि वाले लोगों पर हनुमान जी की रहती है विशेष कृपा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 इन 4 राशि वाले लोगों पर हनुमान जी की रहती है विशेष कृपा https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%a8-4-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae/445897 Tue, 22 Jun 2021 05:02:33 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=445897 हनुमान जी भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। हनुमान जी जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। कहा जाता है कि हनुमान जी की सच्चे मन से अराधना करने वाले भक्तों को किसी प्रकार की कमी नहीं रहती। बजरंगबली की कृपा से एक के बाद एक बिगड़े काम बनते जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी 4 राशियों का जिक्र किया गया है जिन पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है। जानिए क्या इस लिस्ट में आप भी शामिल हैं-

1. मेष- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की सबसे ज्यादा मेष राशि वालों पर मेहरबान रहते हैं। इस राशि के जातकों की हर परेशानी का निवारण बजरंगबली कर देते हैं। कहा जाता है कि इस राशि के लोगों की इच्छाशक्ति और ध्यान क्रेंदित करने की क्षमता ज्यादा होती है। ये बुद्धिमान और चतुर होते हैं। इन्हें धन का अभाव नहीं होता है।

2. कुंभ- मेष के बाद हनुमान जी कुंभ राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इस राशि के लोग करियर में ऊंचाइयां प्राप्त करते हैं। इन्हें धन लाभ के अवसर प्राप्त होते रहते हैं। वाद-विवाद के बाद भी हनुमान जी की कृपा से इन्हें जीत प्राप्त होती है। ये समाज में मान-सम्मान पाते हैं।

3. सिंह- सिंह राशि वालों को आने वाले सभी संकटों से बजरंगबली रक्षा करते हैं। हनुमान जी इस राशि के जातकों को बड़े-बड़े संकटों से बाहर निकालते हैं। इन्हें हनुमान जी की कृपा से धन की कभी कमी नहीं होती है। नौकरी और कारोबार में हमेशा तरक्की करते हैं।

4. वृश्चिक- इस राशि के लोगों के काम में हनुमान जी की कृपा से बाधा कम आती है। बजरंगबली की कृपा से वृश्चिक राशि के जातक सफलता हासिल करते हैं। इन्हें पैसों का अभाव कम होता है।

]]>